5 Best Gharelu Gruh Udyog Ideas 10000 से 1 लाख कमाये

कुटीर उद्योग और घरेलु गृह उद्योग दोनों एक है। बस लोग उनको अलग अलग नाम से पहचानते है। पिछली पोस्ट कुटीर उद्योग में हमने 5 Best Gharelu Udyog के बारे में बताया था। उसी पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए Gruh Udyog का दूसरा पार्ट लिख रहा हु। जिसमे आप घर से स्टार्ट किये जाने वाले best business ideas के बारे में जानेगे।

5 Best Gharelu Gruh Udyog Ideas 10000 से 1 लाख कमाये

अगर आप इंटरनेट पर रिसर्च करेंगे तो आपको ज्यादातर पुराने gruh udyog ideas के बारे में ही जानने को मिलेगा। लेकिन इस पोस्ट में आपको new और unique आइडियाज के बारे में जानकारी मिलेगी। जिसे अप्लाई कर के आप low competition low investment में अपने बिज़नेस को बढ़ा पायेगे। तो चलिये शुरू करते है Gharelu Udyog Ideas In Hindi.

5 Best Gharelu Gruh Udyog Ideas In Hindi

जिसने पहले पार्ट पढ़ा है उसको गृह उद्योग के बारे में बेसिक जानकारी मिल गयी होगी। लेकिन जिसने नहीं पढ़ा उनके लिए बता दू की घर से शुरू किये जाने वाले व्यवसाय को Gharelu Udyog या Gruh Udyog कहा जाता है। जिसमे आप पुरे प्रोडक्ट को अपने घर के सदस्यों या दोस्तों द्वारा खुद ही बनाते है। और सेलिंग के लिए ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों प्लेटफार्म का यूज़ करते है।

इस तरह के बिज़नेस में low investment में high profit earn किया जा सकता है। इसीलिए ज्यादातर लोग ऐसे Gharelu Udyog करने में इंट्रेस्टेड है। बस उन्हें कोई अच्छा Gruh Udyog Idea नहीं मिल पाता। तो इसी प्रोब्लेम को ध्यान में रखते हुए आपके साथ कुछ Best Gharelu Gruh Udyog Ideas शेयर कर रहा हु।

Gruh Udyog List

पिछली पोस्ट की तरह इस पोस्ट में भी पूरी जानकारी देने से पहले जो आइडियाज बताने वाला हु उसकी पूरी Gruh Udyog List शेयर कर देता हु। ताकि आपको पता चल जायेगा की में कोनसे आइडियाज के बारे में बताने वाला हु।

  1. Artist Gruh Udyog
  2. Gharelu Gift Packers
  3. Goverment Jobs Form
  4. Foods Gharelu Udyog
  5. Mandir Pooja Products

मैंने यहाँ पर सिर्फ ऐसी ही आइडियाज शेयर करने की कोशिश की है जो बिलकुल नये और प्रॉफिटेबल हो। आपको आइडियाज कैसे लगे ये हमें कमेंट से जरूर बताना।

(1) आर्टिस्ट बने Gruh Udyog

  • आप सोच रहे होंगे बात Gruh Udyog की हो रही है और में आर्टिस्ट बनने के बारे में क्यों बता रहा हु? तो दोस्तों अगर आप में कोई artist वाला टैलेंट है तो उसे आप आसानी से gruh udyog में कन्वर्ट कर के सिर्फ 5-10 हजार के इन्वेस्टमेंट से अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है।
  • जैसे कोई लड़की है जिसे NailArt करना बहुत अच्छा लगता है। तो वह घर पर ही अपना Nailart का व्यवसाय शुरू कर सकती है। mehndi design और beauty parlour के तो बहुत से आर्टिस्ट है लेकिन nailart के बहुत कम है।
  • इस तरह के आर्ट की डिमांड फ्यूचर में बहुत बढ़ने वाली है। तो अगर आप अभी से ऐसे smart business idea पर फोकस करेंगे तो फ्यूचर में फायदा बहुत ज्यादा होगा। आप में डांस, सिंगिंग किसी भी तरह का टैलेंट को उसे Gruh Udyog में कन्वर्ट कर सकते है।

(2) गिफ्ट पैकर्स Gruh Udyog Ideas

  • गिफ्ट पैकर्स वो होते है जो किसी भी तरह की चीज वस्तु को अपनी कारीगरी और कलाकारी द्वारा बहुत अच्छे से पैकिंग करे। यह busines idea एकदम फ्रेश है किसी को इसके bright future के बारे में नहीं पता।
  • आप भी शायद यही सोच रहे होंगे की गिफ्ट की दूकान पर आसानी से gift packing हो जाता है तो लोग आपके पास क्यों आएंगे। तो दोस्तों सही बात है आपने उन शॉप वालो के जैसा रेगुलर काम किया तो कोई कस्टमर नहीं आएगा।
  • इसमें आपको यूनिक स्टाइल लानी होगी। गिफ्ट पैकिंग चाहे महंगा हो जाये लेकिन आप उसमे best quality and design ऐड करे। फिर देखना कैसे आपके Gruh Udyog में लोगो की लाइन लगेगी। इसमें बस 10000 से भी कम इन्वेस्टमेंट में आपका काम हो जायेगा।

(3) Government Jobs के फॉर्म भरे

  • इंडिया में रोज लाखो लोग goverment jobs पाने के लिए online form भरते है। यहाँ गवर्नमेंट जॉब्स का इतना क्रेज है की साइबर कैफ़े में भी लोग 100 रुपये दे कर फॉर्म भरवाते है। बस आपको इसी कांसेप्ट को पकड़ कर professional service प्रोवाइड करनी है।
  • एक लैपटॉप, स्कैनर और प्रिंटर खरीद लीजिये। फिर अपने एरिया में थोड़ी advertisment करवाये की आप सबसे कम रुपये 70 में government jobs का फॉर्म भरते है। फिर जैसे कस्टमर आपके पास आते है उनको whatsapp group से जोड़ कर रखे।
  • थोड़े कस्टमर बढ़ जाये तो अपनी वेबसाइट बनाये जहा regular jobs की अपडेट करे। फिर वो वेबसाइट की लिंक व्हाट्सप्प ग्रुप में शेयर करे। अब आपकी इनकम ऑफलाइन तो हो ही रही है साथ में website पर adsense advertising से भी तगड़ी इनकम होगी। इसे smart gruh udyog idea कहते है।

(4) मंदिर और पूजा का सामान

  • इंडिया में कुछ ऐसी e commerce website है जो सिर्फ मंदिर और पूजा का सामान बेच कर लाखो रुपये कमा रही है। इसी smart concept को लेकर आप पूजा मंदिर का सामान गृह उद्योग द्वारा खुद ही बना कर लोगो को बेच सकते है।
  • इस तरह के प्रोडक्ट्स में अगरबत्ती, धुप, रुद्राक्ष जैसी सामग्री होती है। इसका लिस्ट इतना लंबा है की में खुद कंफ्यूज हो जाता हु। इसलिए एक बार आप इस तरह की बेस्ट वेबसाइट vedicvaani पर विजिट कर के चेक कर लेना की घरेलु उद्योग में किस तरह के प्रोडक्ट्स बना कर बेच सकते है।

(5) Foods Gruh Udyog

  • कही तरह के packet foods है जिन्हे आप घर पर बना कर बेच सकते है। जैसे की पापड़, अचार, नमकीन। अचार तो आप आसानी से बना कर पैकेट में बेच सकते है। लेकिन यदि आप नमकीन फरसाण बनाना चाहते है तो उसके लिए घर में कुछ मशीन बासनी पड़ेगी।
  • Namkeen Machines का इन्वेस्टमेंट थोड़ा ज्यादा है, लेकिन food packet का gruh udyog बेस्ट है, बस आपको कोई अच्छा सा आईडिया सोचना है। बहुत जल्द हम लघु उद्योग के बारे में पोस्ट शेयर करने वाले है जिसमे इस तरह के सभी बिज़नेस के बारे में बताया जायेगा। अभी के लिए बस इतना ही।

0 इन्वेस्टमेंट में लाखो का बिज़नेस कैसे करे

आशा करता हु 5 Best Gharelu Gruh Udyog की जानकारी आपको पसंद आयी होगी। ऐसी ही business articles से जुड़े रहने के लिए ब्लॉग को सब्सक्राइब जरूर करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo