पनीर फूल के 10 चमत्कारी फायदे, नुकसान और सेवन करने के तरीके

पनीर फूल जिसे हम पनीर डोडा के नाम से जानते है, वह एक गुणकारी औषधि है। इसके आयुर्वेद में कही फायदे है जिस कारण लोग इस फूल का सेवन करना पसंद करते है। इससे बने व्यंजन खाने में बहुत स्वादिष्ट और लाभकारी होते है।

पनीर फूल के 10 चमत्कारी फायदे, नुकसान और सेवन करने के तरीके

सोलन परिवार का यह सदस्य अपने औषधीय गुणों के कारण लोगो में प्रसिद्ध है। यह शरीर स्वास्थ्य से लेकर मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने में मददगार है। मधुमेह पीड़ितों को भी ज़्यादातर पनीर के फूल से निर्माण हुए खुराक लेने की सलाह दी जाती है।

इसे इंडियन चीज मेकर, इंडियन रिनेट, पनीर डोडी, पनीर डोडा, पनीर बेड के नाम से भी जाना जाता है। सामान्य से लेकर गंभीर बीमारियों तक के उपचार में हम इसे इस्तेमाल कर सकते है।

स्वाद में भी यह फल अच्छा है, जिस कारण बहुत से लोग इसे सामान्य फल की तरह ही खाना पसंद करते है। खास कर पनीर के फूल भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में पाए जाते है।

पनीर फूल क्या है

भारतभर में कही प्रकार के फूल पाए जाते है, उनमे से एक है पनीर का फूल। डायबिटीज से लेकर अस्थमा बीमारी के निवारण में इस फूल का प्रयोग होता है। इसी के साथ कही आयुर्वेदिक दवाइया भी इस फूल द्वारा बनती है।

इसका वैज्ञानिक नाम विथानिया कौयगुलांस (Withania Coagulans) है। एंटी डायबिटिक गुणों से भरपूर होने के कारण इसे मधुमेह के लिए उपचार समान माना जाता है। कही प्रकार की आयुर्वेदिक दवाओं की बनावट में इसका उपयोग होता है।

प्राकृतिक गुणों से भरपूर पनीर के फूल को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्किट से खरीद सकते है। भारत सहित दुनियाभर के कही देशो में पनीर फूल का उत्पादन किया जाता है।

इस फूल का पौधा भी काफी लाभकारी होता है। जिसकी पत्तियों, डालियो, मूली और फूल काफी उपयोगी होते है। इसके द्वारा तेल और क्रीम का भी निर्माण होता है।

पनीर फूल के 10 चमत्कारी फायदे

पुरे विश्व में ऐसी कही औषधिया पायी जाती है, जिससे शारीरिक एवं मानसिक समस्याओ का हल किया जाता है। सोलानेसी परिवार का यह पौधा आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में मददरूप है।

खास कर शुगर लेवल को नियंत्रित करने में यह मददगार है। इसके आलावा अस्थमा पीड़ित व्यक्तिओ के लिए भी यह लाभकारी है। निचे हमने पनीर फूल के फायदों के बारे में संपूर्ण जानकारी दर्शाई है।

(1) डायबिटीज में है उपचारक

भारत के अधिकांश लोग डायबिटीज जैसी समस्या से घिरे हुए है। इसके निवारण में डॉक्टर द्वारा गोलिया खाने की सलाह दी जाती है। यदि आप प्राकृतिक रूप से शुगर लेवल कंट्रोल में रखना चाहते है तो पनीर फूल का उपचार करना सही है।

इसके अंदर भरपूर मात्रा में एंटी डायबिटिक गुणों की मौजूदगी है। जिस कारण यह डायबिटीज को नियंत्रण करने में मदद करता है। यदि आप रोज़ाना डाइट में पनीर फूल को शामिल करेंगे तो इससे बेहतर परिणाम मिल सकते है।

इस फूल के उपयोग के लिए आप फूल को पहले पानी में अच्छे से उबाल ले। जब तक इस फूल का रस पानी में पूर्ण स्वरूप से मिल न जाए तब तक इसे उबालते रहिये। रोज सुबह खली पेट इस रस को पीना गुणकारी है।

(2) अल्जाइमर में प्रभावकारी है

आज कल दुनियाभर में अल्जाइमर के पीड़ित बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इस रोग में दिमाग की कोशिकाए नष्ट हो जाती है। जिस कारण इंसान की याददास्त और सोचने की क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में अल्जाइमर की कोई संपूर्ण इलाज करने वाली दवा नहीं है। लेकिन पनीर फूल जैसे घरेलू उपाय करने से अल्जाइमर जैसी बीमारी का खतरा काफी हद तक दूर किया जाता है।

शोध अनुसार पनीर फूल के अर्क में न्यूरोप्रोटेक्टिव की अधिक मात्रा देखने मिलती है। यह रसायण मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। इसी कारण अल्जाइमर जैसे मानसिक विकार दूर करने में पनीर फूल सहायकारी है।

(3) अनिंद्रा दूर करने में

सही समय पर नींद ना आना जैसी समस्या को अनिंद्रा के नाम से जानते है। भारत सहित विश्व के अनेक लोग इस परेशानी से जूझ रहे है। यदि जीवन शैली में कुछ बदलाव लाए जाए तो इससे छुटकारा मिल सकता है।

नींद न आने के बहुत कारण हो सकते है। मगर पनीर फूल का उपचार करने से इसे मिटाया जा सकता है। क्यों की इस फूल के अंदर मानसिक तनाव दूर करने और मस्तिष्क शांति प्रदान करने के गुण मौजूद है।

जिस कारण पनीर फूल का सेवन करने पर दिमाग को राहत मिलती है। साथ ही आपको एक चैन भरी अच्छी और गहरी निंद्रा भी प्राप्त होती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले पनीर फूल का पानी पी सकते है।

(4) अस्थमा में प्रभावकारी

फेफड़ो को प्रभावित करने वाली एक श्वसन लक्षी बीमारी को अस्थमा कहते है। ज़्यादातर बढ़ती उम्र के साथ अस्थमा के लक्षण दिखना शुरू हो जाते है। अस्थमा को कही लोग दमा रोग भी कहते है।

इस बीमारी के दौरान छाती में जकड़न और श्वास लेने में परेशानी होती है। ऐसे में यदि पनीर का फूल उपयोग में लिया जाए तो अस्थमा की बीमारी में राहत मिल सकती है।

यूनानी पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में पनीर फूल का उपयोग अस्थमा के उपचार में किया जाता है। पनीर फूल को रोजाना उपयोग में लिया जाए तो अस्थमा के लक्षणों से राहत मिल सकती है।

(5) वजन कम करने में

जब शरीर के अंदर अत्याधिक मात्रा में अयोग्य चर्बी जमा हो जाए तब मोटापा जैसी समस्या होती है। मोटापा के कारण लोग कही गंभीर बीमारियों का शिकार भी बन सकते है।

अध्ययन की माने तो पनीर फूल के एथेनॉलिक अर्क में एंटी ओबेसिटी यानी मोटापे को कम करने वाला गुण मौजूद है। जिस वजह से आप इससे वजन को नियंत्रित कर के मोटापा से दूर रह सकते है।

रोजाना हेल्थी सलाड में आप पनीर फल को डाल कर खा सकते है। इसके आलावा फल में से निकला रस भी मोटापा कम करने में बहुत उपयोगी है।

(6) संक्रमण से बचाता है

जब शरीर पर कोई बाहरी कीटाणुओं का हमला हो तो उसे संक्रमण कहते है। संक्रमण के कही लक्षण हो सकते है जैसे की सिरदर्द, बुखार, खांसी, सर्दी या नाक बहना।

इन संक्रमण के लक्षणों से बचने के लिए आप पनीर फूल का इस्तेमाल कर सकते है। एक संशोधन अनुसार इस फूल के अंदर भरपूर मात्रा में एंटी फंगल गुण होते है।

किसी भी तरह के फंगल इन्फेक्शन से लड़ने के लिए पनीर फूल उपयोगी है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा करता है, और बाहरी संक्रमण से बचाता है।

(7) हृदय को स्वस्थ रखे

आज के समय में लोग अयोग्य खान पान ज़्यादा लेते है। जिस कारण वह कम उम्र में ही कही बड़ी स्वास्थ्य समस्याओ का शिकार बनते है। उन समस्याओ में से एक है हृदय की बीमारी।

मानव शरीर में हृदय सबसे महत्वपूर्ण अंग है, इसके बिना जीवन संभव ही नहीं है। इसलिए हृदय की सबसे ज़्यादा देखभाल करना योग्य है। इसके लिए आपको पनीर फूल मददरूप है।

दरअसल में पनीर फूल के अंदर कार्डियोवैस्कुलर गुण उपलब्ध है। जो हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते है। हृदय सम्बंधित परेशानी से जूझ रहे लोग इसे डॉक्टर की सलाह अनुसार ले सकते है।

(8) घांव जल्दी भरता है

बहुत बार कुछ बाहरी या अंदरूनी चोट लगने के कारण घांव लग जाते है। सामान्य रूप से घांव अपने आप ही थोड़े समय में भर जाते है। लेकिन कुछ लोगो में स्वास्थ्य लक्षी समस्याए हो तो घांव जल्दी नहीं भर पाता।

मगर आप रूटीन में पनीर फूल का इस्तेमाल करते है, तो घांव बहुत तेजी से भरने लगते है। पहले के समय में कही लोग इसे फूल के पाउडर को भी लेप के रूप में घांव पर लगाते थे।

नियमित खाने में पनीर फूल से बने व्यंजन लिए जाए तो घांव जल्दी से भरते है। गुणकारी पनीर फूल के अंदर रहे वूंड हीलिंग गुण गुण घांव को जल्दी भर सकते है।

(9) त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा शरीर का बाह्य आवरण होती है, इसलिए त्वचा की देखभाल करना बहुत जरूरी है। धूल, प्रदूषण और मिट्टी की वजह से स्किन ख़राब हो सकती है और कुछ समस्या होने की संभावना भी रहती है।

त्वचा सम्बंधित समस्याओ का उपचार करने में पनीर फूल कारगर है। पनीर फूल एवं अश्वगंधा के पाउडर को मिला कर एक मिश्रण तैयार करे।

इस मिश्रण को त्वचा पर लगाने से काफी त्वचाकीय समस्याओ में राहत मिलती है। त्वचा के लिए बनाई जाती कही आयुर्वेदिक क्रीम में भी पनीर फूल का उपयोग होता है।

(10) दांत को चमकदार बनाए

कुछ लोगो के दांत नियमित और योग्य सफाई न करने के कारण पीले पड़ जाते है। इसके आलावा अयोग्य खान पान के कारण भी दांत की सुंदरता और स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।

आयुर्वेद अनुसार पनीर फूल की पंखुड़ियों का इस्तेमाल दांतो की सफाई के लिए करना चाहिए। इसके लिए आप पनीर फूल की टहनियों को चबा भी सकते है।

कही प्रकार के आयुर्वेदिक दंत मंजन की बनावट में भी पनीर फूल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा दांत दर्द की समस्या हो तो इस फूल के लेप को आप दांत पर लगा सकते है।

पनीर फूल के नुकसान

अनगिनत फायदों से भरपूर पनीर फूल स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन अयोग्य तरीके से इसका उपयोग करने पर कुछ नुकसान होने की संभावना रहती है। इसलिए हमेशा योग्य मात्रा में इस फल का उपयोग करना सही है।

(1) बार बार पेशाब आना

  • वैसे तो यह एक आम समस्या है, लेकिन पनीर फूल के सेवन यह प्रक्रिया अधिक बढ़ जाती है।
  • ज़्यादा मात्रा में पनीर फूल का पानी पीने से बार बार पेशाब आ सकता है।
  • परंतु सही मात्रा में पनीर फूल का पानी पीने से यह समस्या नहीं होती।

(2) ब्लड शुगर बढ़ सकता है

  • आमतौर पर डायबिटीज के उपचार में पनीर फूल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • लेकिन आत्याधिक मात्रा में पनीर फूल का सेवन करने पर रक्त में शर्करा का प्रमाण बढ़ सकता है।
  • डायबिटीज के मरीजों को पर्याप्त मात्रा में ही इस फूल का सेवन करना चाहिए।

(3) गर्भावस्था में हानिकारक है

  • प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओ को अपने खान पान पर विशेष ध्यान देना पड़ता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाओ को पनीर फूल न खाने की सलाह दी जाती है।
  • क्यों की इसके कारण पेट सम्बंधित विकार हो सकते है।

(4) गैस की समस्या

  • ज़्यादातर लोगो को यही पता है की खाना निगलते वक्त जब पेट के अंदर हवा चली जाती है तब गैस होता है।
  • मगर कुछ आहार का अधिक मात्रा में सेवन भी पेट गैस का कारण बन सकता है।
  • ऐसे ही पनीर फूल के ज़्यादा सेवन से पेट में गैस बन सकता है।

(5) एलर्जी हो सकती है

  • जिन लोगो को फ़ूड एलर्जी है वह इस फूल से दूर रहे।
  • इसके कारण लोगो को उलटी जैसी समस्या हो सकती है।
  • कुछ लोगो में इसके कारण त्वचाकीय समस्या भी होती है।

पनीर फूल के उपयोग

औषधीय गुणों से युक्त पनीर फूल को अनेक तरह से उपयोग में लिया जाता है। पनीर फूल का पौधा भी आयुर्वेदिक दृष्टि से बहुत गुणकारी है। निचे हमने पनीर फूल के उपयोग की संपूर्ण जानकारी दर्शाई है।

  • पनीर फूल के पौधे का आप लेप बना सकते है।
  • इस फूल की टहनियों को आप दांत में चबा सकते है।
  • पनीर फूल के तेल को भी आप मालिश में ले सकते है।
  • गुणकारी पनीर फूल से कही व्यंजन बनाए जा सकते है।
  • इसे उबाल कर पनीर फूल का पानी बनाया जा सकता है।
  • औषधीय गुणों के कारण इससे कही आयुर्वेदिक दवा भी बनती है।
  • इस फूल को सूखा कर आप इसका पाउडर भी बना सकते है।

पनीर फूल कहा से ख़रीदे

पनीर फूल आपको हर जगह आसानी से नहीं मिल पाएंगे। ऐसे में आप चाहे तो घर बैठे ऑनलाइन अमेज़न वेबसाइट द्वारा पनीर के फूल आर्डर कर सकते है।

निचे हमने 5 Best Paneer Phool प्रोडक्ट्स की लिस्ट दी है। जिसमे प्राकृतिक गुणवत्ता के साथ बेहतरीन फायदे देखने मिलते है।

लिस्ट में आप देख सकते है पनीर फूल 190 से 300 रुपये की प्राइस रेंज में फ्री डिलीवरी के साथ मिल जाते है।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ पनीर के फूल से सम्बंधित कुछ जरुरी सवालो के जवाब दर्शाये है।

(1) पनीर के फूल कितने रुपये किलो है?

अच्छी गुणवत्ता के पनीर फूल 600 से 800 रुपये प्रति किलो के भाव पर मिल जाते है।

(2) पनीर का फूल सबसे ज्यादा किसमें फायदे देता है?

विश्व के कही एक्सपर्ट्स का कहना है की पनीर फूल डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद लाभदायी होते है।

(3) पनीर फूल से कौन से साइड इफ़ेक्ट होते है?

अधिकांश स्थिति में पनीर फूल के कोई हानिकारक नुकसान नहीं देखने मिलते। लेकिन किसी विशेष परिस्थिति में इस फूल द्वारा घबराहट, पेट दर्द या शरीर में एलर्जी होने की संभावनाएं रहती है।

आशा करती हु पनीर फूल की पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo