अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान Ashokarishta Benefits In Hindi

हमारे देश में पुरातन काल से रोगो का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक औषधियों का प्रयोग किया जाता है। अशोकारिष्ट (Ashokarishta) एक ऐसी जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आज तक लोग कर रहे है। गुड़, घातकी पौधा, मुस्ता, श्वेत जीरा, पानी और अशोक पेड़ के अर्क को मिला कर अशोकारिष्ट के फायदे प्राप्त किये जाते है।

अशोकारिष्ट के फायदे और नुकसान Ashokarishta Benefits In Hindi

खास कर स्त्री रोग जैसे की हार्मोन्स में असंतुलन, पेट दर्द, कमर दर्द, मासिक सम्बंधित विकार दूर करने में अशोकारिष्ट ज्यादा फायदेकारक है। आयुर्वेदिक टॉनिक के रूप में डॉक्टर अपनी महिला दर्दी को अशोकारिष्ट सिरप पीने की सलाह देते है। भारत की लोकप्रिय ब्रांड्स डाबर, बैधनाथ, पतंजलि इस सिरप को बनाती है।

अशोकारिष्ट क्या है Ashokarishta In Hindi

लाभ जानने से पहले ये समझ लीजिये अशोकारिष्ट क्या है। अशोक पेड़ की छाल के साथ श्वेत जीरा, घातकी, गुड़, मुस्ता मिला कर बनाये जाने वाली आयुर्वेदिक औषधि को अशोकारिष्ट कहते है।

पुरातन काल में इसे जड़ी बूटी द्वारा अपने घर पर बनाना पड़ता था। पर अब आयुर्वेदिक ब्रांड्स की बनायीं गयी तैयार Ashokarishta Syrup मिल जाती है।

महिला रोगो में सहायता करने के साथ यह पुरुषो के लिए भी फायदेकारक औषधीय सिरप है। रोजाना इस सिरप को पीने से शरीर को अनगिनत लाभ मिलते है। अब जानते है अशोकारिष्ट में कोनसे पोषक तत्व है।

  • ग्लाइकोसाइड्स
  • टैनिन्स
  • फ्लेवेनोइड्स
  • एल्केलाइड्स
  • कार्बोहाइड्रेट्स

अशोकारिष्ट के फायदे Ashokarishta Ke Fayde

यहाँ बताये गए अशोकारिष्ट के फायदे (Ashokarisht Ke Fayde) को आप Ashokarishta Syrup Uses In Hindi की तरह भी पढ़ सकते है। क्यों की अशोकारिष्ट खुद से बनाये या सिरप का उपयोग करे। दोनों के Ashokarishta Benefits In Hindi एक जैसे ही है।

(1) ज़्यादा और कम ब्लडिंग का उपचार

कही महिलाओ को मासिक के दौरान रक्त बहुत ज़्यादा या कम मात्रा में आता है। इसके उपचार में उन्हें आयुर्वेदिक अशोकारिष्ट पीना लाभकारक है। जिससे ब्लडिंग की समस्या में निजात मिलती है।

मासिक के 5 या 7 दिनों में सुबह नाश्ते के बाद इस सिरप को पीना अच्छा है। जिन महिलाओ को ब्लडिंग की समस्या हो वह डॉक्टर से पूछ कर अशोकारिष्ट ले सकती है। पीरियड्स में यह टॉनिक की तरह काम करता है।

(2) पेट दर्द का रामबाण इलाज

ज़्यादातर लोग पेट दर्द होने पर घरेलू उपाय ही आजमाते है। लेकिन अशोकारिष्ट सिरप लेने से पेट दर्द का इलाज भी होता है। कार्मिनेटिव गुणों के कारण यह पेट सम्बंधित परेशानियों में राहत दिलाता है।

पेट दर्द भगाने के साथ यह सिरप पेट की गैस को भी जड़ से ख़तम करती है। रोजाना सिर्फ एक चम्मच सिरुप पानी के साथ पीने से पेट की अधिकतर समस्याओ से छुटकारा मिलता है।

(3) गर्भाशय के कार्य में बढ़ावा

गर्भाशय में होने वाले संकुचन को दूर करने में अशोकारिष्ट के फायदे ज़्यादा है। इसके एनाल्जेसिक और एंटी-स्पास्मोडिक गुण गर्भाशय में होने वाले इन्फेक्शन और अन्य परेशानियों को दूर करने में मददगार है।

कोई कारणसर गर्भाशय सम्बंधित विकार हो तो अशोकारिष्ट सिरप पीने से वह तेजी से दूर होते है। साथ ही नियमित रूप से इस सिरप को पीने पर गर्भाशय के कार्य में भी बढ़ोतरी होती है।

(4) श्रोणि सूजन की बीमारी में लाभकारक

श्रोणि या पैल्विक सूजन गर्भाशय में होने वाली एक संक्रमण की बीमारी है। यह बीमारी आमतौर पर गर्भ में बैक्टीरिया प्रवेश के कारण होती है। अशोकारिष्ट सिरप श्रोणि सूजन का एक अच्छा इलाज है।

अनगिनत औषधीय गुणों से भरपूर इस सिरप को पीने से श्रेणी सूजन में राहत मिलती है। यह गुणकारी पेय पदार्थ गर्भाशय, अंडाशय और अन्य प्रजनन अंगों में होते नुकसान को रोकने में भी सहायक है।

(5) ऑस्टियोपोरोसिस में लाभदायी

शरीर में विटामिन डी की कमी और हड्डी स्वास्थ्य अच्छा न हो तो ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी होती है। खास कर बुजुर्गो में यह बीमारी ज़्यादा देखने मिलती है। पर इसका खतरा कम करने में अशोकारिष्ट अच्छा है।

कैल्शियम के एक बेहतरीन स्त्रोत की तरह यह हड्डी स्वास्थ्य पर हकारात्मक असर डालता है। सेहत के लिए लाभकारी ऐसे खनिजों की प्रचुरता होने के से इस सिरप के फायदे ऑस्टियोपोरोसिस के दर्दियो के लिए ज़्यादा है।

(6) पाचन प्रणाली में असरकारक

पाचन सम्बंधित विकार खड़े होने से पाचन प्रणाली अच्छी तरह कार्य नहीं कर पाती। अशोकारिष्ट सिरप पीने से पाचन सम्बंधित समस्याए जैसी की अपचा, एसिडटी, गैस, दस्त में राहत मिलती है।

इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद है जिस कारण पाचन क्रिया में सुधार आता है। महिलाओ को पीरियड्स के दिनों में होने वाले पाचन विकारो से लड़ने की ताकत भी अशोकारिष्ट प्रदान करता है।

(7) कमर दर्द में अशोकारिष्ट के फायदे

रीढ़ की हड्डियों में खराबी आने के कारण कमर दर्द की समस्या उत्पन्न होती है। जब रीढ़ की हड्डी पर ज़्यादा दबाव पड़ता है तब कमर दर्द होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए अशोकारिष्ट का उपयोग करना चाहिए।

कमर दर्द की परेशानी से पीड़ित हर व्यक्ति इस सिरप को पी सकता है। यह सिरप पीने से सामन्य दिनों में और मासिक धर्म के दौरान होने वाले कमर दर्द से मुक्ति मिल जाती है।

(8) अल्सर से निजात पाने के लिए

भोजन पचाने वाले अम्ल अमाशय या आंत की दीवारों को नुकसान पहुंचने से अल्सर होता है। इसके 2 प्रकार होते है पहला गैस्ट्रिक अल्सर और दूसरा ड्यूडिनल अल्सर। इसकी असर ख़तम करने में अशोकारिष्ट फायदेमंद है।

पेट या मुँह दोनों में होने वाले अल्सर से निजात पाने के लिए अशोकारिष्ट पेय पदार्थ लाभकारी है। अल्सर के लक्षण जैसे की पेट दर्द, जलन, उलटी और ब्लडिंग की समस्या को भी यह दूर करने में सहायक है।

(9) अशोकारिष्ट सिरप फॉर पीरियड्स

मासिक के दौरान होने वाली अधिकतर समस्याओ से छुटकारा पाने के लिए अशोकारिष्ट सिरप पीना बहुत लाभदायक है। यह सिरुप महिलाओ के प्रजनन से लेकर हार्मोन्स संतुलन तक मदद करती है।

पीरियड्स में अशोकारिष्ट चमत्कारिक टॉनिक की तरह महिलाओ की अधिकतर समस्याओ का हल करता है। गर्भाशय में सूजन, पेट में ऐंठन और रक्त के थक्के जमना जैसी परेशानियों को यह दूर करता है।

(10) रोग प्रतिकारक शक्ति में मजबूती

जब शरीर को ठीक तरह से पोषण नहीं मिल पाता तब रोग प्रतिकार प्रणाली कमजोर होने लगती है। जिस वजह से कोई भी बाहरी संक्रमण लग सकता है। पर अशोकारिष्ट सिरप या छाल रोग प्रणाली में सुधार लाती है।

एक संशोधन में इस बात की पुष्टि मिल चुकी है अशोकारिष्ट में इम्यून मॉड्यूलेटर (प्रतिरोधक क्षमता को नियंत्रित करने वाला) गुण होता है। जिससे कमजोर हुई रोग प्रतिकारक शक्ति में मजबूती आती है।

अशोकारिष्ट के नुकसान Ashokarishta Ke Nuksan

डॉक्टर की सलाह अनुसार पर्याप्त मात्रा में अशोकारिष्ट पीना हितावह है। लेकिन अयोग्य समय पर, गलत तरीके से और ज़्यादा मात्रा में पीना नुकसानकारक है। तो आइये जानते है अशोकारिष्ट से क्या क्या स्वास्थ्य समस्याए हो सकती है।

  • महिलाओ के लिए अशोकारिष्ट के फायदे ज़्यादा है। लेकिन गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओ को अशोकारिष्ट से दूर रहना चाहिए।
  • अत्याधिक मात्रा में अशोकारिष्ट सिरप पीने से पेट दर्द, पेट में जलन और एसिडिटी जैसी समस्याओ से गुज़रना पड़ता है।
  • मासिक धर्म के दौरान सही मात्रा में ही इस सिरप को पीना चाहिए। वरना मासिक संम्बन्धित परेशानिया अधिक बढ़ सकती है।
  • ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए अशोकारिष्ट सिरप पीना हानिकारक होता है।
  • अशोकारिष्ट सिरप बनाते वक्त उसमे गुड़ भी मिलाया जाता है। जिस वजह से डायबिटीज पीड़ितों को यह सिरप नहीं पीनी चाहिए।
  • कभी कभार अति मात्रा में इस सिरप को पी लेने से अपचा भी हो सकता है।
  • यदि आपको इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता तो उल्टी भी हो सकती है।

अशोकारिष्ट सिरप की कीमत Ashokarishta Price

ऊपर बताये अशोकारिष्ट सिरप के फायदे पढ़ने के बाद हर कोई सिरप की कीमत जानना चाहेगा। भारत की सबसे अच्छी डाबर अशोकारिष्ट सिरप (450ml) का प्राइस ₹100 से ₹150 के बिच में रहता है। यहाँ निचे सभी बेस्ट Ashokarishta Syrup Price है।

  1. Dabur Women’s Ashokarishta Syrup 450ml (₹115)
  2. Baidyanath Ashokarista Ayurvedic Tonic 450ml (₹125)
  3. Kerala Ayurveda Asokarishtam 435ml (₹110)
  4. Baidyanath Jhansi Special Ashokarishta 450ml (₹178)

आशा करती हु अशोकारिष्ट के फायदे (Ashokarishta Ke Fayde) की जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करे।

DAWAiLAJ
Logo