मैकाडामिया नट्स के फायदे Macadamia Nuts In Hindi

शरीर को स्वस्थ रहने के लिए कही महत्व पूर्ण मिनरल्स, खनिज और पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन पोषक तत्वों की प्राप्ति का बेहतरीन स्त्रोत है ड्राई फूड्स। काजू, बादाम, अखरोट, अंजीर जैसे सूखे मेवे स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होते है। पर आज हम बात करेंगे एक अलग ड्राई फ्रूट Macadamia Nuts In Hindi के बारे में। जो अपने बढ़िया स्वाद के साथ सेहत के लिए भी फायदेकारक है।

मैकाडामिया नट्स के फायदे Macadamia Nuts In Hindi

ड्राई फूड्स में शामिल मैकाडामिया नट्स के पेड़ ज़्यादातर ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिलते है। मैकाडामिया पेड़ के बीज से मैकाडामिया नट्स की प्राप्ति की जाती है। मैकाडामिया पेड़ प्रोटेसी परिवार का पेड़ है। ऑस्ट्रेलिया की यह पैदायश होने से मैकाडामिया नट्स को ऑस्ट्रेलिया नट्स भी कहा जाता है।

भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की उपलब्धि और, अपने औषधीय गुणों से विश्व भर में मशहूर मैकाडामिया नट्स के फायदे अनेक है। मैकाडामिया नट्स में पाए जाने वाला मोनोअनसैचूरेटेड फैटी एसिड। कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग, मधुमेह और ऐनिमिआ जैसी गंभीर बीमारी में बचाता है।

मैकाडामिया नट्स के फायदे Macadamia Nuts In Hindi

ऐसा माना जाता है की काजू, बादाम, अखरोट, किशमिश से भी ज़्यादा पोषक तत्वों की मात्रा मैकाडामिया नट्स में होती है। स्वास्थ्य सबंधित समस्याओ को कम करने के लिए मैकाडामिया नट्स उपयोगी है। मैकाडामिया नट्स का नियमित सेवन करने से रक्त में शर्करा का प्रमाण नियंत्रित रहता है।

मैकाडामिया नट्स के फायदे उसमे पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व से समझे। (प्रति 100 ग्राम)

  • पानी : 1.36 g
  • ऊर्जा : 718 kcal
  • प्रोटीन : 7.91 g
  • टोटल लिपिड : 75.77 g
  • फाइबर : 8.6 g
  • शुगर : 4.57 g
  • कार्बोहाइड्रेट : 13.82 g
  • कैल्शियम : 85 mg
  • मैग्नीशियम : 130 mg
  • आयरन : 3.79 mg
  • फास्फरोस : 188 mg
  • सोडियम : 5 mg
  • जिंक : 1.3 mg
  • थियामिन : 1,195 mg

कुछ ऊपर बताई गयी जानकारी अनुसार मैकाडामिया में पौष्टिक तत्त्व क मात्रा है। अब आगे बढ़ते है Macadamia nuts in hindi की तरफ।

(1) मोटापा कम करने में

ज़्यादा मात्रा में बाहर का खाना, जंक फ़ूड और पैकेट में मिलने वाले फूड्स का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है। जिस वजह से पेट में चर्बी बढ़ने की समस्या होती है। मोटापा अनुवांशिक कारणों से भी होने की संभावना है। मोटापा नियंत्रित करने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए।

मोटापा की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना मैकाडामिया नट्स का सेवन करना चाहिए। मैकाडामिया नट्स के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर की मौजूदगी है। जो बार बार लगने वाली भूख को नियंत्रित करने में सहायक है। इस तरह के सही आहार के साथ मोटापा कम करने की एक्सरसाइज भी करे, ताकि जल्दी अच्छे परिणाम मिले।

(2) डायाबिटीज नियंत्रण में

मधुमेह से पीड़ित दर्दियो को अपनी डाइट में ऐसे खुराक लेने चाहिए। जिससे उनका शुगर लेवल सही प्रमाण में बना रहे। डायाबिटीज के दर्दी का शुगर लेवल बढ़ जाने पर थकान, कमजोरी, सिरदर्द और चक्कर आना जैसे लक्षण दीखते है।

रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित करने के लिए मैकाडामिया नट्स का सेवन करना लाभदायी है। एक संशोधन अनुसार मैकाडामिया नट्स की 56 ग्राम मात्रा लेने से ग्लाइसेमिक स्तर में सुधार आता है। मैकाडामिया नट्स का सेवन करने से टाइप 2 प्रकार के डायाबिटीज के मरीजों में, शुगर का लेवल सही बना रहता है।

(3) हृदय स्वास्थ्य में उपयोगी

हृदय शरीर में सबसे महत्व पूर्ण होता है। हृदय लक्षी समस्या होने से काफी दिक्क़ते सहन करनी पड़ती है। रोज बरोज की गलत खान पान की आदते हृदय स्वास्थ्य पर बुरा असर करती है। बेकार जीवनशैली और गलत आहार दोनों मिल कर हृदय का स्वास्थ्य बिगाड़ते है।

हृदय को रोग मुक्त रखने में मैकाडामिया नट्स उपयोगी है। हृदय सबंधित समस्या या बीमारी से पीड़ित व्यक्तियों के लिए मैकाडामिया नट्स खाना फायदेमंद है। मैकाडामिया नट्स के फायदे सही तरह से प्राप्त करने के लिए सुबह के नाश्ते में खाये।

(4) दिमागी स्वास्थ्य में

मानसिक स्वास्थ्य की समस्या आज कल ज़्यादा प्रमाण में बढ़ गयी है। ऐसे में अपना मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखना जरूरी है। ज़्यादा तनाव या विषाद की परिस्थिति में रहने से दिमागी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। मानसिक आरोग्य की वृद्धि के लिए पौष्टिक आहार लेना चाहिए।

मैकाडामिया नट्स में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन सी और इ पाए जाते है। जो मानसिक विकास को दूर करने में सहायक बनते है। रोजाना मैकाडामिया खाने पर दिमागी स्वास्थ्य अच्छा होता है। जिससे सिर दर्द की परेशानी कम होती है, सब कुछ अच्छे से याद रहता है।

(5) हड्डियों में मजबूती

शरीर में कैल्शियम की कमी या कोई चोट लगने के कारण हड्डिया कमजोर हो जाती है। जिस वजह से बैठने, उठने और चलन में ज़्यादा परेशानी होती है। हड्डियो को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम स्त्रोत दूध पीना फायदेकारक है। ऐसे में आप चाहे तो तेल मालिश जैसे घरेलू उपाय भी आजमा सकते है।

हड्डिया मजबूत बने उसके लिए रोजाना दूध पिने के साथ मैकाडामिया नट्स का सेवन किया जाए तो फायदेमंद होगा। मैकाडामिया नट्स में भी कैल्शियम की मौजूदगी होने से यह हड्डिया और दांत दोनों मजबूत बनते है। Macadamia Nuts In Hindi में हड्डियों की मजबूती को लेकर बहुत कम लोग जानकारी बताते है।

(6) ऐनिमिआ दूर करने में

भारत देश में ऐनिमिआ की बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पुरुषो के मुकाबले महिलाए यह बीमारी का शिकार ज़्यादा बनती है। शरीर में खून की कमी होने से ऐनिमिआ की बीमारी होती है। लाल रक्त कोशिकाओं में हिमोगलबिन की संख्या भी कम हो जाती है। जिसके कारण कमजोरी, थकान और सिरदर्द जैसे लक्षण दीखते है।

खून में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण बढ़ाने के लिए मैकाडामिया नट्स काफी अच्छा है। मैकाडामिया नट्स में आयरन की अच्छी मात्रा होने से। यह शरीर में आयरन की आपूर्ति करता है। जिस वजह से मैकाडामिया नट्स के फायदे ऐनिमिआ बीमारी दूर करने में देखने मिलते है।

(7) बालों के स्वास्थ्य में

बाहरी प्रदूषण की असर हमारे स्वास्थ्य के साथ स्किन और बालों पर भी पड़ती है। शरीर में विटामिन्स की कमी होने से भी बाल झड़ना, बाल टूटना, दोमुखे बाल और रुसी हेयर की समस्या होती है। ऐसे वक्त में बालों का स्वास्थ्य सुधारने के लिए कोई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं पर घरेलू उपाय करने चाहिए।

घरेलू उपचार करने से बालों नुकसान बहुत कम होता है। Macadamia Nuts In Hindi बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। मैकाडामिया नट्स के अंदर प्रोटीन, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटैशियम की अधिक मात्रा में उपलब्धि होती है। जिससे इस ड्राई फ्रूट का सेवन करने पर बालो के स्वास्थ्य में सुधार आता है।

(8) त्वचा के लिए फायदेकारक

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के पीछे पैसे खर्च करते है। पर उन्हें ज़्यादा कुछ फायदा नहीं मिल पाता। और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से त्वचा पर एलर्जी या कोई प्रकार की समस्या भी हो सकती है। त्वचा लक्षी समस्याओ को दूर कर के और त्वचा में प्राकृतिक चमक लाने में मैकाडामिया नट्स मददगार है।

मैकाडामिया नट्स में विटामिन इ की अच्छी मात्रा में मौजूदगी है। विटामिन इ त्वचा को सूर्य के हानिकारक UV किरणों से प्रोटेक्शन देने में भी मदद करता है। साथ ही धुप में स्किन जल जाने की समस्या को भी कम करता है। मैकाडामिया नट्स के फायदे त्वचा को पूरी तरह मिलते है।

(9) सूजन कम करता है

कही गिरने पर या चोट लगने पर शरीर के हानि पहुंचे हुए हिस्से में सूजन आ जाती है। जिसके कारण दर्द और जलन महसूस होती है। सूजन कम करने के लिए हम तुरंत कोई घरेलु उपचार करते है या दवा लगाते है। थोड़ी सूजन के लिए यह सही है, परंतु ज्यादा सूजन के लिए मैकाडामिया अच्छा होता है।

सूजन कम करने के लिए मैकाडामिया नट्स का सेवन करेंगे, तो इससे काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा। मैकाडामिया नट्स के तेल की मालिश करने से सूजन में राहत मिलती है। यानी की ये सेवन करने पर या तेल से मालिश करने पर दोनों तरह से फायदा देता है।

(10) मेटाबॉलिज्म अच्छा करने में

आहार में हम जो कुछ भी खाते है उसे पचन करने में और ऊर्जा में परिवर्तित करने में मेटाबॉलिज्म काम करता है। मेटाबॉलिज्म यानी की चयापचय की प्रक्रिया कभी कभी ठीक तरह से अपना कार्य नहीं कर पाती। मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया शरीर में 24 घंटे चलती है।

चयापचय की प्रक्रिया को सही तरह से कार्यरत बनाने में मैकाडामिया नट्स उपयोगी है। मैकाडामिया नट्स में मौजूद विटामिन सी, विटामिन इ, पोटैशियम, मैग्नीशियम और माइक्रोन्यूट्रिऐंट्स मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को अच्छी बनाते है।

आशा करती हु मैकाडामिया नट्स के फायदे Macadamia Nuts In Hindi के बारे में अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo