किन्नू फल क्या है, किन्नू खाने के फायदे Kinnu Ke Fayde

लोकप्रिय किन्नू फल एक ऐसा फल है जो अपने बेहतरीन स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखता है। पंजाब में लोग किन्नू को फलों का राजा मानते है क्यों की किन्नू खाने के खूब फायदे है। कही स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सप्ताह में 2 या 3 बार सलाड के रूप में किन्नू फल का सेवन करने से अनेक स्वास्थ्य लक्षी समस्याओ से छुटकारा मिलता है।

किन्नू फल क्या है, किन्नू खाने के फायदे Kinnu Ke Fayde

हर सिट्रस फ्रूट की तरह किन्नू में भी विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे सर्दियों के मौसम में Kinnu Ke Fayde अधिक बढ़ जाते है। कोलेस्ट्रॉल के प्रमाण को कम रखने के साथ किन्नू बाल और चेहरे की खुबसुरती भी बढ़ाता है। विशेष गुणों से सभर इस खास फल के फायदों के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

किन्नू फल क्या है Tangerine Fruit In Hindi

किन्नू एक तरह का फल है जो आसपास के बाजार में आसानी से मिल जाता है। कही लोग किन्नू और संतरे को एक ही समझ लेते है। दिखने में दोनों एक जैसे होते है लेकिन उनमे थोड़ा बहुत अंतर देखने मिलता है। किन्नू नींबू वंश का फ्रूट है जिसके अंदर प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है।

अंग्रेजी में किन्नू फल को Tangerine Fruit कहा जाता है। इस फल का वानस्पतिक नाम साइट्रस रेटिकुलाटा (Citrus Reticulata) है। जो सिटरस क्लेमेंटीना या सिटरस नोबिलाइस का पर्याय है। किन्नू फल दिखने में संतरे जैसा होता है। पर किन्नू का रंग संतरे के केसरी रंग से थोड़ा गहरा होता है। स्वाद में यह फल थोड़ा खट्टा और मीठा होता है।

किन्नू का पौधा 2 से 3 मीटर तक लंबा होता है। किन्नू के पेड़ से मिलने वाले बीज में से तेल निकाला जाता है। जिसका उपयोग क्रीम, परफ्यूम, रूम फ्रेशनर और अन्य सुगंधित वस्तुए बनाने में किया जाता है। भारत में किन्नू फल का उत्पादन मुख्य रूप से पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में होता है।

किन्नू खाने के फायदे Kinnu Ke Fayde

स्वाद और सेहत से भरपूर किन्नू फल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरा है। दूसरे फूड्स के मुकाबले इस फल में कैलोरीज की कम मात्रा और पौष्टिक गुणों की ज़्यादा मात्रा है। स्वाद में यह संतरे से भी अधिक स्वादिष्ट होता है। बेहतरीन स्वास्थ्यकिय फायदों के कारण किन्नू फल की लोकप्रियता पुरे विश्व में फैल चुकी है।

(1) पाचन विधि में सुधार

पचने में मुश्किल हो ऐसे खुराक का सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में विकार खड़े होते है। इसलिए पचने में हलके हो ऐसे खाद्य पदार्थ का सेवन करना चाहिए। पाचन विकार होने से कब्ज, दस्त, गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या होती है।

पाचन की समस्या से जूझ रहे है तो किन्नू फल उपचार समान है। किन्नू फल विटामीन सी का एक बेहतरीन स्त्रोत है जो हमारी पाचन प्रणाली में सुधार लाता है। साथ ही सीने में होने वाली जलन दूर करने में कीवी फल सहायक है।

(2) ऊर्जा प्रदान करने में

ज़्यादा श्रम करने के कारण शरीर में कमजोरी आ जाती है। कमजोरी ज़्यादा वक्त रहे तो शरीर में विटामिन बी 12 या फोलिक एसिड की कमी हो सकती है। इस वजह से काफी लोग विटामिन बी 12 की गोलिया लेना पसंद करते है।

कार्बोहाइड्रेट युक्त किन्नू फल तुरंत ऊर्जा प्रदान करने में सहायक है। किन्नू ग्लूकोज और फ्रक्टोज का अच्छा स्त्रोत है। एक्सरसाइज करने के बाद किन्नू का जूस पीने पर थकान दूर होती है और शरीर ताजगी से भरा हुआ महसूस होता है।

(3) कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में नए नए रोग प्रवेश करते है जिनके पीछे कही बार कोलेस्ट्रॉल कारण होता है। लेकिन अब युवा, अधेड़ और बुजुर्गो सभी में यह बीमारी देखने को मिलती है। कोलेस्ट्रॉल हृदय स्वाथ्य पर बुरा प्रभाव डालता है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए नियमित किन्नू फल का सेवन करना चाहिए। अनेक संशोधन के अनुसार साबित हुआ है की किन्नू बेड कोलेस्ट्रॉल को कम कर के, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। जिससे हृदय सम्बंधित होने वाली बीमारी का खतरा कम हो जाता है।

(4) सूजन में राहत

भोजन में नमक यानि की सोडियम की अधिक मात्रा होने के कारण सूजन लगती है। सूजन होने के दूसरे भी कही कारण हो सकते है। सूजन होने पर हाथ, पाँव या शरीर के जिस हिस्से में सूजन हो वह फूल जाता है।

सूजन कम करने के लिए कीनू पेड़ के पत्तो को पीस लेना चाहिए। बाद में उसके अंदर गरम दूध और हल्दी डालनी चाहिए। यह मिश्रण सूजन वाले हिस्से पर लगाने से सूजन और उसके दर्द में राहत मिलती है।

(5) रक्त की सफाई में

जाने अनजाने कही बार खून दूषित होने की वजह से हम कही रोगो को बुलावा देते है। रक्त की सफाई होना बेहद जरूरी है। क्यों की खून साफ़ होने से पुरे शरीर की तंदुरस्ती बनी रहती है। खून की सफाई होने पर शरीर से विषाक्त पदार्थ आसानी से दूर होते है।

रक्त साफ़ करने वाले शरीर के मुख्य अंग किडनी और लिवर है। जिनको स्वस्थ रखने का काम किन्नू फल करता है। इसके अलावा किन्नू के तेल की मालिश करने से ब्लड सर्क्युलेशन भी अच्छा होता है।

(6) एंटी कैंसर गुणों से भरपूर

सामान्य बीमारियों के उपचार में Kinnu Ke Fayde अधिक है। पर कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने की ताकत भी किन्नू फल में है। यह एंटी कैंसर गुणों से युक्त फलों में शामिल है। कैंसर के दर्दी किन्नू को बेझिझक खा सकते है।

यह फल कैंसर की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है। किन्नू में उपलब्ध सायटोफाइलेक्टिक (Cytophylactic) शरीर के लिए उपयोगी हो। जो नयी कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। कैंसर पीड़ित दर्दी चाहे तो किन्नू जूस का सेवन भी कर सकता है।

(7) चेहरे पर प्राकृतिक निखार

प्राकृतिक चीजों का उपयोग करने से चेहरे पर नैचरल ग्लो आता है। और इसमें कोई हानिकारक चीजे भी नहीं होती जिससे त्वचा को नुकसान पहुंचे। किन्नू फल का फेसपेक लगा कर आप प्राकृतिक निखार पा सकते है।

फेसपेक बनाने के लिए पहले एक ताजे किन्नू फल को अच्छे से पीस लीजिये। फिर उसमे दही और शहद को डाल दे। अगर आप रूखी त्वचा की समस्या से पीड़ित है तो मिश्रण में किन्नू का तेल भी मिलाइये। मिश्रण को 10 से 15 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो लीजिये।

(8) बालों के लिए फायदेकारक

विटामिन ए और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर किन्नू बालों के लिए फायदेकारक है। यह फल बालों को मॉइस्चराइज़ और कंडीशनिंग करता है। बालों को मजबूत बनाने के लिए किन्नू फल को अपने हेल्थी डाइट में स्थान दे।

किन्नू में विटामिन सी होने के कारण कोलेजन में बढ़ोतरी करता है जिससे हेयर ग्रोथ अच्छा होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी 12 है। जो कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या से बचाता है और वाइट बाल होने से रोकता है।

(9) भूख बढ़ाने में सहायक

रोजाना खान पान में अनियमितता, देर से सोना, शारीरिक श्रम न लेना, तनाव या डिप्रेशन में होना जैसे कारणों की वजह से भूख नहीं लगती। यह एक ऐसी समस्या है जिसमे व्यक्ति को ज्यादा कुछ खाने का मन नहीं करता।

भूख बढ़ाने के लिए किन्नू का सलाड नियमित तोर पर खाए। किन्नू फल मुँह के स्वाद को खोल देता है। और मुँह में से आने वाली दुर्गंध को भी दूर करता है।

(10) एलर्जी दूर करता है

कही करणोसर व्यक्ति को एलर्जी लगने की संभावना रहती है। जैसी की मिट्टी, जानवर, फ़ूड, सुगंधित पदार्थ वगेरा में से एलर्जी उत्पन्न हो सकती है। कई बार कीड़ो के डंख मारने पर भी एलर्जी होती है।

खनिज तत्वों से भरपूर किन्नू एलर्जी को दूर रखने में मददगार है। यह त्वचा पर जलन होना, आंखो से लगातार पानी निकलना, सिरदर्द और एसिडिटी जैसी समस्या से बचाता है।

किन्नू फल और संतरा में क्या अंतर है

दुनियाभर में फलों की अलग अलग किस्मे पायी जाती है। संतरा, नारंगी, मौसंबी, माल्टा, नींबू और किन्नू एक ही प्रजाति के फल है। इन सब को सिट्रस (Citrus) कहा जाता है। अधिकतर लोग किन्नू और संतरे को एक समझ लेते है। परंतु उनमे निम्नलिखित भिन्नताएं देखने को मिलती है।

  • किन्नू स्वाद में हल्का सा खट्टा और ज़्यादा मीठा होता है। जबकि संतरे स्वाद में ज़्यादा खट्टे और कम मीठे होते है।
  • Kinnu Fal का रंग गहरा केसरिया और चमकीला होता है। संतरे का रंग हल्का केसरी होता है।
  • दुनिया में सबसे ज़्यादा किन्नू फल की खेती पाकिस्तान में होती है। संतरे के उत्पादन में ब्राज़ील प्रथम स्थान पर है।
  • भारत के पंजाब में किन्नू फल की अधिक फसल होती है। संतरा महाराष्ट्र में ज़्यादा उगाया जाता है।
  • किन्नू का छिलका मुलायम और थोड़ा पतला होता है जो जल्दी से निकल जाता है। किन्नू की तुलना में संतरे का छिलका थोड़ा मजबूत होता है जो आसानी से नहीं निकल पाता।
  • किन्नू में बीज की अधिक मात्रा लगभग 20 से 30 तक होती है। संतरे में ज़्यादा से ज़्यादा 8 या 10 बीज होते है।
  • बाजार में किन्नू फल की कीमत सस्ती होती है। और संतरे की कीमत थोड़ी ज़्यादा होती है।
  • Kinnu Fal के अंदर पौष्टिक गुणों की भरमार है। संतरे में किन्नू से कम पोषक तत्व होते है।
  • किन्नू फल में रस ज़्यादा मात्रा में होता है। वही दूसरी तरफ संतरे के अंदर किन्नू के मुकाबले कम मात्रा में रस होता है।

किन्नू फल खाने का सही तरीका

अनगिनत सेहतमंद फायदों से भरपूर किन्नू फल कही छोटी बड़ी बीमारियों को दूर करने में औषधि की तरह कार्य करता है। बच्चो से लेकर वृद्धो तक हर कोई किन्नू फल का सेवन कर सकता है। किन्नू फल खाने के तरीके बहुत ही आसान है जो हमने निचे बताए है।

  • सुबह के पौष्टिक नाश्ते में किन्नू फल को खाया जा सकता है।
  • जो लोग अधिक शारीरिक श्रम लेते है उनको तुरंत ऊर्जा पाने के लिए काम के बिच में किन्नू फल का सेवन करना चाहिए।
  • किन्नू का रस (Kinnu Juice) बना कर पी सकते है।
  • एक्सरसाइज के बाद हेल्थी स्मूथी में किन्नू फल को पीस कर या रस बना कर डाले।
  • नूडल्स, पास्ता इत्यादि चीजों में किन्नू फल का उपयोग कर सकते है।
  • घर पर केक या ठंडाई बनाते वक्त उसमे किन्नू फल का इस्तेमाल कर सकते है। जिससे व्यंजन का स्वाद अधिक बढ़ जाता है।
  • अन्य फ्रूट के साथ इसे मिक्स कर के एक स्वादिष्ट सलाड बनाया जा सकता है।

आशा करती हु किन्नू फल के फायदे Kinnu Ke Fayde अच्छे से समझा पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo