कुटजारिष्ट के 10 चमत्कारिक फायदे Kutajarishta In Hindi

आयुर्वेद में कही ऐसी गुणकारी औषधिया है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है। कुटज एक ऐसी ही स्वास्थ्यकारी औषधि है जिससे कुटजारिष्ट (Kutajarishta) सिरप बनती है। जो ना ही केवल शरीर स्वास्थ्य अच्छा रखती है, बल्कि मन और दिमागी सेहत के लिए भी लाभदायी है।

कुटजारिष्ट के 10 चमत्कारिक फायदे Kutajarishta In Hindi

पतंजलि, डाबर, बैधनाथ, झंडू जैसी बड़ी ब्रांड्स इस प्रोडक्ट को बनाती है। विशेष कर आंतो से जुडी समस्याओ का निवारण करने में यह द्रव्य काम आता है। आयुर्वेदिक दवाई के रूप में कुटजारिष्ट सिरप को लेना फायदेमंद है।

कुटजारिष्ट क्या है What Is Kutajarishta

आयुर्वेद की द्रष्टि से कुटज यानि इंद्र जौ नाम की वनस्पति बहुत लाभकारी है। इस वनस्पति का ख़ास उपयोग कर के बनाई गयी सिरप को कुटजारिष्ट कहते है। इस सिरप में कुटज के साथ और भी लाभकारी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है।

तो आइये जानते है कुटजारिष्ट सिरप में क्या क्या होता है।

  • कुटज
  • महुए का फूल
  • धाय के फूल
  • धातकी के फूल
  • महुआ के फूल
  • दाख
  • जल
  • गुड़
  • गंभारी की छाल
  • कड़ा की छाल

इन सब गुणकारी चीजों के द्वारा कुटजारिष्ट सिरप (Kutajarishta Syrup) का निर्माण किया जाता है। ब्रांड्स के मुताबिक 450 ml में उपलब्ध सिरप की प्राइस ₹80 से ₹200 तक रहती है।

आप चाहे तो लिस्ट में दी हुई चीजों द्वारा कुटजारिष्ट सिरप को घर पे भी बना सकते है। ब्रांड्स द्वारा दावा किया गया है की सिरप 10 साल तक सुरक्षित रह सकती है। आप इसे नज़दीकी मार्किट या ऑनलाइन भी खरीद सकते है।

कुटजारिष्ट के फायदे Kutajarishta Uses In Hindi

आज-कल अयोग्य खान पान और गलत जीवनशैली के कारण कही प्रकार के रोग फैले है। उन रोगो को नियंत्रण में लेने के लिए आयुर्वेदिक कुटजारिष्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करे। इससे कही स्वास्थ्य लक्षी समस्याए आसानी से दूर हो जाती है।

(1) खांसी का रामबाण इलाज

ज़्यादा मसाले वाले या तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से गले को नुकसान पहुंचता है। जिस कारण खांसी की समस्या होती है। खांसी का रामबाण इलाज करने के लिए आप कुटजारिष्ट आयुर्वेदिक सिरप पी सकते है।

यह सिरप गले और फेफड़ो को साफ़ करने का कार्य करती है। पर अनेक गुणों से युक्त कुटजारिष्ट का स्वाद थोड़ा कड़वा होता है। इसलिए आप इसमें चीनी या शहद डाल कर भी पी सकते है।

(2) लूज मोशन ठीक करता है

दस्त यानि लूज मोशन के कारण कही दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। इसमें मल त्याग के दौरान मल अधिक पतला आने लगता है। लूज मोशन समस्या को ठीक करने में कुटजारिष्ट आपकी मदद कर सकता है।

एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी माइक्रोबियल गुण से युक्त यह सिरप दस्त में राहत देती है। यह प्रदूषित भोजन या पानी में मौजूद बेक्टेरिया को खतम करता है। जिससे दस्त का उपचार सरलता से हो जाता है।

(3) पेट दर्द में राहत

ज़्यादा शारीरिक हलन-चलन न करने से, या ज़्यादा देर तक एक ही जगह पर बैठे रहने से पेट दर्द की समस्या होती है। पेट दर्द में आसानी से छुटकारा पाने के लिए आप कुटजारिष्ट सिरप का इस्तेमाल करे।

यह सिरप का सेवन करने से पेट दर्द में जल्दी ही आराम मिलता है। सिरप में मौजूद मुनक्का और धाय के फूल पेट दर्द को कम करते है। साथ ही यह पेट में सूजन या पेट फूलना जैसी समस्या को भी ख़तम करता है।

(4) आहार पाचन में

कही बार अयोग्य आहार लेने से वह शरीर में ठीक तरह से पच नहीं पाता। ऐसी परिस्थिति में कुटजारिष्ट का सेवन करने से पाचन समस्याए दूर होती है। अधिकतर पाचन लक्षी समस्याओ का निवारण करने में यह सिरप अच्छी है।

एक संशोधन में कुटज की छाल को आहार पाचन में लाभदायी माना गया है। कुटजारिष्ट निर्माण में सबसे ज़्यादा कुटज की छाल का प्रयोग किया जाता है। जिस कारण पाचन प्रणाली को यह अच्छी और कार्यरत बनाता है।

(5) अतिसार में आराम दिलाए

अतिसार यानि डायरिया का इलाज करने कुटजारिष्ट सिरप कारगर है। यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक औषधि से बनाया जाता है। जिस वजह से ये लाभकारी सिरप अतिसार की समस्या को आसानी से हल करती है।

जो लोग अतिसार की समस्या से जूझ रहे है वह आहार के बाद कुटजारिष्ट सिरप का सेवन करे। अतिसार ज़्यादा वक्त रहने पर शरीर में थकान और कमजोरी आती है। लेकिन यह सिरप उन सभी परेशानियों को दूर करती है।

(6) आंतो की सूजन कम करे

आंतो की सूजन जिसे मेडिकल भाषा में अल्सरेटिव कोलाइटिस कहते है। यह आंत में होने वाली एक प्रकार की सूजन होती है। इस सूजन को कम करने में कुटजारिष्ट द्रव्य मेडिसिन सहाय रूप बनती है।

आंतो में सूजन लंबे समय तक रहे तो यह अल्सर का कारण भी बन सकता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट एक चम्मच कुटजारिष्ट सिरप का सेवन करे। ऐसा करने पर आंतो में हुई सूजन जल्दी ठीक हो जाती है।

(7) अमीबी पेचिश में लाभदायी

अमीबी पेचिस जिसे एंटअमीबायसिस भी कहते है वह एक बीमारी का प्रकार है। इसका मुख्य कारण अमेबिक डाइसेंटरी एंटैमोबा हिस्टोलिटिका है। कुटजारिष्ट शरीर में पहुंचते ही अमीबी पेचिस को नष्ट कर देती है।

लिवर और आंतो को साफ़ करने के साथ यह अमेबिक डाइसेंटरी को दूर करता है। अमीबी पेचिस से जुडी समस्याए दूर करने के लिए कुटजारिष्ट सिरप का सुबह-शाम सेवन करना अच्छा है।

(8) इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम में

इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम आंतो के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली बीमारी है। विषाक्त भोजन से कुछ बेक्टेरिया शरीर में आ जाते है। जिस कारण इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

इस परिस्थिति में आराम पाने के लिए आप कुटजारिष्ट सिरप का सेवन कर सकते है। रोजाना सुबह-शाम 1 चम्मच कुटजारिष्ट का सेवन करने से, इर्रिटेबल बोवेल सिंड्रोम की सभी समस्याए दूर होती है।

(9) बवासीर का अक्सीर उपचार

अयोग्य खान पान और अनियमित जीवनशैली के कारण पाचन विकार बवासीर होता है। बवासीर का जड़ से इलाज करने में लोग अनेक उपचार करते है। लेकिन कुटजारिष्ट सिरप बवासीर का अच्छे से इलाज करती है।

कुटज की छाल से बनी कुटजारिष्ट सिरप बवासीर का अक्सीर उपचार करती है। पुराने से पुराने बवासीर को भी यह दूर कर देता है। साथ ही बवासीर से होने वाली परेशानिया भी ख़तम हो जाती है।

(10) रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ावा

रोग प्रतिकारक शक्ति कम हो तो कोई भी बाहरी संक्रमण शरीर में प्रवेश कर लेता है। इस प्रवेश नियंत्रण के लिए आप कुटजारिष्ट औषधि का प्रयोग करे। कुटज वनस्पति रोग प्रतिकार प्रणाली में सुधार करती है।

जिस कारण इससे बनी औषधि रूप कुटजारिष्ट सिरप भी इम्युनिटी में बढ़ावा करती है। इसे बनाते वक्त डाले जाती गुणकारी चीजे सेहत के लिए बहुत अच्छी है। जो हमारे शरीर को बाहरी संक्रमण से बचाती है।

कुटजारिष्ट के नुकसान Kutajarishta Side Effects

अनेक फायदों से भरपूर कुटजारिष्ट सिरप स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है। लेकिन अयोग्य तरीके से या गलत टाइम पर इसे खाने पर थोड़े बहुत नुकसान हो सकते है। कुटजारिष्ट से होने वाले नुकसान हमने निचे बताये है।

  • एक दिन में सिरप को सिर्फ 2 बार ही पीना है, वरना पाचन सम्बंधित विकार हो सकते है।
  • छोटे बच्चे को यह सिरप कम मात्रा में दे, ज़्यादा मात्रा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।
  • अगर आप पहले से ही कोई गंभीर बीमारी से जूझ रहे है। तो कुटजारिष्ट सिरप का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श करे।
  • गर्भावस्था के दौरान किसी भी चीज का सेवन बिना जाने पहचाने नहीं कर सकते। इसलिए इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह ले।
  • पेट सम्बंधित समस्याओ का निवारण करने के लिए आप कोई मेडिसिन ले रहे है। तो डॉक्टर के कहे अनुसार ही इसका सेवन करे।
  • अधिक मात्रा में कुटजारिष्ट का सेवन करने से उल्टी, कब्ज, पेट गैस एवं जी मचलना जैसी समस्याए उत्पन्न हो सकती है।

आशा करती हु कुटजारिष्ट (Kutajarishta) के 10 चमत्कारिक फायदे बताने में सफल रही हु। जानकारी अच्छी लगे तो ब्लॉग को सबस्क्राइब जरूर करे।

DAWAiLAJ
Logo