हेजलनट्स के फायदे और नुकसान Hazelnuts In Hindi

शरीर की तंदुरस्ती बनाये रखने में पोषण युक्त आहार उपयोगी है। हेजलनट्स एक पोषक तत्वों से भरपूर सूखा मेवा है। जिसमे कही बीमारियों को दूर रखने की क्षमता है। यह कोई बीमारी का अक्सीर इलाज तो नहीं है। पर स्वास्थ्य सबंधित समस्याओ को दूर करने में हेजलनट्स के फायदे अच्छे मिलते है। दूसरे नट्स के मुकाबले हेजलनट्स में फोलिक की ज़्यादा मात्रा होती है।

हेजलनट्स के फायदे और नुकसान Hazelnuts In Hindi

पुरे विश्व भर में हेजलनट्स लोकप्रिय है। हेजलनट्स की खेती ज़्यादातर इटली, तुर्की, स्पेन और अमेरिका में होती है। हेजलनट्स को पहाड़ी बादाम, अखरोट फल या पिंगल फल भी कहा जाता है। यह ड्राई फ्रूट स्वाद में हल्का सा मीठा और स्वादिष्ट होता है। आकार में गोल या अंडाकार होता है और रंग पीला एंव भूरा होता है। आज की पोस्ट में हम Hazelnuts In Hindi के बारे पूरी जानकारी देंगे।

हेजलनट्स के फायदे और नुकसान Hazelnuts In Hindi

ड्राई फ़ूड हेजलनट्स में पोषक तत्वों की भरमार है। अपने कही औषधीय गुणों के कारण मशहूर हेजलनट्स का सेवन करने से शरीर में काफी फायदे होते है। तो आइये जानते है प्रति 100 ग्राम हेजलनट्स में मौजूद पौष्टिक तत्वों की मात्रा कितनी है।

  • कैलोरी – 628 kcal
  • वसा – 61 g
  • पोटैशियम – 680 mg
  • सोडियम – 0 mg
  • कोलेस्ट्रॉल – 0 mg
  • कार्बोहाइड्रेट – 17 g
  • प्रोटीन – 15 g
  • शुगर – 4.3 g
  • टोटल लिपिड – 53.33 g
  • आयरन – 4.8 mg
  • फाइबर – 13.3 g

कही सारे पौष्टिक तत्वों के गुणों से भरपूर हेजलनट्स के फायदे जान कर आप हैरान रह जाओगे। हृदय स्वास्थ्य मजबूत रखने से लेकर कैंसर जैसी बीमारी को दूर करने में भी सहायत बनता है। साथ ही हेजलनट्स से अनियंत्रित वजन नहीं बढ़ता। आइये जानते है कुछ इन्ही फायदों के बारे में थोड़ा विस्तार से।

(1) शर्करा का प्रमाण नियंत्रित करता है

मधुमेह की बीमारी होने पर व्यक्ति के खून में शर्करा का प्रमाण अधिक बढ़ जाता है। शुगर लेवल बढ़ जाने से कही शारीरिक समस्याओ का सामना करना पड़ता है। शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता। तब डायाबिटीज होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है।

बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से डायाबिटीज कंट्रोल में रहता है। वैसे ही हेजलनट्स का सेवन करने से भी रक्त में शर्करा का प्रमाण नियंत्रित रहता है। टाइप 2 डायाबिटीज के दर्दियो के लिए हेजलनट्स काफी फायदेमंद है। हेजलनट्स में मौजूद फैटी एसिड और ओलिक एसिड इन्सुलिन के उत्पादन में सहायता करता है।

(2) हृदय के लिए लाभकारी

अयोग्य जीवनशैली, गलत खान पान, धूम्रपान, जैसे कही कारणों से हृदय सबंधित समस्या होती है। भारत में हृदय रोगियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में नियमित व्यायाम और आहार शैली अपनायी जाए तो इससे काफी हद तक राहत पायी जा सकती है।

हृदय को स्वस्थ रखने में Hazelnuts In Hindi लाभकारी है। हेजलनट्स में पाए जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड और पोलीअनसैचुरेटेड फैट। हृदय को रोग मुक्त रखने में मदद करता है। हेजलनट्स का नियमित सेवन करने से हार्ट अटेक का खतरा भी कम होता है।

(3) एनिमिआ दूर करने में सहायक

रोजाना आहार में प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और खनिज तत्वों का आभाव होने से शरीर में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते। आयरन शरीर के लिए महत्वपूर्ण है, और आयरन की कमी पूरी न की जाए तो एनिमिआ की बीमारी होती है। शरीर में खून की कमी से होने वाला यह रोग महिलाओ में ज़्यादा देखने मिलता है।

लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए हैल्थी फूड्स को खाने में शामिल करना चाहिए। हेजलनट्स आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम और पोटैशियम का अच्छा स्त्रोत है। हेजलनट्स का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसलिए हेजलनट्स एनिमिआ को दूर करने में सहायक माना जाता है।

(4) कैंसर का खतरा कम करता है

कैंसर की बीमारी को सबसे खतरनाक बीमारी मानी जाती है। सामन्य रूप से कैंसर शरीर के एक अंग में होता है। और फिर धीरे धीरे पुरे शरीर में इसका प्रभाव बढ़ने लगता है। कैंसर होने से शरीर काफी कमजोर होने लगता है। एक अंदाज अनुसार कैंसर की बीमारी से प्रति वर्ष 9.6 करोड़ जीतनी मौते होती है।

इस खतरनाक बीमारी से अगर पहले से ही सावधानिया रखी जाए तो कैंसर का असर कम होता है। कैंसर के खतरे को दूर करने में हेजलनट्स के फायदे अच्छे से मिलते है। हेजलनट्स में मैगनीज और विटामिन इ की अच्छी मात्रा है। जो कैंसर से लडने में ताकत प्रदान करता है और उसे आगे नहीं बढ़ने देता।

(5) सूजन कम करने में मददगार

कही बार कोई चोट लगने से या कोई अन्य कारणों से सूजन होती है। शरीर में योग्य तरिके से रक्त संचार न हो पाने से, टाइट कपड़े या जूते पहनने के कारण भी सूजन आ जाती है। बुजुर्गो और प्रेगनेंट महिलाओ में यह समस्या ज़्यादा होती है।

सूजन दूर करने के लिए हरी सब्जिया और योगासन करना उपयोगी है। साथ ही सूजन की समस्या दूर करने के लिए Hazelnuts In Hindi के फायदे भी मिलते है। हेजलनट्स में एंटीइंफ्लेमेट्री गुणों की उपलब्धि है। जो सूजन को कम करने में सहायक का काम करता है।

(6) वजन कम करने में लाभदायी

आज कल लोगो की गलत खान पान की आदते उनको कही गंभीर बीमारियों का शिकार बनाती है। ज़्यादा मात्रा में बाहर का खाना और जंक फूड्स का सेवन करने से शरीर में अयोग्य चर्बी जमा होती है। जिसके कारण पेट बहार की तरफ निकलता है और मोटा लगता है।

वजन कम करने के लिए व्यायाम और रोजाना हेजलनट्स के साथ संतुलित आहार का सेवन करना लाभदायी है। हेजलनट्स में फाइबर की मौजूदगी है, जो भूख को रोकने में मदद करता है। सुबह के पौष्टिक नाश्ते में हेजलनट्स को खाया जाए। तो पुरे दिन भूख कम लगती है और शरीर में ऊर्जा भी रहती है।

(7) गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद

गर्भवती महिलाओ को अपना और शिशु दोनों का ख्याल रखना होता है। इसलिए उनके स्वास्थ्य पर अच्छे प्रभाव हो ऐसे खाद्य पदार्थ खाने चाहिए। गर्भावस्था के दौरान पाचन तंत्र में कमजोरी होने लगती है। ऐसी स्थिति में पचन करने में हलके हो ऐसे खुराक का सेवन करना चाहिए।

गर्भावस्था के दौरान ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी बहुत फायदेमंद है। काजू, बादाम, अखरोट के साथ आप हेजलनट्स खा सकते है। हेजलनट्स के अंदर अच्छी मात्रा में फोलेट पाया जाता है। जो गर्भवती महिला और शिशु दोनों के स्वास्थय के लिए अच्छा है।

(8) मांसपेशिया और हड्डियों की मजबूती

शरीर में कैल्शियम की कमी, कोई बाहरी या आंतरिक चोट लगने के कारण हड्डिया और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। हद से ज़्यादा वजन उठाने पर भी मांसपेशिया और हड्डिया कमजोर पड़ सकती है। जिस वजह से बैठने, उठने और चलने में तकलीफ होती है।

हड्डिया और मांसपेशियों की मजबूती के लिए तेल मालिश और व्यायाम करना अच्छा है। साथ ही योग्य खुराक में हेजलनट्स को शामिल किया जाए तो इसके फायदे अधिक है। हेजलनट्स का सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द, तनाव, खिंचाव वगेरा दूर होते है। इसी के साथ यह हड्डियों के विकास में भी मददगार बनता है।

हेजलनट्स के नुकसान

जिस तरह हेजलनट्स के फायदे अधिक मिलते है। वैसे ही हेजलनट्स का ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से हेजलनट्स के नुकसान भी होने की संभावना रहती है। तो आइये जानते है हेजलनट्स खाने से होने वाले नुकसान के बारे में।

  • कुछ लोगो को हेजलनट्स का सेवन करने पर एलर्जी भी हो सकती है। जिन लोगो को हेजलनट्स का सेवन करने पर एलर्जी हो उन्हें तुरंत इसका सेवन बंद करना चाहिए। या फिर डॉक्टरी सलाह लेने के बाद हेजलनट्स का सेवन करना चाहिए।
  • पाचन तंत्र सबंधित परेशानी हो तो, हेजलनट्स का ज़्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। यह शरीर के लिए नुकसान कारक बनता है।
  • हेजलनट्स फाइबर का एक बेहतर स्त्रोत है। लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन करने पर फाइबर की मात्रा शरीर में बढ़ जाती है। जिस वजह से पेट फूलना, गैस, एसिडिटी, पेट में दर्द और पेट में ऐंठन जैसी समस्या होती है।
  • इस ड्राई फ्रूट के अंदर कैलोरी की मात्रा भरपूर प्रमाण में होती है। जिससे हेजलनट्स का ज़्यादा सेवन करने पर शरीर में घुटन जैसा लग सकता है।

हेजलनट्स का उपयोग

यह अधिक स्वादिष्ट और फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। हेजलनट्स के अंदर कही पोषक तत्व होने से आहार में इसे शामिल करना बेहतर है। सामन्य तोर पर हेजलनट्स को कच्चा या भुना हुआ खाया जा सकता है।

पर इसका उपयोग कुछ स्वादिष्ट रेसिपीज़ बनाने में भी किया जाता है। आइये समझते है हेजलनट्स को कैसे खाया जा सकता है और क्या है इसके उपयोग।

  • हेजलनट्स को उसके छिलके उतार कर दूसरे नट्स की तरह कच्चा खाया जा सकता है।
  • अगर आप इसे कच्चा नहीं खाना पसंद करते तो हेजलनट्स को भून कर यानी रोस्ट कर के भी खा सकते है।
  • हेजलनट्स का केक और चॉकलेट बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। हेजलनट्स डालने से फूड्स काफी टेस्टी बनते है।
  • व्यायाम के बाद हेल्थी शेक में हेजलनट्स को डाल कर पीना भी सेहत के लिए फायदेकारक है।
  • मिठाई यानी की स्वीट्स बनाने के लिए भी हेजलनट्स का उपयोग किया जाता है।
  • हेजलनट्स को दूसरे ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर उसे मिक्स ड्राई फ्रूट की तरह भी खाया जा सकता है।

सबसे अच्छे हेजलनट्स की कीमत

भारतीय मार्किट में हेजलनट्स की कीमत उसकी क्वालिटी के आधार पर होती है। सामान्य क्वालिटी की हेजलनट्स 500 ग्राम ₹400 से ₹600 के बिच मिल जाती है। सबसे अच्छे हेजलनट्स ड्राई फ्रूट्स 500 ग्राम की कीमत ₹500 से ₹800 के बिच होती है।

आपको मार्किट में मिलने वाली बेकार क्वालिटी की हेजलनट्स नहीं लेनी चाहिए। क्यों की उसमे आपके पैसे जायेगे और हेजलनट्स के फायदे पुरे नहीं मिल पाएंगे। यहाँ निचे कुछ बेस्ट हेजलनट्स फ्राई फ्रूट की लिस्ट है, जिसे अमेज़न पर 90% से ज्यादा ग्राहकों ने पसंद किया है।

  1. Bliss Of Earth Turkish Hazelnuts
  2. Dry Fruit Hub Premium Hazelnuts

आशा करती हु Hazelnuts In Hindi पर अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo