बकरी पालन का व्यवसाय (लोन से शुरू करे और लाखो कमाये)

अगर आप गांव में रह कर खेती का काम करते है और पशुपालन के बारे में जानकारी है तो बकरी पालन का व्यवसाय सबसे उत्तम है। और आपको यह काम नहीं आता फिर भी करना चाहते है तो एक बार Bakri Palan Training लेकर काम सिख लेना चाहिए। सभी पशुओ में से बकरी का दूध सेहत के लिए सबसे श्रेष्ट माना जाता है। क्यों की बकरिया सिर्फ शाकाहारी पत्तो का सेवन करती है, जिस वजह से दूध के गुणवत्ता स्वाथ्य के लिए अच्छी होती है।

बकरी पालन का व्यवसाय (लोन से शुरू करे और लाखो कमाये)

Goat Farming का काम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रचलित है। दुनिया के ज्यादातर किसान पशुपालन का काम करते है जिसमे से ज्यादातर बकरी पालन का व्यवसाय होता है। इसमें पैसो का इन्वेस्टमेंट कम लगता है और इसे शुरू करना भी आसान होता है। बस शुरू करने से पहले कुछ जरुरी बातों को सिख लेना पड़ता है। जैसे की बकरी के प्रकार की जानकारी, बकरी पालन का तरीका, Bakri Palan Shed और पुरे बिज़नेस के लिए होने वाला खर्चा। तो चलिए शुरू करते है Goat Farming Business Plan की पूरी जानकारी।

बकरी पालन का व्यवसाय Goat Farming Business

  • दोस्तों बकरी पालन मतलब आपको एक जगह पर बहुत सी बकरियों का देख रेख रखना पड़ेगा, उन्हें खाना देना होगा और कुछ जरुरी सुविधाएं देनी होगी। इतना करने के लिए आप किसी आदमी को पैसे दे कर काम पर रख सकते है या खुद भी कर सकते है।
  • इसके बाद आपकी जो कमाई होगी वो मुख्य रूप से 2 तरीको से हो सकती है। पहली आप बकरी का दूध बेचे या दूध से बनायीं गयी प्रोडक्ट बेचे। और दूसरा तरीका जिसमे छोटे बकरे को बड़ा कर के किसी ऐसे व्यक्ति को बेच सकते है जो मटन मॉस बेचने का काम करता हो। इन दोनों ही तरीको से आपकी कमाई बहुत अच्छी हो सकती है।
  • Money Investment की बात करे तो इसमें आपका 3 लाख से 6 लाख तक का निवेश हो सकता है। निर्भर करता है की आप किस लेवल से Goat Farming Business शुरू करना चाहते है। इतने बजट में बकरियों का खाना पीना, बकरी पालन शेड, स्वास्थ्य व्यवस्था सब कुछ आ जाता है।

लघु उद्योग लिस्ट और स्मार्ट बिज़नेस आइडिया

बकरियों की नस्ल Goat Breeds

बकरियों की नस्ल प्रकार 5 होते है जो उनके प्रदेश पर आधारित होते है। इनमे से आप प्रदेश और मार्किट की जरूरियात अनुसार बकरियों की नस्ल पसंद कर सकते है।

  1. जमुनापरी बकरी : इस प्रकार की बकरी जात दूध देने में काफी आगे होती है। इस बकरी के दाम थोड़े ज्यादा होते है लेकिन बदले में दूध भी अच्छा मिल जाता है। ऐसी बकरिया ज्यादातर उत्तरप्रदेश से है।
  2. ओस्मनाबादी बकरी : यह बकरी दूध और मांस दोनों के लिए उत्तम मानी जाती है। और यह ज्यादातर महाराष्ट्र और गुजरात के प्रदेशो में मिल जाती है। साल में 2 बार प्रजनन क्रिया करते है।
  3. शिरोई बकरी : यह राजस्थानी बकरिया मध्यम प्रकार की नस्ले में से होती है। जो दूध और मांस दोनों के लिए अच्छी मानी जाती है। इस बकरी के जुड़वाँ बच्चे होने की संभावना कम होती है।
  4. बीटल बकरी : इस नस्ल की बकरी पंजाब और हरयाणा में पायी जाती है। जो दूध देने के मामले में अच्छी होती है। यह बकरी थोड़ी सस्ती मिल जाती है क्यों की इस नस्ल में जुड़वाँ बच्चे पैदा होने की संभावना है और इसका मॉस कम खाते है।
  5. आफ्रिकन बोर : इस नस्ल के बकरे ख़ास कर मांस खाने के लिए प्रयोग होते है। क्यों की इसका बच्चा भी ले आये तो बहुत कम समय में ज्यादा वजन बढ़ा कर बड़ा बन जाता है। जो माँस प्रेमियों के लिए अच्छा है। इसके दाम भी मार्किट में ज्यादा रहते है।

इन 5 नस्ल के अलावा भी आपको बहुत सी नस्ल मिल जाएगी जैसे की बर्बरी, बोअर, सुरति, झाकरण, सोजत और ब्लैक बंगाल बकरी। जिसके बारे में इंटरनेट पर सर्च कर के पता लगा सकते है।

बकरी पालन का स्थान Goat Farming Place

ऊपर दिए गए बकरी प्रकार द्वारा आपको ये तो पता चल जायेगा की कोनसी बकरी पालन करना आपके लिए योग्य है। अब बात करते है बकरी पालन का स्थान क्या और कैसा होना चाहिये।

  • तो दोस्तों बकरी पालन के लिए कोई ऐसा स्थान चुनने की कोशिश करे जो शांत जगह पर हो और व्यवस्थित हो। हो सके तो गांव में ये काम करना अच्छा होता है।
  • बकरी पालन का स्थान बकरी की संख्या आ सके उतना बड़ा होना चाहिए। और उसी के साथ में वहा पानी और खाने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
  • स्थान पर ज्यादा गर्मी, धुप या ठंड ना हो ऐसा वातावरण बनाना होगा। साथ ही में बकरियों के आसपास के स्थान पर साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा।
  • स्थान ऐसा बिलकुल भी ना होना चाहिए जहा उन्हें अन्य बड़े जानवरो से खतरा हो। अगर ऐसा है तो सुरक्षा की पूरी व्यवस्था पहले से कर रखे।

बकरी पालन शेड Bakri Palan Shed

  • शेड एक तरह से बकरियों का घर होता है। जैसे हम अपने लिए एक साफ़ सुथरा अच्छा घर तैयार करते है बिलकुल उसी तरह इन लाभदायी पशुओ के लिए भी करना होता है।
  • आपके पास जितनी अच्छी जगह और बजट होगा आप उतना अच्छा बकरी पालन शेड बना पाएंगे। और बकरी पालन में खुद भी अच्छे से काम कर पायेगे।
  • शेड बनाने के लिए 10 से 30 हजार तक का खर्चा हो सकता है। जिसमे बकरियों के रहने के अनुसार सभी सुविधाएं शामिल की जा सकती है। जैसे की खाने-पिने की व्यवस्था, शुद्ध वातावरण की व्यवस्था, साफ़ सफाई की व्यवस्था वगेरे।
  • और ख़ास कर जैसा की मैंने कहा बकरिया आपके विस्तार में सुरक्षित रह सके ऐसा शेड बनवा लीजिये। वो आपको देखना होगा की आपके पास जगह कैसी है और किस तरह की व्यवस्था तैयार करनी होगी।
  • आप जितनी बकरियों के साथ व्यवसाय शुरू करना चाहते है उन बकरियों की संख्या अनुसार Bakri Palan Shed का निर्माण होना चाहिए। कही ऐसा ना हो की ज्यादा बकरिया हो और स्थान छोटा हो।

5 Best Gruh Udyog Ideas 10 हजार से 1 लाख कमाये

गोट फार्मिंग ट्रेनिंग कहा से ले Bakri Palan Ka Tarika

  • जो गांव का रहने वाला है और खेती, पशुपालन जैसे कामो के साथ जुड़ा हुआ है। उसके लिए गोट फार्मिंग ट्रेनिंग की जरुरत नहीं होती। पर जिसको ये सब के बारे में बिलकुल जानकारी नहीं है उसे बिज़नेस शुरू करने से पहले पशुपालन की ट्रेनिंग लेनी चाहिए।
  • वैसे तो आप भारत सरकार की इंस्टिट्यूट में से 5-10 हजार का खर्चा कर के Goat Farming का शिक्षण पा सकते है। लेकिन में कहुगा की इससे अच्छा आप किसी गांव के ऐसे बन्दे के साथ जुड़ जाये जो पशुपालन का काम करता हो। उसके साथ थोड़े दिन बात चित करिये और पशुपालन की सर्व प्रक्रिया के बारे में समझने का प्रयास करे।
  • अगर बदले में आप उनको कुछ पैसे देते है तो वो ख़ुशी ख़ुशी आपको सब कुछ सीखा देगा। इस तरह गांव के वातावरण गोट फार्मिंग सीखना सबसे उत्तम है। यह सब ट्रेनिंग में आपके 10 से 20 दिन जा सकते है। उसके बाद जब पूरी जानकारी मिल जाये तो अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है।
  • दोस्तों आप एक बार Government Website CIRG पर जाये और वहा दी गयी Goat Farming Training की जानकारी पढ़ लीजिये। आप चाहे तो उस वेबसाइट में दिए गए नंबर पर कॉल कर के भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Bakri Palan Loan के साथ बिज़नेस की शुरुआत करे

दोस्तों हमारी भारत सरकार हम सभी जनता से विविध रूप में टैक्स लेती है। और फिर उन्ही टैक्स को हमारे देश और व्यक्तियों के विकास के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसी योजना के अंतगर्त सरकार Business Loan देती है जिसमे आप Bakri Palan Loan भी ले सकते है। और इन लोन के पैसो द्वारा अपने बिज़नेस की शुभ शुरुआत कर सकते है।

  • बकरी पालन का बिज़नेस शुरुआत करने के लिए आपको 3 तरह की लोन मिल सकती है। (1) गवर्नमेंट का ख़ास बकरी पालन लोन। (2) प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन और (3) प्राइवेट बैंक का लोन।
  • तो दोस्तों प्राइवेट बैंक आपको हमेशा हर तरह का लोन देने के लिए तैयार रहते है। बस आप पैसे वाले होने चाहिए या आपकी अच्छी नौकरी होनी चाहिए। और गवर्नमेंट का जो बकरी लोन योजना है वो मुझे इतना ख़ास नहीं लगा। क्यों की ज्यादातर लोग इसमें बैंक के चक्कर की काटते रह जाते है और अंत में हो या ना हो, ऐसी बात है।
  • इसीलिए मेरे अनुभव से मुझे प्रधानमंत्री मुद्रा लोन पसंद है जो जल्दी और आसानी से मिल जाता है। आपको बस अपने बैंक में जाना है और मैनेजर को पूरा बकरी पालन बिज़नेस का प्लान समझाना है। अगर मैनेजर को प्लान पसंद आता है तो लोन लेने की पूरी प्रोसेस समझा देगा। जिसमे आप बकरी पालन के लिए 2 से 10 लाख तक का लोन उठा सकते है।

सब्सिडी के साथ लोन कैसे पास करवाये

अगर आपने 5 लाख का लोन सब्सिडी योजना के साथ लिए तो आपके 50 हजार माफ़ हो जायेगे। यह सिर्फ एक उदहारण था, इसी तरह आपको सब्सिडी से लाभ हो सकते है। अगर आपको नहीं पता की सब्सिडी होता क्या है। तो एक बार Subsidy Meaning In Hindi पोस्ट पढ़ लीजिये।

  • सब्सिडी और लोन दोनों के लिए आपको बैंक में जाना होगा। और जाने से पहले एक बार थोड़ी जानकारी के साथ पूर्व तैयारियां जरूर कर लीजिये। जैसे की एक पेपर पेन लेकर खुद समझे, मुझे कितनी बकरिया खरीदनी है, 10 बकरी का खर्चा कितना आ सकता है।
  • बकरी किलोग्राम के भाव से खरीदी जाती है। जो उनकी नस्ल के अनुसार अलग अलग दाम हो सकते है। में कहुगा की आप गांव के व्यक्ति से ही बकरी खरीदने का प्लान बनाये जो सस्ती डील होगी। एक बकरी का किलोग्राम भाव 250 है तो 25 किलो की कीमत 6250 तक आ सकती है। ऐसे ही आप 20 बकरी खरीदेंगे तो 1,25,000 रुपये होंगे। आप चाहे तो भावताल कर के रुपयों को कम भी करवा सकते है।
  • इसके बाद बकरी का शेड, उनका खाने का खर्चा और दूसरी जरुरी चीज़ो का खर्चा हो सकता है। कुल मिला कर आप 20-25 बकरियों के साथ 2 लाख में अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है। यही प्लान को अच्छे से बनाये और बैंक मैनेजर को लोन के लिए दिखाए। अगर आपने प्लान अच्छे से बनाया होगा तो लोन जरूर मिलेगा।

बकरी पालन से कमाई कैसे होगी

  • ऊपर दी गयी जानकारी और रिसर्च के आधारित आप एक बकरी पालन का बिज़नेस शुरू करते है। तो कमाई करने के मुख्य दो तरीके है। दूध बेचे और कसाई को बकरी बेचे। अब बकरी पालन में जैसे लोग करते है आपको भी वैसा ही करना है।
  • जब तक बकरी दूध देती है तब तक उसका दूध डेरी में बेचे और रोज का मुनाफा कमाये। जब बकरी दूध देने लायक ना रहे या बकरे की कोई अच्छी कीमत दे रहा हो तो उसे आप बेच दीजिये। बकरी बेचने का काम आप कसाई के साथ या किसी भी माँस बेचने वाले के साथ कर सकते है।
  • बकरी पालन में नुकसान होने की संभावना बहुत कम होती है। क्यों की इसमें आपको कही न कही से अपना फायदा और मुनाफा प्राप्त हो ही जाता है। तो कमाई की टेंशन मत लीजिये बस बिज़नेस शुरू करे और अपना काम पूरी महेनत के साथ करे।

2020 के लिए 5 Smart Business Ideas In Hindi

तो दोस्तों यहाँ पर पोस्ट होता है ख़तम और आशा करता हु बकरी पालन का व्यवसाय करने की यह जानकारी आपको पसंद आयी होगी। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo