चेरी फल क्या है, फायदे, नुकसान और उपयोग | Cherry Fruit In Hindi

चेरी एक प्रकार का फल होता है, जिसे हिंदी में आलूबालू या गिलास के नाम से जाना जाता है। यह मीठा, गुठलीदार और लाल रंग का फल है। चेरी फल मुख्य तौर पर ठंडी और बर्फीली जगहों पर पाया जाता है।

Cherry Fruit In Hindi

एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चेरी फल खाने के कही स्वास्थ्य लाभ है। बच्चो से लेकर वृद्धो तक हर कोई इस फल को सेवन में ले सकता है। पश्चिमी एशिया और यूरोप के कही देशो में चेरी का अच्छी मात्रा में उत्पादन होता है।

प्रकृति ने हमे बहुत से फल और औषधिया दी है। जिससे स्वास्थ्य की देखभाल की जा सके, चेरी फल भी उन्ही में से एक है। यह दिखने में जितना सुंदर है, स्वास्थ्यकिय द्रष्टि से उतना ही गुणकारी है।

दुनियाभर के कही देशो में चेरी फल का उत्पादन होता है। लेकिन तुर्की देश में इसका उत्पादन सबसे अधिक मात्रा में होता है। यह एक रसदार फल है, जिस वजह से चेरी का जूस भी अधिकांश लोग पीना पसंद करते है।

चेरी फल क्या है (Cherry Fruit In Hindi)

अनेक प्राकृतिक गुणों से भरपूर एक प्रकार के रसदार मीठे फल को चेरी कहा जाता है। आमतौर पर हिंदी में इसे लोग चेरी फल ही कहते है। मगर Cherry Meaning In Hindi में इसे आलूबालू के नाम से बुलाया जाता है।

इसका वैज्ञानिक नाम प्रूनस एवियम (Prunus avium) है। जिसे लोग खास कर प्रूनस सेरासस (Prunus cerasus) के नाम से भी जानते है।

यह फल आलूबुखारा पेड़ पर उगते है, जो खास कर बर्फीली जगहों पर पाए जाते है। यह एक छोटा, गोल और आकर्षक फल है, जिसका रंग आमतौर पर लाल या गुलाबी होता है। इस फल का स्वाद खट्टा और मीठा होता है।

कई तरीको से चेरी फल को उपयोग में ले सकते है। इसे सीधा खा सकते है या इसके जूस, मिल्कशेक, आइसक्रीम, पेस्ट्री, केक, और चटनी बनाई जा सकती है। इसके अलावा मिठाइओ की बनावट में भी यह फल उपयोगी है।

चेरी फल के प्रकार (Types Of Cherry Fruit In Hindi)

अधिकांश लोग चेरी फल के प्रकार के बारे में नहीं जानते। जिस वजह से वह किसी भी प्रकार की चेरी को खरीद लेते है और इनसे उनको सही फायदे नहीं मिलते।

इसलिए सबसे पहले चेरी फल के प्रकार की जानकारी ले लेनी चाहिए। दुनिया भर में चेरी की अनेक प्रजाति पायी जाती है। उनमे से 5 मुख्य प्रजातियां है, जिसकी संपूर्ण जानकारी यहाँ दी है।

(1) स्वीट चेरी

  • अन्य चेरी के मुकालबे यह कद में थोड़ी बड़ी होती है।
  • यह काफी रसदार एवं स्वाद पूर्ण होती है।
  • इसका कलर हल्का सा गुलाबी या लाल होता है।
  • स्वाद में स्वीट चेरी अपने नाम की तरह ही मीठी होती है।

(2) सॉर चेरी

  • दूसरी चेरी के मुकाबले यह थोड़ी छोटी होती है।
  • यह ज़्यादा खट्टी नहीं होती बल्कि स्वाद में मीठी होती है।
  • दूसरी चेरिस की तरह ये भी रसदार होती है।
  • इससे आइस क्रीम, जैम और जूस बन सकता है।

(3) बिंग चेरी

  • चेरी का सबसे प्रसिद्ध प्रकार बिंग चेरी है।
  • यह मुख्य तौर पर अमेरिका में पायी जाती है।
  • यह मध्यम आकार और लाल रंग की होती है।
  • इस फल का रस खट्टा और मीठा होता है।

(4) रैनियर चेरी

  • यह अमेरिका के ओरेगॉन और कैलिफ़ोर्निया में उगाए जाते है।
  • इसका रंग थोड़ा नारंगी कलर जैसा होता है।
  • अन्य चेरी के मुकाबले इसकी कीमत थोड़ी ज़्यादा होती है।
  • गर्मियों के मौसम में ठंडक के लिए इसे खाना बेहतर है।

(5) मोंटमोरेंसी चेरी

  • प्रूनस सेरासस प्रजाति की यह चेरी दुनियाभर में लोकप्रिय है।
  • इसका नाम फ्रांस के एक उपनगर मोंटमोरेंसी पर से रखा गया है।
  • कही प्रकार के स्वादिष्ट जैम की बनावट में इसका उपयोग होता है।
  • दूसरी चेरी के सामने इसका स्वाद अधिक खट्टा होता है।

चेरी फल के पौष्टिक गुण (Nutrition Value Of Cherry)

कहा जाता है की सभी प्रकार के आहार में फ्रूट्स ही सबसे ज़्यादा फायदेमंद होते है। चेरी फल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी है, जिसके पीछे उसमे रहे पौष्टिक गुण ज़िम्मेदार है।

यहाँ हमने प्रति 100 ग्राम मात्रा में चेरी फल में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दी है।

पोषक तत्व मात्रा (100g)
ऊर्जा 50 कैलोरी
कार्बोहाइड्रेट 12 ग्राम
प्रोटीन 1 ग्राम
वसा 0.3 ग्राम
फाइबर 2 ग्राम
विटामिन C 7 मिलीग्राम
विटामिन A 64 आईयू
कैल्शियम 13 मिलीग्राम
आयरन 0.4 मिलीग्राम
पोटेशियम 222 मिलीग्राम

चेरी फल के फायदे (Benefits Of Cherry Fruit In Hindi)

यदि आप स्वाद के साथ सेहतकिय फायदे भी प्राप्त करना चाहते है, तो चेरी फल का इस्तेमाल जरूर करे। इसके सभी प्रकार अनेक स्वास्थ्य समस्याओ से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

(1) एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से युक्त

मानव शरीर के लिए एंटी ऑक्सीडेंट बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह फ्री रेडिकल्स से होने वाले सभी विकार को दूर करने में मददगार है। सेहत प्रेमी लोग रोज़ाना डाइट में एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त आहार लेते है।

गुणकारी तत्वों से भरपूर चेरी में एंटी ऑक्सीडेंट अत्याधिक मात्रा में है। जिस कारण हृदय स्वास्थ्य से लेकर अनेक सौंदर्य लक्षी समस्याओ में चेरी लाभकारी है।

चेरी फल में रहे प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट गुण रोगो के खिलाफ हमारे शरीर को सुरक्षा प्रदान करते है। साथ ही मस्तिष्क स्वास्थ्य अच्छा रखने में भी यह मददरूप है।

(2) विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत

बहुत से लोग आज कल विटामिन्स की कमी से पीड़ित होते है। जिस कारण वह स्वास्थ्य से जुडी कही समस्याओ का शिकार बन जाते है।

शरीर में विटामिन सी की कमी पूर्ण करने के लिए आप चेरी फल को खा सकते है। नियमित इसका सेवन करने से विटामिन सी की कमी से होने वाले रोग और लक्षणों से बचा जा सकता है।

स्वास्थ्य के साथ सौंदर्य समस्याओ में भी विटामिन सी अति गुणकारी है। इसे खाने पर त्वचा और बाल खूबसूरत एवं स्वस्थ रह सकते है।

(3) हृदय स्वास्थ्य की देखभाल में

हृदय शरीर का एक ऐसा अंग है, जो लगदार शरीर को पंप करते रहता है। साथ ही रक्त वाहिकाओं के प्रवाह और ऑक्सीजन को बनाए रखने का कार्य भी यह करता है।

लेकिन कुछ विकार आने से हृदय लक्षी समस्याए खड़ी होती है। यदि आप ऐसी समस्याओ से बचना चाहते है तो अपने हेल्थी डाइट में चेरी फल को जरूर स्थान दे।

शोध अनुसार चेरी में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुण हृदय की सूजन को मिटाने में सक्षम है। इस फल में रहा पॉलीफेनोल्स नाम का तत्व हृदय रोग के खतरे को काफी हद तक कम करता है।

(4) हड्डियों को मजबूत बनाने में

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कुछ बदलाव होते है, उनमे से एक है हड्डियों का कमजोर पड़ना। कुछ लोगो में समय से पहले ही यह समस्या देखने मिलती है।

खास कर शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक गुणों की कमी हो तब यह समस्या होती है। लेकिन चेरी फल के उपयोग से इन सब पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।

गुणकारी चेरी फल के सेवन से हड्डियों को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम और अन्य जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है। जिस कारण हड्डियां मजबूत और स्वस्थ बनती है।

(5) मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

आज कल स्ट्रेस भरे जमाने में अधिकांश लोग मस्तिष्क से जुडी समस्या से जूझ रहे है। ऐसे में मानसिक राहत के लिए कारगर हो वैसे खुराक आहार में लेने चाहिए।

मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए रोजाना चेरी फल खाना लाभकारी है। इससे मानसिक संतुलन बना रहता है और दिमागी राहत भी मिलती है।

नियमित रूप से चेरी फल का सेवन करने पर याददास्त में भी सुधार आता है। इसलिए जिन लोगो को अपनी याद शक्ति अच्छी करनी हो वह इसे खा सकते है।

(6) अत्याधिक चर्बी दूर करे

ज़्यादातर लोग समय की कमी के कारण या स्वाद के लिए बहार का खाना अधिक मात्रा में खा लेते है। जिस वजह से समय के चलते वह मोटापा जैसी समस्या का शिकार बनते है।

मोटापा जैसी समस्या को ख़तम करने में पौष्टिक और कम फैट वाले आहार लाभदायक है। इसके लिए आप पोषक गुणों के भंडार चेरी का इस्तेमाल कर सकते है।

एक रिसर्च अनुसार चेरी में एंटीऑबेसिटी के गुण देखने मिलते है। जो शरीर की आत्याधिक चर्बी को बढ़ने से रोकते है। मोटापा से जुडी समस्या जैसे की सूजन भी इसके कारण ठीक हो जाती है।

(7) कब्ज की समस्या दूर करने में

कब्ज पाचन तंत्र से जुड़ा एक विकार है, जिसमे मल पेट में भी जम जाता है। यह पाचन विकार कही कारणों से हो सकते है। आमतौर पर लोग ऐसी समस्याओ को अनदेखा कर देते है।

जिस कारण यह समस्या आगे जा कर बड़ा रूप ले सकती है। इसलिए कब्ज का निवारण करने के लिए चेरी फल का सेवन शुरू करे।

फाइबर युक्त आहार में शामिल चेरी का सेवन करने पर कब्ज से सम्बंधित सभी प्रकार की परेशानी दूर होती है। इसके कारण मल त्याग के दौरान होती मुश्किली भी दूर होती है।

(8) एंटी कैंसर गुणों से भरपूर

दुनिया भर की सबसे गंभीर बीमारी में शामिल कैंसर के खतरे को चेरी फल द्वारा दूर किया जा सकता है। क्यों की इसमें अधिक मात्रा में एंटी कैंसर गुणों की उपस्थिति है।

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर चेरी फल कैंसर रोकथाम में सहायक रूप है। शोध अनुसार इसमें एंथोसायनिन नामक फ्लेवोनोइड में एंटी-कार्सिनोजेनिक के प्रभाव होते है।

जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते है। अधिकांश डॉक्टर भी कैंसर पीड़ितों को डाइट में चेरी लेने की सलाह देते है। यह कैंसर में काफी लाभकारी होती है।

(9) त्वचा के लिए फ़ायदेकारी

जिन लोगो की त्वचा प्राकृतिक रूप से स्वस्थ और सुंदर होती है। वह अपनी डाइट में रोज़ाना फल और सब्ज़िया ज़्यादा लेते है। इस डाइट में लोग गुणकारी चेरी फल को भी शामिल करते है।

एक संशोधन में पाया गया है की चेरी फल में पॉलिफिनॉल्स नाम का तत्व मौजूद है। जो त्वचा को हाइड्रेट और मुलायम रखने में मददरूप है।

इसी के साथ यह त्वचा के दाग धब्बे और जलन को मिटाने में भी सक्षम है। इसका नियमित सेवन करने पर सूर्य के हानिकारक किरणों के सामने भी हमे रक्षण मिलता है।

(10) बालों को स्वस्थ रखने में सक्षम

त्वचा की तरह बाल भी सौंदर्य का अहम् हिस्सा होता है। पुरुष और महिलाए दोनों की खूबसूरती अपने स्वस्थ बालो के कारण ज़्यादा बढ़ जाती है।

यदि आप बाल झड़ने, डेंड्रफ या सूखे बालों की समस्या से पीड़ित है। तो बालों की मजबूती के लिए चेरी फल को उपयोग में ले सकते है। यह फ्रूट बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ एवं सुंदर बनाने में मदद करता है।

चेरी औषधि की छाल और पत्तो को पीस कर लेप बनाया जाता है। यह लेप बालों पर लगाने से बाल से जुड़ी अनेक प्रकार की परेशानी में राहत मिलती है।

(11) रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने में

बाहरी संक्रमण के खिलाफ शरीर को रक्षण देने वाली शक्ति को रोग प्रतिकार क्षमता कहते है। जब यह क्षमता में कोई भी प्रकार का विकार हो तो संक्रमण आसानी से शरीर में प्रवेश कर सकता है।

ऐसे में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए चेरी फल का सेवन करना लाभकारक है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गन बाहरी संक्रमण से बचाव करते है।

रोजाना सलाड या नाश्ते में इसका सेवन करना सही है। इसके अलावा आप चाहे तो इससे हेल्थी स्मूदी भी बना सकते है। साथ ही इसका रस पीना भी असरदार है।

(12) बढ़ती उम्र के लक्षण कम करे

कहा जाता है की 25 वर्ष की आयु के बाद बढ़ती उम्र के संकेत दिखना शुरू हो जाते है। जिस वजह से चेहरे पर झुर्रिया, फ़ाईनलाइंस और सफेद बालों की समस्या शुरू हो जाती है।

इन संकेतो को रोका तो नहीं जा सकता मगर इसे कम जरूर कर सकते है। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप चेरी फल को उपयोग में ले सकते है।

इसके लिए आप चेरी फल का फेस मास्क बना कर लगा सकते है। बाजार में भी चेरी फल से निर्माण हुए कही ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते है, आप चाहे तो इनका इस्तेमाल कर सकते है।

चेरी फल के नुकसान (Side Effects Of Cherry In Hindi)

अनगिनत पोषक गुणों से भरपूर चेरी फल खाने के वैसे तो अनेक फायदे है। मगर अधिक मात्रा में खाने पर यह गुणकारी फल भी नुकसान दायक हो सकता है। निचे हमने चेरी फल से होने वाले नुकसान की जानकारी दी है।

(1) एलर्जी हो सकती है

सामान्य रूप से किसी भी चीज़ को अयोग्य तरीके से खाने पर एलर्जी होने की संभावना रहती है। उसी तरह चेरी फल का अधिक सेवन भी एलर्जी का कारण बन सकता है।

एलर्जी के कारण बहुत सी समस्याए हो सकती है। जैसे की रैशेस, जलन, त्वचा पर लालाश और अन्य कही स्वास्थ्य से जुडी परेशानिया। इसलिए हमेशा चेरी फल का सही मात्रा में ही सेवन करना योग्य है।

(2) पेट संबंधी समस्या

कही लोगो को चेरी का अत्याधिक सेवन करने पर पेट से जुडी समस्याओ से जूझना पड़ा है। असल में चेरी फल के अंदर फाइबर नाम के तत्व की ज़्यादा मात्रा में उपस्थिति है।

जब शरीर में फाइबर की मात्रा बढ़ जाए तो पेट संबंधी विकार खड़े होते है। इसके कारण कब्ज, दस्त, डायरिया, उलटी, मतली और अन्य समस्याए हो सकती है।

(3) किडनी स्टोन की परेशानी

आहार सही तरह से पचन न होने पर इसका सीधा असर किडनी स्वास्थ्य पर पड़ता है। ज़्यादातर लोग इस समस्या को अनदेखा करते है। समय चलते यह परेशनी पथरी में भी बदल सकती है।

एक संशोधन में पाया गया है की ज़्यादा मात्रा में चेरी फल के सेवन से किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। और इससे आगे जा कर किडनी स्टोन होने की संभावना भी रहती है।

(4) कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है

हेल्थी फ्रूट की श्रेणी में शामिल चेरी फल भी कभी कभार नुकसान कर सकता है। शोध अनुसार इसके अत्याधिक सेवन से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

बढ़ते कोलेस्ट्रॉल के कारण हृदय विकार भी खड़े होते है। जिस वजह से आगे जा कर हृदय रोग का खतरा भी रहता है। इसलिए हमेशा चेरी का सेवन पर्याप्त मात्रा में ही करना सही है।

चेरी फल के उपयोग (Uses Of Cherry Fruit In Hindi)

बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत लक्षी फायदे देने वाला चेरी फल हर तरह से उपयोगी है। कही प्रकार की दवाइया, फ़ूड और सौंदर्य प्रसाधनों की बनावट में इसका इस्तेमाल होता है।

सामान्य तौर पर इसे लोग सीधा ही खाना पसंद करते है। लेकिन कुछ और तरीको द्वारा भी इस फल को उपयोग में लिया जा सकता है।

(1) सीधे खा सकते है

  • ज़्यादातर लोग चेरी फल को सीधे ही खा लेते है।
  • इसके लिए सबसे पहले चेरी फल को पानी से स्वच्छ कर ले।
  • इसके आलावा आप इसे छोटे टुकड़ो में काट कर भी खा सकते है।

(2) जूस बना कर

  • आज कल बाजार में आपको चेरी जूस सरलता से मिल जाता है।
  • साथ ही कुछ बड़ी ब्रांड्स भी चेरी फ्रूट जूस का निर्माण करती है।
  • रस को ठंडा कर के आप आइस क्रीम के साथ पी सकते है।

(3) जैम बनाने में उपयोगी

  • आज कल अनेक फलों के गुणकारी जैम बाजार में मिलते है।
  • चेरी फल द्वारा भी जैम का निर्माण होता है।
  • जो स्वाद के साथ सेहत के गुणों से भरपूर होता है।

(4) सलाड बनता है

  • पौष्टिक गुणों से भरपूर सलाड खाने से सेहत अच्छी रहती है।
  • आप अपने रोजाना सलाड में चेरी फल को डाल सकते है।
  • सलाड में डालते वक्त आप इसे छोटे या बड़े साइज में काट सकते है।

(5) स्वादिष्ट चटनी बनाने में

  • आज कल बहुत से आहार के साथ चटनी का उपयोग होता है।
  • ऐसे में आप चेरी द्वारा नए टाइप की स्वादिष्ट चटनी बना सकते है।
  • इस चटनी को किसी भी व्यंजन के साथ खाया जा सकता है।

(6) ठंडाई की बनावट में

  • गर्मियों के मौसम में खास कर ठंडाई बनाई जाती है।
  • इस प्रजार की ठंडाई में चेरी फल का उपयोग होता है।
  • इसमें आप चाहे तो अन्य फ्रूट्स भी डाल सकते है।

(7) मिठाई बनाने के लिए

  • मिठाई बनाने के लिए चेरी फल का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इससे बर्फी, पेस्ट्री और आइस क्रीम बना सकते है।
  • इसके कारण मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट बनती है।

सवाल जवाब (FAQ)

आरोग्य लक्षी चेरी फल को लेकर लोगो में बहुत से प्रश्न है। जिनमे से मुख्य सवालों के जवाब हमने यहाँ दर्शाए है।

(1) चेरी फल का हिंदी नाम क्या है?

चेरी फल को लोग खास कर चेरी ही कहते है, मगर इसका हिंदी मीनिंग आलूबालू होता है।

(2) चेरी खाने से क्या लाभ होता है?

चेरी फ्रूट के सेवन से कही स्वास्थ्य लाभ मिलते है। जैसे की,

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए
  • हड्डियों को मजबूत बनाने में सक्षम
  • मस्तिष्क स्वास्थ्य के बढ़ावे में
  • रक्तचाप नियंत्रित कर सकते है
  • याद शक्ति तेज करने में मददरूप
  • एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर है

(3) चेरी को कैसे खाया जाता है?

अधिकांश लोग इसे सीधा खाना ही पसंद करते है। साथ ही इसे सलाड, स्मूदी, जूस, सॉस या जैम के रूप में भी खाया जा सकता है।

(4) चेरी में कौन सा विटामिन पाया जाता है?

अनेक पौष्टिक पोषक गुणों के भंडार चेरी में बहुत से विटामिन्स पाए जाते है। इसमें विटामिन बी-6, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन बी की उपस्थिति है।

(5) चेरी का उत्पादन भारत में कहा होता है?

भारत में चेरी का उत्पादन सबसे ज़्यादा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होता है।

आशा करती हु चेरी फल क्या है की पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

DAWAiLAJ
Logo