पुरुषों में बाल झड़ने के कारण (अचानक झड़ रहे बाल की दवा)
|

पुरुषों में बाल झड़ने के कारण (अचानक झड़ रहे बाल की दवा)

पुरुषों के बाल इतनी तेजी से झड़ते है की समस्या गंजेपन तक आ जाती है। गलत खानपान और प्रदूषित वातावरण के कारण कम उम्र में ही अचानक बाल झड़ने लगते है। जिसके निराकरण में हम बाल झड़ना रुक जाये ऐसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते। जिससे बाल गिरना रुकने के बजाय और ज्यादा बढ़ने लगता है। हमें समझ नहीं आता पुरुषों में बाल झड़ने के कारण क्या हो सकते है। यदि कारण समझ आ जाये तो समस्या को जड़ से ख़तम किया जा सकता है।

पुरुषों में बाल झड़ने के कारण (अचानक झड़ रहे बाल की दवा)

यदि दिन में थोड़े बहुत बाल झड़ रहे है तो ये होना आम बात है। पर लगातार बाल झड़ते ही जा रहे हो नए बाल जल्दी रिग्रोथ भी ना हो रहे हो। तो ये सब लक्षण है की आप जल्दी टकले बन सकते है। ऐसे में किसी भी दवा, मेडिसिन या उपाय का प्रयोग करने से पहले मूल समस्या को गहराई से समझ लीजिये। अन्यथा जितना बालो में छेड़खानी करोगे उतना ही बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

पुरुषों में बाल झड़ने के कारण

बालो से सबंधित ज्यादातर समस्याओ को हम अनदेखा करते रहते है। पर जब यही छोटी समस्याए बड़ा रूप लेती है तब हम जागृत होते है। चलो कोई बात नहीं, अब यही से सारे कारण का पता लगा लीजिये। और आज से ही उनके समाधान में कदम उठाना शुरू कर दीजिये। हो सकता है कुछ उपाय आप खुद कर पाओ तो खुद से करो, पर जहा डॉक्टर साहब की जरुरत है वहा उनसे ही जाँच करवाए।

(1) आनुवंशिकता जेनेटिक्स

आपके पिता श्री के बाल कम उम्र में ही झड़ना शुरू हो गए थे, और आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है। तो समझ लो आनुवंशिकता ही मुख्य कारण है बाल झड़ने का। जिसके उपाय में ज्यादा कुछ किया नहीं जा सकता, क्यों की आप जितना जेनेटिक्स के विरुद्ध जाने की कोशिश करेंगे उतने साइड इफ़ेक्ट देखने को मिलेंगे।

हां कुछ अच्छी दवाइयों द्वारा बाल झड़ने की गति को धीमा किया जा सकता है। पर इसे सम्पूर्ण रूप से रोकने के लिए कोई दवाई नहीं बनी। इस तरह की स्थिति में ज्यादातर लोग Minoxidil Medicine लेना पसंद करते है। जिसका रिजल्ट कुछ लोगो पर अच्छा देखने को मिलता है तो कुछ को कोई फायदा नहीं होता।

(2) केमिकल प्रोडक्ट्स

हर किसी ने अपने बालो को प्रयोगशाला बना रखा है। आज मार्किट में हजारो तरह के तेल, शैम्पू, जेल, वैक्स मिल रहे है। जिसे हम एड्स में देख कर खुश हो जाते है, और अपने बालो पर लगाना शुरू कर देते है। जरा भी नहीं सोचते की प्रोडक्ट किस चीज़ से बना है, क्या वो सच में बालो के लिए अच्छा है।

मेरी रिसर्च के अनुसार मार्किट में 95% बकवास हेयर प्रोडक्ट्स मिल रहे है, जो केमिकल्स से भरपूर है। ये सिर्फ कुछ टाइम के लिए हमारे बालो को अच्छा बनाते है, फिर लम्बे समय पर इनके नुकसान देखने को मिलते है। यदि केमिकल प्रोडक्ट्स पुरुषों में बाल झड़ने के कारण बन जाते है।

इससे बचने का सीधा तरीका अपनाओ, किसी भी एक्स्ट्रा प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मत करो। सिर्फ अच्छा तेल और शैम्पू ही अपने बालो में लगाए और कुछ नहीं। इस विषय पर रिसर्च कर के पूरी जानकारी देने के लिए हमने निचे की पोस्ट्स लिखी है।

  1. गंजे सिर पर बाल उगाने का तेल
  2. झड़ते बालो का शैम्पू
  3. बाल झड़ना रोकने की आयुर्वेदिक दवा

(3) आहार विधि

ज्यादातर लोगो को बस टेस्ट मिले और पेट भर जाये ऐसा खाना मिले तो बहुत हो गया। जिसमे सारे ही Unhealthy Foods हम खाते है। चलो ये भी ठीक है लेकिन हद तो तब हो जाती है जब गलत खानपान भरपेट करे और सही खानपान बिलकुल ही कम कर दे। इसी बेकार आहार विधि के कारण पुरुषो के बाल गिरने लगते है।

लोग घर का खाना कम और होटल का तेल मसाले वाला खाना ज्यादा पसंद कर रहे है। जिससे आपको तो मजा आ गया, लेकिन शरीर को जरुरी पोषक तत्त्व नहीं मिल पाते। बालो के लिए प्रोटीन, बायोटिन, विटामिन बी वाले आहार चाहिए जो इनमे नहीं होता। आपको खुद के लिए यही कारण लगता है तो इसे ठीक करे, बाल झड़ना बंद हो जायेगे।

(4) धूम्रपान नशा

हाथ में एक सिगरेट और दारू का ग्लास आ जाये तो हमारे भाइयो को पूरी कबीर सिंह वाली फील आ जाती है। जिसके परिणाम में शरीर के अंदर के ऑर्गन्स तो ख़राब होते ही। और साथ में स्किन और बालो पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिलता है।

गंजेपन का इलाज कराने के लिए जितने भी पुरुष डॉक्टर के पास जाते है, उनमे से 85% लोगो को धूम्रपान या नशा करने की आदत लगी होती है। दारु या सिगरेट का नशा करने पर Hair Growth Hormones कमजोर पड़ने लगते है। ये कमजोरी बढ़ती जाये बाल टूटना, सफेदी आना ये सब होता है।

(5) तनाव टेंशन

कुछ लोग 24 घंटे में से 18 घंटे तनाव वाली स्थिति में ही अपना समय बिताते है। हर छोटी-बड़ी बात को लेकर टेंशन में डूबे रहते, तनाव भरा गहरा विचार करते है। अगर अपने जीवन में सच में कोई बड़ी समस्या है तो ऐसा कुछ हद तक होना सही है।

पर यदि आप कही दिनों हफ्तों तक ऐसे ही हालातो में रहते है, तो इसके बुरे प्रभाव दिखना शुरू हो जायेगे। जैसे पूरी नींद ना आना, शरीर में कमजोरी महसूस होना, मन उदास रहना, बाल झड़ना। तो इसमें किसी दवा की नहीं बस प्रॉब्लम को सॉल्व कर के खुश रहने की जरुरत है।

(6) बीमारी रोग

आपने देखा होगा की जब कोई गंभीर रोग से पीड़ित होता है या ज्यादा बीमार पड़ जाता है। तो उसके चेहरे पर बदलाव होने शुरू हो जाते है। जैसे चेहरा निस्तेज मुर्झाया लगेगा, आँखों के निचे काले घेरे बन जायेगे, गाल थोड़े अंदर जायेगे। ये सब पोषक तत्त्व ना मिलने के कारण होता रहता है।

ऐसी स्थिति में व्यक्ति खाना कम और दवा ज्यादा खाता है, क्यों की उसकी ट्रीटमेंट चल रही होती है। इसके साइड इफ़ेक्ट में बाल झड़ना भी एक बड़ा कारण है, जो पुरुषों को ज्यादा लागु पड़ता है। अक्सर एनीमिया, थाइरोइड, कैंसर, हार्ट प्रॉब्लम जैसी बीमारियों में बाल अचानक से झड़ने लगते है।

कम उम्र में अचानक झड़ रहे बाल की दवा

50 के बाद बढ़ती उम्र के साथ बाल झड़ रहे हो तो हमें इतनी कोई ज्यादा दिक्कत नहीं है। पर 20-25 की भरी जवानी में ही बाल झड़ने लगे तो दुःख होता है। पुरुषों के बाल झड़ने के कारण समझने के बाद अब आपको क्या करना है वो समझ लीजिये।

  1. प्रोडक्ट्स – में या कोई भी आपको कितना भी समझा ले, हेयर प्रोडक्ट्स तो इस्तेमाल करेंगे ही आप। इसलिए सिर्फ तेल और शैम्पू ही प्रयोग में लीजिये। कम उम्र में झड़ रहे बालो को रोकने के लिए Honest Choice Onion Oil सबसे बढ़िया तेल है। और शैम्पू में Aadidev Ayurveda Shampoo का इस्तेमाल कर सकते है।
  2. होम्योपैथिक दवा – यदि समस्या बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है तो होम्योपैथिक मेडिसिन को प्रयोग में ले सकते है। इससे नुकसान बहुत ही कम और फायदा ज्यादा होगा। यह मेडिसिन की पूरी जानकारी होना जरुरी है जो यहाँ पढ़ सकते है।

झड़ रहे बालो के लिए अच्छा तेल, शैम्पू और कुछ मेडिसन ही श्रेष्ठ दवा है, जिसकी जानकारी आपको ऊपर मिल जाएगी। आशा करता हु पुरुषों में बाल झड़ने के कारण समझ आ गए होंगे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *