काजू भिगोकर खाने के फायदे Kaju Khane Ke Fayde

सभी सूखे मेवे में अलग अलग प्रकार के गुण मौजूद होते है। ऐसा ही स्वास्थ्यकिय गुणों से भरा ड्राई फ्रूट है काजू। यदि आप काजू के ज़्यादा लाभ पाना चाहते है तो, काजू भिगोकर खाने चाहिए। इसके लिए ज़्यादा कुछ नहीं करना, बस रात को सोने से पहले काजू को एक छोटे से बर्तन में भिगो दे। और सुबह देखिए बेहद लाभकारी काजू खाने के चमत्कारिक फायदे।

काजू भिगोकर खाने के फायदे Kaju Khane Ke Fayde

विश्व में पाए जाते कही तरह के ड्राई फ्रूट का सेवन करने पर अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते है। पर काजू एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो ज़्यादातर लोगो की पसंद है। आयुर्वेद की दृष्टि से काजू को कई बीमारिया दूर करने में सहायक माना गया है। तो आइये जानते है Kaju Khane Ke Fayde की संपूर्ण जानकारी।

काजू क्या है Cashew Nut In Hindi

एक प्रकार के सूखे मेवे को काजू कहते है। Cashew Nut के नाम से दुनियाभर में सुप्रसिद्ध काजू की, पैदायश मुख्य रूप से ब्राज़ील में हुई थी। लेकिन आज यह सिर्फ ब्राज़ील ही नहीं बल्कि विश्व के अनेक देशो में लोकप्रिय हो चूका है।

विश्व में सबसे ज़्यादा काजू का उत्पादन भारत देश में होता है। यहाँ केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा वगेरा में काजू की फसल होती है।

दिखने में काजू का पेड़ सामन्य वृक्ष की तरह होता है। काजू की खेती भारत में कई प्रकार की मिट्टी जैसे लेटराइट, लाल और तटीय रेतीली मिट्टी पर की जाती है, यह काली मिट्टी पर भी उगाया जाता है। काजू के पेड़ में काजू का फल और बीज पाए जाते है। काजू का वृक्ष 20 फ़ीट से 46 फ़ीट तक ऊंचा होता है।

तुरंत ऊर्जा पाने के लिए काजू बेहतरीन स्त्रोत है, काजू में पौष्टिक गुणों की भरमार है। अब जानते है प्रति मूल्य 100 ग्राम काजू में पोषक तत्वों की मात्रा।

  • कैलोरी – 553 g
  • प्रोटीन – 18.22 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 30.19 g
  • वसा – 43.85 g
  • शुगर – 5.91 g
  • फाइबर – 3.3 g
  • विटामिन सी – 0.5 mg
  • नियासिन – 1.062 mg
  • राइबोफ्लेविन – 0.058 mg
  • थियामिन – 0.423 mg
  • सोडियम – 12 mg
  • कैल्शियम – 37 mg
  • आयरन – 6.68 mg
  • ज़िंक – 5.78 mg

इसके अलावा काजू में फोलेट, विटामिन ए, विटामिन इ, मैग्नीशियम, फ़ास्फ़रोस, पोटैशियम, फैटी एसिड और विटामिन बी 6 की मात्रा होती है।

काजू भिगोकर खाने के फायदे Kaju Khane Ke Fayde

अनगिनत पौस्टिक गुणों से भरपूर काजू कही शारीरिक समस्याओ को दूर करने में साथ देता है। तुरंत ऊर्जा पाने के लिए काजू का सेवन करना लाभकारक है। शरीर की कोशिकाओं को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए काजू भिगोकर खाने के फायदे अधिक है।

प्राचीन भारत के कही स्वादिष्ट व्यंजनों में काजू का विशिष्ट स्थान रहा है। आज भी लोग अल्पाहार और नाश्ते के रूप में काजू का सेवन करना पसंद करते है।

(1) दूध काजू खाने के फायदे

दूध और काजू दोनों ही कैल्शियम, प्रोटीन के अच्छे स्त्रोत है। ऐसे में भिगोये काजू को दूध में मिला कर सेवन किया जाये तो फायदे का प्रमाण अधिक बढ़ जाता है। इस तरह का मिल्क शेक पिने पर शरीर मजबूत बनता है, कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता और दिमाग तेज रहता है।

यदि आप वातावरण बदलने पर जल्दी बीमारी पड़ जाते है या शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी नहीं है। तो यह दूध काजू आपके लिए भरपूर ऊर्जा का स्त्रोत है। पौष्टिक गुणों की मात्रा बढ़ाने के लिए इसमें बादाम भी मिलायी जा सकती है।

(2) तुरंत ऊर्जा पाने के लिए

शक्ति वर्धक सूखा मेवा काजू तेजी से थकान दूर करने में सहायक है। जो लोग अधिक शारीरिक या मानसिक श्रम करते है। उनके लिए काजू का सेवन करना बेहद लाभकारी है। क्यों की यह शरीर में आने वाली कमजोरी दूर कर के ऊर्जा प्रदान करता है।

कमजोरी दूर करने के लिए काजू का घरेलू उपाय आजमाना चाहिए। इसके लिए आपको 3 से 4 काजू को पीस लेना है। और उसे उबले हुए दूध में डाल कर पीना है। यह प्रक्रिया सप्ताह में 2 बार करने से कमजोरी की समस्या में राहत मिलती है और ताज़गी से भरा महसूस होता है।

(3) रक्त कोशिकाओं के निर्माण में

ज़्यादातर लोग समझते है खून की कमी होना एक आम बात है, लेकिन यह कुपोषण की निशानी है। खून की कमी होने की समस्या को एनिमिआ कहा जाता है। एनिमिआ होने का मुख्य कारण है विटामिन बी 12 या फोलिक एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी होना।

शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में काजू सहायता करता है। काजू में आयरन, कॉपर और फोलिक एसिड जैसे कही पोषक तत्व मौजूद है। जो रक्त विकार को दूर करने के साथ, शरीर के सभी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने में का काम करता है।

(4) कैंसर में काजू खाने के फायदे

जब पुरानी कोशिका क्षतिग्रस्त हो जाती है तब उसके स्थान पर नयी कोशिकाओं का निर्माण होता है। लेकिन कैंसर होने पर यह प्रक्रिया ठीक तरह से कार्य नहीं कर पाती। और अनियंत्रित गति से कैंसर की कोशिका शरीर में फैलती रहती है।

एक स्टडी में दावा किया गया है की नियमित काजू खाने से कैंसर का खतरा कम होता है। इस ड्राई फ्रूट में एनाकार्डिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर में कैंसर फैलने की प्रक्रिया को कम करता है। हालांकि इस विषय पर अभी पुष्टीकरण नहीं हुआ की कैंसर पीड़ितों के लिए काजू कितना असरकारक है।

(5) हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी

हृदय शरीर को जीवंत रखने का कार्य करता है। और शरीर के सभी अंगो में रक्त एवं ऑक्सीजन की सही मात्रा पहुंचाता है। पर कही कारणों की वजह से कभी कभार हृदय स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। हृदय की तंदुरस्ती बनाये रखने के लिए अनेक उपयोगी नट्स में काजू शामिल है।

हृदय स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए नियमित काजू, शहद और दूध को मिला कर सेवन करे। हृदय रोगो से पीड़ित व्यक्तियों के लिए काजू खाना फायदेमंद है। काजू में बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स की मौजूदगी है। जिससे हृदय लक्षी रोगो से छुटकारा मिलता है।

(6) तेज दिमाग के लिए

याददाश्त कमजोर होने की वजह कही दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। बढ़ती उम्र के साथ भूलने की बीमारी होना आम बात है। पर आज कम उम्र के लोगो में भी भूलने की बीमारी के लक्षण देखने को मिलते है। इस बीमारी से बचने और दिमाग तेज करने के लिए बादाम की तरह काजू भी बेहद लाभदायी है।

मस्तिष्क विकास के लिए उपयोगी ऐसे पोषक तत्व मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज, फाइबर और विटामिन इ काजू में पाए जाते है। जो दिमागी विकार और डिप्रेशन जैसी बीमारी से हमे दूर रखता है। मस्तिष्क रक्त प्रवाह के सुधार में भी काजू सहायक बनता है।

(7) गर्भावस्था में काजू खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओ को ऐसे खुराक लेने चाहिए जो उसके और शिशु के स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचाए। कही महिलाए प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं की स्थिति में उलझती है। गर्भावस्था के दौरान काजू का सेवन करना अत्यंत लाभकारी है।

क्यों की काजू में मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइडेट्स अच्छी मात्रा में होते है। जो माता और शिशु दोनों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते है। जन्म के समय शिशुओं की भ्रूण की हड्डियों का निर्माण अच्छे से होता है। बच्चे के मानसिक विकास के बढ़ाव में भी काजू भिगोकर खाने के फायदे प्राप्त होते है।

(8) दांतो की मजबूती में फायदे

आम तोर पर अति ठंडा या गर्म खाने से दांतो में समस्या उत्पन्न होती है। आहार में पौष्टिक तत्वों की कमी और दांतो की ठीक तरह से सफाई न होने के कारण भी दांतो में कमजोरी आ सकती है। दांतो के स्वास्थ्य के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी पोषक तत्व है।

कैल्शियम वाले आहार में काजू उत्तम है। रोजाना काजू खाने से दांतो की अनेक समस्याओ से छुटकारा मिलता है। यदि आप दांत टूटना, दर्द होना जैसी समस्या से पीड़ित है। तो भिगोये हुए काजू और पेड़ के पत्तो को पीस कर लेप बना कर लगाये। 1 महीने में यह प्रक्रिया 2 से 3 बार करने पर दांतो का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

(9) सौंदर्य बढ़ाने में कारगर

बाल और चेहरे को सौंदर्य का अहम हिस्सा माना जाता है। सौंदर्य में वृद्धि करने के लिए काजू एक श्रेष्ठ सूखा मेवा है। काजू में प्रोटीन, मैंगनीज, ज़िंक, फ़ास्फ़रोस, आयरन और विटामिन इ जैसे पोषक तत्व है। जो त्वचा और बाल को स्वस्थ रखने में मददगार है।

यह बालों का झड़ना, टूटना, रुसी हेयर की समस्या को दूर करता है। त्वचा के लिए भी Kaju Khane Ke Fayde अनेक है। यह त्वचा को सुंदर, चमकदार और गोरी बनाता है। साथ ही यह बढ़ती उम्र के लक्षण में त्वचा की झुर्रियों को कम करता है। सूर्य के हानिकारक किरणों के बचाव में भी काजू फायदेमंद है।

(10) वजन बढ़ाने में सहायक

वजन न बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है मेटाबॉलिज्म अच्छा नहीं होना। इसके पीछे अनुवांशिक कारण भी जिम्मेदार हो सकता है। लेकिन अच्छे न्यूट्रीशियन वेल्यू वाले खाद्य पदार्थ लिए जाये तो वजन तेजी से बढ़ा सकते है।

वजन बढ़ाने के लिए काजू अच्छा खाद्य पदार्थ है। सुबह के नाश्ते मे बने खाद्य पदार्थ जैसे की उपमा, पौहा, फ्रूट सलाड वगेरा में काजू को डाल कर खाये। काजू में प्रोटीन, कैलोरी, कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी मात्रा होती है। जो वजन बढ़ाने में सहायक है।

(11) अर्थराइटिस का खतरा कम होता है

गठिया रोग यानि की अर्थराइटिस होने पर जोड़ो में दर्द और सूजन होती है। पहले के जमाने में अर्थराइटिस सिर्फ बुजुर्गो को होता था। लेकिन आज कम उम्र के व्यक्ति को भी गठिया रोग होता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में लगभग 18 करोड़ से भी ज़्यादा लोग, अर्थराइटिस से पीड़ित है।

यदि आप जोड़ो के दर्द की समस्या से झूझ रहे है और इसे जल्दी से ठीक करना चाहते है। तो काजू की पत्तिया, भिगोये हुए नरम काजू को पीस कर, जैतून के तेल को उस मिश्रण में दाल दे और जोड़ो पर उस लेप को लगा दे।अर्थराइटिस से छुटकारा पाने के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार यह प्रक्रिया को दोहराये।

आशा करती हु काजू भिगोकर खाने के फायदे Kaju Khane Ke Fayde की अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo