वजन बढ़ाने के लिए योगा एक्सरसाइज (फोटो के साथ जानकारी)

जैसे वेइट लॉस करने के लिए एक्सरसाइज होते है वैसे ही वेइट गेन करने के लिए भी एक्सरसाइज होते है। वजन बढ़ाने के लिए ऐसी एक्सरसाइज करनी चाहिए जिससे बॉडी मसल्स को ग्रो होने में सहायता मिले और पतलापन दूर हो। कुछ लोगो को योगा करना अच्छा लगता है तो कुछ लोगो को जिम एक्सरसाइज करना अच्छा लगता है। आपकी पसंद जो भी हो फायदा तो दोनों से होने वाला है। इसलिए आज की पोस्ट में हम वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट एक्सरसाइज और योगा की लिस्ट शेयर कर रहे है जिन्हे आप घर पर परफॉर्म कर सकते है।

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

आप चाहे कितनी भी महेनत भरी एक्सरसाइज कर लो। लेकिन जब तक बॉडी को अच्छा खाना नहीं दोगे तब तक बॉडी में नये मसल्स नहीं बन पाएंगे। बॉडी बनाने के लिए फ़ूड में प्रोटीन, कार्बो, फैट, विटामिन एक सही मात्रा में होना चाहिए। जिसे एक तरह से Weight gain diet plan भी कहा जाता है। इसलिए ये सब जानने के लिए वजन कैसे बढ़ाए पोस्ट जरूर पढ़ लीजिये।

वजन बढ़ाने के एक्सरसाइज Weight Gain Exercise In Hindi

योगा और एक्सरसाइज में से अगर मेरी माने तो वजन बढ़ाने के लिए जिम वाली एक्सरसाइज करना अच्छा है। यहाँ में कुछ ऐसी बेसिक एक्सरसाइज के बारे में बता रहा हु जिन्हे आप घर भी आसानी से कर सकते है। अगर आप इन एक्सरसाइज के साथ जल्दी वजन बढ़ाने के लिए कोई दवा लेना चाहते है। तो मत लीजिये, कोई हार्मफुल मेडिसिन से अच्छा है आप प्रोटीन पाउडर में पैसे इन्वेस्ट करे। ज्यादा जानकारी के लिए बॉडी बनाने की बेस्ट दवा पोस्ट पढ़ सकते है। तो चलिए शुरू करते है वेइट गेन एक्सरसाइज (वजन बढ़ाने के एक्सरसाइज) की पूरी जानकारी।

(1) Upper Body

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

 

  • ऊपर की बॉडी में चेस्ट, बैक और बाइसेप्स पर फोकस करना है। चेस्ट बढ़ाने के लिए घर पर की जाये वाली एक्सरसाइज में से पुश उप करना सबसे बेस्ट है। अगर रोज़ के 100 पुश उप कंटिन्यू एक महीने तक करते है तो चेस्ट ग्रो होती नज़र आएगी। पुल उप करना चेस्ट और बैक दोनों के लिए अच्छा है। अगर आप जिम में भी जाते है तो वहा आपको सबसे पहले बेसिक एक्सरसाइज में पुश उप करना ही सिखाया जाता है। पुशअप से पूरी ऊपर की बॉडी पर इफ़ेक्ट पड़ता है।

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

  • पुशअप के बाद आता है बाइसेप्स और इसकी एक्सरसाइज करने के लिए किसी भारे वजन को उठाना पड़ेगा। अगर आपके घर में या आपके किसी दोस्त के पास डम्बल्स है तो उसका प्रयोग कीजिये और नहीं है तो अपने स्कूल/कॉलेज बैग में 6-7 किलो तक के बुक्स भर दीजिये। फिर उस बैग को पकड़ कर डम्बल्स की जगह यूज़ कर सकते है। बस ऊपर की बॉडी के लिए अभी इतना ही करे ज्यादा किसी झंझट भरी कसरत में मत पड़े।

(2) Lower Body

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

  • Upper Body के साथ लोअर बॉडी पर भी फोकस करना जरुरी है वरना आपका चेस्ट बढ़ जायेगा और पैर पतले पतले दिखेंगे तो कैसा लगेगा? शेडूल के हिसाब से 2-3 दिन में एक बार लोअर बॉडी एक्सरसाइज के लिए समय निकालना चाहिए। इसके लिए घर पर की जाने वाली सबसे आसान और असरदार एक्सरसाइज में स्कॉट का समावेश होता है। हो सकता है शुरुआत में यह एक्सरसाइज आपको हार्ड लगे लेकिन धीरे धीरे इसकी आदत पड़ जाएगी और आसान लगेगी।
  • स्कॉट करने से पैर के थाई मसल्स को ग्रो होने में सहायता मिलती है और इसे आपका वजन बढ़ता है और बॉडी भी अच्छी दिखती है। स्कॉट करना सिंपल है जो आप स्क्रीनशॉट देख कर समझ सकते है फिर भी अगर आप इसका पूरा टुटोरिअल देखना चाहते है तो यूट्यूब वीडियो में देख सकते है।

वजन बढ़ाने के लिए योगा (बाबा रामदेव योगासन)

जिन लोगो को जीम एक्सरसाइज से ज्यादा योगा करना अच्छा लगता है उनके लिए कुछ ऐसे योगासन है जो मोटा होने में मदद करता है। इन योग आसान द्वारा व्यक्ति का पाचनतंत्र कार्य अच्छा होता है, शरीर में खाने की क्षमता बढ़ती है और बॉडी के मसल्स बढ़ते है। साथ ही में योगा करने का सबसे बड़ा फायदा ये होता की हमारी रोगप्रतिकारक शक्तिया बढ़ती है। जिस वजह से हमारा शरीर बहुत सी बीमारियों से खुद को दूर रखता है। तो शुरू करते है वजन बढ़ाने के लिए योगा की जानकारी।

(1) सूर्य नमस्कार

पेट कम करने का योग आसान (बाबा रामदेव की एक्सरसाइज)

  • यह एक ऐसा योगासन है जो हर तरह के इंसान के लिए वरदानरूप है फिर उसे चाहे वजन बढ़ाना हो या घटाना हो। सूर्य नमस्कार में पुश उप पोजीशन का भी समावेश हो जाता है जिस वजह से यह all in one आसान कहा जाता है। इसे करने के लिए ऊपर दिए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार जैसे बाबा रामदेव कर रहे है बिलकुल ऐसे ही स्टेप बाय स्टेप करते जाना है। यह आसान रोजाना समयसर करने पर शरीर हमेशा स्वस्थ रहता है।

(2) भुजंगासन

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

  • बॉडी में पाचनक्रिया सही रहे और लचीलापन रहे तो आप ज्यादा खाना खा सकते है वो भी बिना किसी समस्या के। शारीरिक सेहत और स्वस्थ तरीके से मोटा होने के लिए भुजंगासन करना उत्तम है। भुजंगासन करने के लिए सबसे पहले पेट के बल उलटे लेट जाए फिर हाथ को थोड़ा आगे लाकर हाथ के सपोर्ट से बॉडी को आगे से ऊपर की तरफ पीछे खींचने की कोशिश कीजिये जैसा स्क्रीनशॉट में बताया है।

(3) सर्वांगासन

वजन बढ़ाने के लिए योगा और एक्सरसाइज (फोटो के साथ पूरी जानकारी)

  • सर्वांगासन से शरीर में खून का प्रवाह और भ्रमण बना रहता है जिस वजह से बॉडी हैल्थी रहती है और पाचनक्रिया ठीक रहती है। ऐसा होने से आप ज्यादा प्रोटीन वाला खाना खा कर अपनी मांसपेशियों को बढ़ा सकते है। सर्वांगासन परफॉर्म करने के लिए जैसा ऊपर स्क्रीनशॉट में बताया गया है बिलकुल उसी तरह की योग पोजीशन धारण कर लीजिये और ऐसी पोजीशन में आपको 2 से 4 मिनट तक रहना है।

बिना जिम 30 दिन में बॉडी कैसे बनाये

दोस्तों में चाहता तो आपको सभी योगासन और एक्सरसाइज की लिस्ट दे सकता लेकिन ऐसा करने से आप कंफ्यूज हो सकते है। इसलिए मैंने सिर्फ वही योगासन एक्सरसाइज के बारे में बताया है जिससे सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त किया जा सकता है। आशा करता हु वजन बढ़ाने के योग और एक्सरसाइज की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। बस अब पोस्ट को शेयर करे और ब्लॉग को सब्सक्राइब करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo