सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे Almonds In Hindi

पौष्टिक तत्वों से भरपूर बादाम सबसे श्रेष्ठ सूखा मेवा है। बादाम अपने औषधीय गुणों के कारण पूरी दुरी दुनिया में मशहूर है। शरीर स्वास्थ्य के लिए बादाम बेहद फायदेमंद ड्राई फ़ूड है। कई गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए बादाम हमे ताकत प्रदान करता है। कोई भी वक़्त आप बदाम का सेवन कर सकते है। लेकिन सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे सबसे ज्यादा है।

सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे Almonds In Hindi

बादाम का स्वाद हल्का सा कड़वा और थोड़ा मीठा होता है। इसके अलावा बादाम से तेल भी निकलता है, जिसका इस्तेमाल करने पर अच्छे परिणाम मिलते है। भारत में बादाम का उत्पादन ज़्यादातर जम्मू कश्मीर में होता है। विश्व में बादाम का उत्पादन ईरान, तुर्की, चिली, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और चीन में होता है। आज की पोस्ट में हम Almonds In Hindi की पूरी जानकारी देंगे।

सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे

रोज़ाना लोग सुबह के नाश्ते में पौष्टिक खुराक लेना पसंद करते है। जिसके कारण उनको पुरे दिन ऊर्जा और फ्रेशनेस मिले। ब्रेकफास्ट में बादाम को शामिल करने से शरीर को कही फायदे मिलते है। खाली पेट बादाम का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है।

इस सूखे मेवे के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की उपलब्धि है। जिसमे विटामिन इ, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, ज़िंक, थाइमिन, फैटी एसिड, शुगर, कैलोरी और आयरन जैसे पोषक तत्व शामिल है। जो शरीर को रोग मुक्त और स्वस्थ रखने में मददगार बनते है।

(1) हृदय स्वास्थ्य में फायदे

मानव शरीर में सबसे महत्वपूर्ण अंग है, हृदय। हृदय का स्वास्थ्य अच्छा हो तो हम लम्बी उम्र तक जी सकते है। अयोग्य खान पान होने से हृदय स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे आहार से शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है।

ऐसे में हृदय स्वास्थ्य क लिए बादाम खाना काफी अच्छा रहेगा। बादाम में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मौजूद है। जो हृदय में रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करता है। रक्त चाप और दिल के दौरे से भी यह बचाता है। साथ ही बादाम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है।

(2) वजन घटाने में कारगर

ज़्यादा जंक फूड्स का सेवन करना और शारीरिक हलन चलन न करने से मोटापा जैसी समस्या होती है। मोटापा कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। मोटापा की समस्या से पीड़ित लोग आहार में पौष्टिक खुराक की मात्रा बढ़ाते है। जिस खुराक से उनके शरीर में बिनजरूरी चर्बी जमा होती है, ऐसे खुराक आहार में नहीं लेते।

वजन कम करने के लिए बादाम बहुत उपयोगी सूखा मेवा है। रोज़ाना सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे शरीर को आसानी से प्राप्त हो सकते है। खाली पेट बादाम खा ले तो पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है। और मोटापा जैसी समस्या पर नियंत्रण आने लगता है।

(3) डायबिटीज में फायदेकारक

मधुमेह के दर्दियो के लिए शुगर का लेवल नियंत्रित रखना जरूरी होता है। क्यों की कभी शुगर मात्रा बढ़ जाए तो, शरीर को काफी दिक्क़ते सहन करनी पड़ती है। टाइप 2 डायबिटीज दर्दियो के लिए बादाम का सेवन करना लाभदायी साबित हुआ है।

एक शंसोधन के अनुसार पाया गया है की ब्रेकफास्ट में बादाम लेने से। रक्त में शर्करा का प्रमाण नियंत्रित बना रहता है। डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट भीगी हुई बादाम खाये तो उन्हें अच्छा फैट, प्रोटीन और विटामिन मिल जाता है। जिससे शरीर को बिना किसी शुगर की परेशानी के ऊर्जा मिलती है।

(4) कब्ज में राहत मिलती है

जब पेट ठीक तरह से साफ नहीं होता तब कब्ज की समस्या देखने को मिलती है। कब्ज के कारण भूख कम लगती है, और खाना भी अच्छी तरह से पचन नहीं हो पाता। इसके साथ ही सिरदर्द होना, मानसिक बेचैनी रहना, थकान महसूस करना जैसे लक्षण दीखते है।

कब्ज की समस्या दूर करने के लिए बादाम फायदेमंद है। बादाम के अंदर भरपूर प्रमाण में फाइबर की उपलब्धि है। जो कब्ज को दूर करने में सहायक बनता है। रोज़ाना 4-5 बादाम का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यदि कब्ज ज्यादा रहता है तो इस ड्राई फ्रूट के साथ दवाइयों का सेवन भी करे।

(5) दिमाग तेज करता है

कई लोगो को समस्या होती है की उन्हें कुछ भी ठीक से याद नहीं रहता। एक उम्र के बाद यह समस्या बढ़ जाती है। स्टूडेंट्स को भी ऐसी परेशानी होती है, की पढ़ा हुआ सब ठीक से याद नहीं रह पाता। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए ड्राई फूड्स का सेवन करना बेहतर है।

उसमे भी बादाम बिलकुल फायदेमंद सूखा मेवा है। यादशक्ति बढ़ाने के लिए नियमित सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे अच्छे देखने मिलते है। साथ ही यह मानसिक बीमारिया दूर करने में भी सहायक बनता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन बी 6 पाया जाता है, जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

(6) पाचनतंत्र अच्छा रहता है

असंतुलित जीवनशैली और गलत खानपान के कारण पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ता है। जिसकी वजह से कब्ज, बवासीर, डायरिया, एसिडिटी और पेट दर्द जैसे पाचन विकार देखने को मिलते है। पाचन संबंधित समस्याओ को दूर करने के लिए बादाम खाना उपयोगी है।

पाचन क्रिया ठीक तरह से कार्य करे इसलिए भिगोए हुए 4 या 5 बादाम का छिलका उतार कर सुबह सेवन करे। यह घरेलू उपाय आजमाने से पाचन सबंधित समस्याए दूर होती है। बादाम के अंदर फाइबर की पर्याप्त मात्रा है, जो पाचन क्रिया को ठीक करता है।

(7) हड्डियों की मजबूती में

कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डिया कमजोर हो जाती है। और हड्डिया कमजोर होने से हाथ पाव में दर्द, बैठने उठने में दर्द जैसी समस्या देखने को मिलती है। बादाम के अंदर मैग्नीशियम, पोटेशियम, और मैगनीज जैसे पोषक तत्वों की उपलब्धि है।

जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार है। हड्डियों का रोग और फ्रेक्चर के जोखिम को जल्दी ठीक करता है। बादाम का सेवन करने से हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। साथ ही बादाम के तेल की मालिश करने से भी अधिक फायदे प्राप्त होते है।

(8) त्वचा में प्राकृतिक नमी

आज कल के जमाने में हर कोई अपनी सुंदरता बढ़ाना चाहता है। इसके लिए वह महंगे प्रोडक्ट्स से शुरू कर के सर्जरी तक का सहारा लेते है। लेकिन यह सब करने से उनको उतना अच्छा परिणाम नहीं मिल पाता। इसलिए त्वचा के सौंदर्य के लिए प्राकृतिक उपाय आजमाने बेहतर है।

सौंदर्य बढ़ाने के लिए बादाम खाना अच्छा साबित होगा। बार बार स्किन पर ड्राईनेस आ जाती हो तो, बादाम का सेवन करने से त्वचा को रूखेपन से छुटकारा मिलता है। साथ ही त्वचा की रंगत में निखार लाने के लिए बादाम उपयोगी है। त्वचा के लिए जरुरी पोषक तत्वों की कमी ड्राई फ्रूट्स द्वारा पूरी की जा सकती है।

(9) बालों के लिए फायदेमंद

बाल सौंदर्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है, पर आज कल फैले हुए बाहरी प्रदूषण का सीधा असर बालों पर पड़ता है। जिससे बाल रूखे और बेजान हो जाते है, बालों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। फिर बाल झड़ना, दो मुखे बाल और डेंड्रफ की समस्या होती है।

बालों का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए Almonds In Hindi कई तरह के फायदे देता है। बादाम में विटामिन, प्रोटीन और तोकोफेरॉल की उपलब्धि है। इन सब पोषक तत्वों के कारण बालों को पोषण मिलता है। साथ ही आप बादाम के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है। जिससे बाल प्राकृतिक रूप से लंबे, घने और मजबूत बनते है।

(10) ऊर्जा प्रदान करता है

अधिक परिश्रम करने से शारीरिक कमजोरी आती है। जिसके कारण हमे थकान और सुस्ती महसूस होती है। ऐसी स्थिति में पोषण से भरपूर सही आहार ना लिया जाये तो कमजोरी का प्रमाण बढ़ता है और ऊर्जा घटती है। जिसे रोकने के लिए दिन में सुबह के समय बादाम खाना उचित है।

बादाम में उपलब्ध प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, और फैट के कारण इसे ऊर्जा वर्धक सूखा मेवा माना जाता है। सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे सही तरह से प्राप्त करने के लिए। रोजाना रात को सोने से पहले एक कटोरी में 4 से 8 बादाम भिगो कर रखे। और सुबह सूर्योदय होने से पहले उसका सेवन करे।

सबसे अच्छी बादाम कोनसी है

भारत में विभिन प्रकार की क्वालिटी बादाम मिलती है, जिसकी कीमत भी अलग होती है। ऐसे में हमें पता नहीं होता, हमारे लिए सबसे अच्छी बादाम कोनसी है। जिसका सेवन करने पर बादाम के सभी पोषक तत्त्व पुरे मिले। और सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे संपूर्ण रूप से मिले।

हमने अपने रिसर्च द्वारा टॉप क्वालिटी बादाम ढूंढ निकाली है। जिसे आप निचे दी गयी लिंक द्वारा अमेज़न से खरीद सकते है।

  1. Happilo 100% Natural Californian Almonds
  2. Amazon Brand Solimo Almonds
  3. Tulsi Califronia Almonds

बादाम खाने का सही तरीका Almonds In Hindi

आम तोर पर लोग बादाम को कच्चा खाना ही पसंद करते है। पर उन्हें असल में नहीं पता होता की बादाम को कैसे खाया जाये। जिससे उनके स्वास्थ्य को अधिक लाभ मिले। तो चलिए समझते है क्या है सही तरीका।

  • वैसे तो बादाम को कच्चा भी खाया जा सकता है। लेकिन कुछ लोगो को इससे पाचन क्रिया में मुश्किली हो सकती है।
  • इसलिए रात को एक कटोरे में स्वच्छ पानी भरे और उसमे बादाम के 4-5 टुकड़ो को डाल दे। सुबह इस बादाम को छील कर खाये।
  • याद रहे बादाम को अच्छे से चबा कर खाये, बादाम का सेवन करने के साथ एक गिलास दूध भी पिया जाए तो ज़्यादा फायदे होते है।
  • अगर आपको दूध पीना पसंद नहीं तो बादाम के साथ दूध की जगह पर पानी का इस्तेमाल भी कर सकते है।
  • आप चाहे तो बादाम और दूध का मिल्क शेक बना कर भी पि सकते है। बादाम और दूध का शेक स्वादिष्ट और मज़ेदार लगता है।

आशा करती हु सुबह खाली पेट बादाम खाने के फायदे पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo