अरारोट के फायदे और नुकसान Ararot Arrowroot In Hindi

दिखने में शकरकंद जैसा लगने वाला अरारोट एक प्रकार का कंद है। इसमें औषधीय गुणों की मात्रा अच्छी होने के कारण शरीर को अरारोट के फायदे भरपूर मिलते है। अरारोट का वैज्ञानिक नाम मैरेंटा अरुंडिनेशी है। जिसका ज़्यादातर उपयोग लेटिन अमेरिकन देशो में होता है। अरारोट के अंदर मुख्य रूप से स्टार्च की अधिक मात्रा देखने को मिलती है। जो मानव शरीर के लिए उपयोगी खनिज है।

अरारोट के फायदे और नुकसान Ararot Arrowroot In Hindi

मूत्राशय सबंधित समस्याए दूर करने में अरारोट एक अक्सीर इलाज के रूप में काम करता है। साथ ही मूत्र मार्ग में होते बाहरी संक्रमण को भी यह रोकता है। खुनी बवासीर हो तो अरारोट, शहद और पानी का सेवन करने से यह दर्दनाक समस्या कम होती है। इसके अलावा यह बुखार, खांसी, जलन, खुजली जैसी परेशानियों को दूर करने में कारगर है।

अरारोट के फायदे Arrowroot In Hindi

अरारोट में पोषक तत्वों की मौजूदगी होने के साथ, यह खनिज तत्व और विटामिन्स का अच्छा माध्यम है। अरारोट के अंदर विटामिन बी, बी9, फ़ास्फ़रोस, कॉपर, पोटैशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट है। जिसके कारण वजन कम करने के लिए, ब्लड सर्क्युलेशन, रक्तचाप, सिरदर्द, खुनी बवासीर, पाचन तंत्र, मूत्र रोग और घांवो को जल्दी भरने में मददगार बनता है।

लेकिन अगर आप कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है, तो अरारोट खाने से पहले डॉक्टरी परामर्श लेना जरूरी है। अरारोट के बाजारू प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से पहले सावधानिया बरतनी चाहिए। अब बढ़ते है आगे Ararot Arrowroot In Hindi की जानकारी तरफ।

अरारोट क्या है Meaning Of Ararot In Hindi

अरारोट एक औषधीय पौधा है, जो ज़्यादातर उष्ण प्रदेशो की पैदायश है। इसकी खेती दक्षिण अमेरिका, कैरेबियन द्रीप और फिलीपींस जैसे देशो में होती है। इस पौधे की जड़ो में राइज़ोम है, जिसके अंदर खाद्य मंड यानी की स्टार्च की भरपूर मात्रा है। अरारोट मीनिंग यही है की वो एक कंद पौंधा है।

इस पौधे के पीछे एक दिलचस्प कहानी छिपी है। कैरेबियन द्रीप के लोग जहरीले तीरो के घाव पर इसका लेप लगाते थे। अरारोट तीर के घाव को जल्दी से ठीक कर के, व्यक्ति को स्वस्थ बना देता था। इसलिए इस औषधिय पौधे का नाम Arrow की वजह से Arrowroot पड़ गया। इस पौधे में सितंबर और फेब्रुअरी तक सफ़ेद रंग के सुंदर फूल देखने को मिलते है। अरारोट का पौधा अधिक वर्षो तक जीवित रहता है।

आज कल के जमाने पैकेट फूड्स की ज़्यादा मांग बढ़ गयी है। जिससे बाजार में अरारोट का पाउडर, अरारोट का साबूदाना, चावल और अरारोट का आटा भी पैकेट्स में उपलब्ध है। लेकिन इन सब प्रोडक्ट्स की सही क्वालिटी जांच करने के बाद ही खरीदे।

(1) घांव जल्दी भरता है

कोई भी चोट लगने के कारण घांव हो जाता है। घांव छोटा या बड़ा हो हमारा ध्यान वही रहता है। घांव को जल्दी भरने के लिए हम ट्यूब लगा सकते है। पर इसका असर ठीक से नहीं हो पाता। अगर उस घांव पर अरारोट का लेप लगाया जाये। तो यह एक जड़ी बूटी की तरह काम करता है। अरारोट का लेप लगाने से घांव को ठंडक प्रदान होती है। जो घांव को जल्दी भरने में उपयोगी है।

(2) ब्लड सर्क्युलेशन बढ़ाता है

शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन अच्छा ना हो तो हाथ पांव सिकुड़ने की समस्या, और झुन झुनाहट महसूस होती है। इसलिए पुरे शरीर में रक्त का प्रवाह पहुंचना जरूरी है। अरारोट सभी अंगो में रक्त और ऑक्सीजन की पूर्ति भी करता है। अरारोट का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन सही बना रहता है। साथ ही अरारोट के फायदे ऐनिमिआ रोकने में भी है।

(3) ऊर्जा प्रदान होती है

कही बार ज़्यादा शारीरिक श्रम के कारण शरीर में थकान महसूस होती है। यह समस्या ज़्यादा रही तो शारीरिक कमजोरी आने की भी संभावना रहती है। अखरोट खाने से शरीर की कमजोरी और थकान दूर होती है। साथ ही अरारोट ऊर्जा प्रदान करने में भी कारगर है। अरारोट के चूर्ण को शहद में मिला कर सेवन करने से शारीरिक कमजोरी जल्दी दूर होती है।

(4) वजन कम करता है

असंतुलित खान पान होने के कारण कही लोगो में मोटापा जैसी समस्या हो जाती है। उनका वजन नियंत्रित नहीं रहता, और मोटापा गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। वजन कम करने के लिए नियमित एक्सरसाइज, और योग्य खुराक में अरारोट खाना बेहतर है। अरारोट में मौजूद फाइबर भूख को कम करता है। अरारोट वेट लॉस डाइट का एक अच्छा स्त्रोत है।

(5) हृदय स्वास्थ्य में लाभदायी

अयोग्य खान पान के कारण हृदय स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव होता है। हृदय स्वास्थ्य बनाये रखने में पौष्टिक खुराक उपयोगी बनते है। ऐसा ही एक पोषण युक्त आहार है, अरारोट। जिन लोगो को हृदय सबंधित बीमारी हो उनके लिए अरारोट के आटे से बनी रोटी लाभदायक है। साथ ही यह हार्ट अटैक का खतरा भी कम करता है। अरारोट के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

(6) डायबिटीज कंट्रोल करता है

मधुमेह पीड़ित दर्दियो को अपने रोजाना आहार में अरारोट को शामिल करना चाहिए। शुगर की बीमारी में अरारोट का पाउडर लाभदायी है। अरारोट के पाउडर में फाइबर की मौजूदगी है। जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में परिवर्तित होने से बचाता है। जो डायबिटीज का प्रमाण नहीं बढ़ने देता, और उसे नियंत्रित बनाए रखता है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को अरारोट का सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श कर लेना चाहिए।

(7) पाचन समस्या में लाभदायी

बाहर मिलने वाले पैकेट फूड्स या जंक फूड्स का सेवन करने से ज़्यादातर पाचन सबंधित समस्याए होने की संभावना रहती है। जब शरीर की पाचन प्रणाली ठीक से तरह से कार्य नहीं कर पाती। तब कब्ज, दस्त, बवासीर, पेट में दर्द वगेरा होने लगता है। जिसके कारण व्यक्ति को कही दिक्क़ते सहन करनी पड़ती है। पाचन समस्याए दूर करने में अरारोट के फायदे प्राप्त होते है। अरारोट का सेवन करने से पाचन प्रणाली अच्छी तरह से कार्यरत बनती है।

(8) त्वचा के लिए फायदेकारक

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स या क्रीम का इस्तेमाल करते है। पर उन केमिकल वाले प्रसाधनों के कारण स्किन डल पड़ने लगती है। इसलिए त्वचा को लम्बे समय तक खूबसूरत बनाए रखे ऐसे घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। स्किन को खूबसूरत रखने के लिए अरारोट उपयोगी है। त्वचा के धब्बो को दूर करने के लिए त्वचा पर अरारोट का लेप लगाइये, फिर बाद में उसे स्वच्छ पानी से धो ले। यह प्रक्रिया करने से सूर्य के हानिकारक UV किरणों से भी आपको रक्षण मिलता है।

(9) रोग प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती

आज कल फैली हुई महामारी में हर कोई अपनी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाना चाहता है। इसलिए ज़्यादातर लोग अब हैल्थी खुराक लेते है। रोग प्रतिकारक शक्ति को अच्छी बनाने में Arrowroot In Hindi उपयोगी है। एक संशोधन के अनुसार अरारोट में अच्छी मात्रा में स्टार्च मौजूद है। जो शरीर को बाहरी संक्रमण से बचता है। और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।

(10) सिरदर्द का इलाज

कही कारणोंसर सिरदर्द होने की समस्या रहती है। अधिक शारीरिक और मानसिक परिश्रम करने से सिरदर्द होता है। जब हल्का सा सिरदर्द हो तो घरेलू उपाय करे। परंतु सिरदर्द ज़्यादा तेज हो तो दवाइया लेनी चाहिए। सिरदर्द को कम करने के लिए अरारोट लाभदायी है। अरारोट के लेप को सिर पर लगाने से सिरदर्द में से तुरंत राहत प्रदान होती है। सिरदर्द के अन्य घरेलु उपाय और दवाई की जानकारी के लिए यहाँ पढ़े।

(11) मूत्र रोग दूर करता है

असंतुलित आहार और गलत जीवन शैली के कारण व्यक्ति कही स्वास्थ्य समस्याओ का भोग बनता है। उसमे से एक है, मूत्राशय की बीमारी। जिसके कारण पेशाब रुक रुक कर आना, जलन होना और मूत्र मार्ग के भाग पर दर्द होना जैसे लक्षण देखने को मिलते है। लेकिन अगर अरारोट का घरेलू उपचार किया जाए तो इस समस्या से छुटकारा मिलता है। अरारोट के चूर्ण को ठंडे पानी में मिला कर पिने से मूत्र रोग की समस्या ठीक होती है।

अरारोट के नुकसान Arrowroot In Hindi

95 प्रतिशत लोगो के लिए अरारोट का सेवन पूरी तरह से लाभदायी होता है। परंतु कुछ ही 5 प्रतिशत जितने लोग है जिनको कोई बीमारी या अन्य समस्या के कारण अरारोट के नुकसान हो सकते है।

  • हमेशा अरारोट को बहुत ज्यादा खाने की कोशिश ना करे। क्यों की अत्यधिक प्रमाण नुकसानकारक हो सकता है।
  • यदि आप कोई बीमारी या रोग से पीड़ित है और विशेष दवाइया चल रही है। तो अरारोट का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले।
  • यदि आपको अरारोट का सेवन करने पर किसी तरह की एलर्जी या उल्टी की समस्या होती है, तो सेवन ना करे।

अरारोट पाउडर आटा Arrowroot Powder In Hindi

ज्यादातर लोग अरारोट का पाउडर उपयोग में लेना पसंद करते है। सफ़ेद रंग का ये आटा कही तरह से उपयोग में लिया जा सकता है। जिसके द्वारा स्टार्च, कार्ब्स और पोटैशियम अच्छा मिल जाता है।

  • Arrowroot Powder का सूप बनाया जा सकता है।
  • इसे ग्रेवी को गाढ़ा बनाने के लिए उपयोग में लिया जाता है।
  • मीट या फिश पर कोटिंग करने के लिए भी पाउडर उपयोगी है।
  • अरारोट पाउडर द्वारा घर में ही बिस्किट बनाया जा सकता है।
  • ठंडाई बनाने के लिए अरारोट पाउडर ज्यादा कारगर है।
  • चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी पाउडर प्रयोग में लिया जा सकता है।
  • अरारोट पाउडर द्वारा कही रेसिपी बनायीं जा सकती है।
  • यह छोटे बच्चो में पोषण देने के लिए भी अच्छा है।

अमेज़न पर 250 ग्राम ऑर्गनिक अरारोट का प्राइस ₹150 से ₹200 के बिच में रहता है। यह कीमत ब्रांड और क्वालिटी अनुसार बदलती रहती है।

अरारोट से बनने वाली रेसिपी

रेसिपी के बारे में जितना लिख कर समझाया जा सकता है उससे कही अधिक अच्छा वीडियो देख कर समझ सकते है। इसलिए यहाँ केवल अरारोट रेसिपी के नाम ही बता रहे है। जो पसंद आये उसका यूट्यूब वीडियो देख लीजिये।

  1. आलू पकोड़ा
  2. अरारोट बिस्किट
  3. अरारोट हलवा
  4. ठंडा ड्रिंक
  5. गुलाब जामुन
  6. टेस्टी हांडवा
  7. अरारोट सूप
  8. फराली पेटीस

आशा करती हु अरारोट के फायदे Ararot Arrowroot In Hindi विषय पर जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo