अलसी के फायदे नुकसान Alsi Ke Fayde Flax Seeds In Hindi

भारतीय व्यंजनों में खास तोर पर लड्डू बनाने के लिए लोग अलसी का प्रयोग करते है। अलसी समशीतोष्ण प्रदेश का पौधा है। जो चीन, अर्जेंटीना, पोलेन्ड, फ़्रांस, बेल्जियम, अमेरिका तथा भारत जैसे देशो में उत्पादित होता है। तेल, रंग, पेन्ट, रोगन तैयार करने में अलसी का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा शरीरिक स्वास्थ्य में भी अलसी के फायदे Alsi Ke Fayde है।

अलसी के फायदे नुकसान Alsi Ke Fayde Flax Seeds In Hindi

जैसे वजन घटाने में, डायबिटीज कंट्रोल में रखने, पाचन क्रिया ठीक करने में और सौंदर्य समस्या दूर करने में अलसी लाभदायी है। अलसी के बीज को अंग्रेजी में फ्लैक्स सीड्स कहा जाता है। Flax Seeds In Hindi में अलसी द्वारा होने वाले फायदे, नुकसान और उपयोग पर जानकारी देंगे।

औषधीय गुणों से भरपूर अलसी को आयुर्वेद में एक औषधि पौधा माना गया है। अलसी को तीसी भी कहा जा सकता है। तीसी के बीज लाल, सफ़ेद, पिले या काले रंग के होते है। अलसी के अंदर कई पोषक तत्वों की उपलब्धि है। जो शरीर को रोग मुक्त रखने के लिए मददगार बनता है। अलसी की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड के मौसम में खाना फायदेमंद है।

अलसी के फायदे Alsi Ke Fayde Flax Seeds In Hindi

फ्लैक्स सीड्स में उपलब्ध प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल, फाइबर, मैगनीज, थायामिन, मेग्नेशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड के कारण शरीर को कही लाभ मिलते है। उपयोग अनुसार अलसी के बीज और तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है। अलसी का तेल लगाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। शरीर को बाह्य और आतंरिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने के में अलसी के फायदे प्राप्त होते है।

जो लोग शाकाहारी है और उनमे विटामिन डी की कमी है। उन लोगो के लिए Alsi Seed In Hindi बेहद उपयोगी है। क्यों की अलसी के अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में है, जो मछली में भी होता है। इसलिए शाकाहारी लोगो के लिए यह अच्छा विकल्प है।

जिन लोगो को विटामिन डी, इ और बी6 की आपूर्ति करनी हो उनके लिए अलसी अच्छा आहार स्त्रोत है। Alsi Ke Fayde प्राप्त करने के लिए यहाँ Flax Seeds In Hindi पर पूरी जानकरी बता रहे है। जिनके द्वारा समझ सकते है फायदे के लिए कैसे उपयोग करना है।

(1) आंखो की दृष्टि तेज करता है

आंख की बीमारी में अलसी का सेवन करना फायदेकारक है। आंखो की दृष्टि में बांझपन की समस्या हो या आंख आयी हो। ऐसे में अलसी का सेवन आपको इन समस्याओ में से राहत देता है। दृष्टि तेज करने के लिए ये भी याद रखे की 8 घंटे के गहरी नींद लेना भी जरुरी है।

अलसी को थोड़े घंटो तक पानी में भिगोये रखे, बाद में उसमे से अलसी निकल दीजिये। और उस पानी को आंखो के अंदर डाले या उस से आंखो को धो लीजिए। यह उपाय करने से आंख की समस्या से छुटकारा मिलता है। और साथ ही आंखो की दृष्टि तेज होती है।

(2) अच्छी नींद लाने में कारगर

जो लोग अधिक तनाव या काम का बोज लेकर घूमते है। ऐसे लोगो में नींद ना आना एक आम बात बन गयी है। आज के समय में लोग देर रात तक मोबाइल का उपयोग करते है। या तो अधिक दवाइयों या नशीले पदार्थो का सेवन करते है।

उन लोगो में नींद न आना जैसी समस्या उत्पन्न होती है। अच्छी नींद लाने के लिए सोने से पहले अलसी का सेवन करे। एक गिलास गर्म दूध में अलसी को डाल दीजिए, बाद में उस दूध को पिए। इस घरेलू नुस्खे से आपको आराम से नींद आ जाएगी।

(3) पाचन सम्बंधित परेशानी दूर करता है

अयोग्य खान पान के कारण शरीर को कई दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। जिनमे से एक है, पाचन सबंधित परेशानिया। जैसे की जी मचलना, कब्ज, एसिडिटी, बवासीर और पेट दर्द। इन सब समस्या के समाधान में आपको अलसी के फायदे प्राप्त होंगे। अलसी के अंदर अच्छ मात्रा में फाइबर की उपलब्धि है।

जो पाचन क्रिया ठीक रखने में मदद करता है। कब्ज की समस्या हो तो अलसी का सेवन करने से मल ढीला हो जाता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। पाचन सबंधित विकार दूर करने में अलसी उपयोगी बनता है। यदि आपको बवासीर की समस्या ज्यादा रहती हो तो तुरंत कुछ बढ़िया घरेलु उपाय आजमाने चाहिए।

(4) सिरदर्द में आराम देता है

ज़्यादा थकान महसूस करना, पर्याप्त नींद न लेना, अधिक तनाव में रहना, भूख न लगना और तेज गर्मी होना वगेरा कारणों से सिरदर्द होता है। आज कल के ज़माने लोग बहुत तनाव में जीते है। इसके कारण लोगो में सिरदर्द जैसी समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।

सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग गोलियों का सहारा लेते है। जो आगे जाकर उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है। सिरदर्द में आराम पाने के लिए आप अलसी को ठंडे पानी में पीस कर सिर पर लेप करे। इससे दिमाग में ठंडक प्रदान होगी।

(5) खांसी में राहत देता है

तेल मसाले वाले खुराक का ज़्यादा सेवन करने से और ठंडी चीजों को खाने से खांसी की समस्या होती है। बार बार खांसी आने के कारण हम परेशान हो जाते है। फिर खांसी को दूर करने के लिए मेडिकल स्टोर में से कफ सिरुप लाके पिते है। संक्रंमण के कारण भी खांसी होने की शक्यता अधिक बढ़ जाती है।

इसका घरेलू उपाय करने के लिए अलसी कई तरह के फायदे देता है। अलसी के बीज का काढ़ा बना कर सुबह शाम पिने से खांसी में से राहत मिलती है। Flax Seeds In Hindi में कही लोग अलसी के इसी फायदे के कारण घरेलु उपचार करते है।

(6) डायबिटीज में उपयोगी

मधुमेह के रोगियों के लिए Flax Seeds In Hindi उपयोगी बनता है। एक संशोधन के अनुसार टाइप 2 डायबिटीज के दर्दियो के लिए अलसी का सेवन करना लाभदायी माना गया है। अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड पाया जाता है। साथ ही फाइबर और प्रोटीन की भी मौजूदगी होती है। जिससे रक्त में शर्करा का प्रमाण नियंत्रित बना रहता है।

लेकिन अलसी का सेवन करने से पहले डायबिटीज के दर्दीओ को डॉक्टर के पास जाकर। रक्त में शर्करा के प्रमाण की जांच करवा लेनी चाहिए। और उनकी सलाह अनुसार अलसी का सेवन करना बेहतर रहेगा। डायबिटीज के मरीज अलसी के फायदे सीधे प्राप्त नहीं कर सकते। इसलिए उपयोग से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य सलाह ले।

(7) हृदय स्वास्थ्य बनाए रखता है

हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सबसे जरूरी है योग्य खान-पान और जीवनशैली। बहार का खाना, जंक फूड्स का सेवन करने से हृदय स्वस्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके कारण हम जाने अनजाने में कई हृदय सबंधित बीमारियों को न्योता दे बैठते है। जैसे की कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारिया, जो आगे जाकर हार्ट अटैक भी बन सकती है।

अलसी में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार बनता है। साथ ही अलसी का सेवन करने से हृदय की गति सामान्य रहती है। धमनियों की सूजन कम करने के लिए भी अलसी उपयोगी है। रोज़ाना आहार में पीसे हुए अलसी के बीज को शामिल कर सकते है।

(8) त्वचा को नमी प्रदान करता है

अच्छा सौंदर्य पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन उनसे परिणाम उतना नहीं अच्छा मिल पाता। इसलिए घरेलू नुस्खे को आजमाना उत्तम रहेगा। क्यों की इससे ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं होते और आपको प्राकृतिक सुंदरता मिलती है।

त्वचा में प्राकृतिक नमी लाने के लिए अलसी के फायदे पुरे प्राप्त हो सकते है। अलसी का लेप चेहरे पर लगाने से चेहरा पर निखार आ जाता है। और साथ ही त्वचा मुलायम भी बनती है। इसके अलावा यह त्वचा को सन बर्न और एलर्जी से भी बचाता है। Alsi Ke Fayde में कुछ लाभ विशेष होते है, उन्ही में से यह एक है।

(9) बाल को चमकदार बनाता है

आज कल के प्रदुषण का सीधा असर हमारे स्वास्थ्य, त्वचा और बाल पर पड़ता है। जिसकी वजह से बाल टूटना, बाल गिरना, डेंड्रफ, रूखे सूखे झाड़ू जैसे बालों की समस्या होती है। बाल को ठीक करने के हम केमिकल वाले प्रोडक्ट्स यूज़ करते है। जिससे लम्बे समय बाद बालों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

बालों को इन सब समस्याओ से बचाने के लिए घरेलू उपचार करना बिलकुल बेहतर विकल्प है। अलसी का लेप बालों में लगाने से और अलसी के तेल की बालों में मालिश करने से बाल मुलायम और मजबूत बनते है। बालों के स्वास्थ्य को ठीक करने के उपाय जानना चाहते है। बालो के विषय पर अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारी हेयर केयर श्रेणी पढ़ सकते है।

(10) वजन घटाने में मददगार

अयोग्य खान पान के कारण आज कल मोटापा जैसी समस्या होने लगती है। मोटापा कम करने के लिए लोग कई तरह के तरीके आजमाते है। डाइट प्लान बनाते है, एक्सरसाइज करते है, फैट बर्नर मेडिसिन लेते है। इसी के साथ यदि आप वजन कम करना चाहते हो तो अपने डाइट में अलसी को भी शामिल करे।

Flax Seeds के अंदर फाइबर की पर्याप्त मात्रा होने से, यह पेट की भूख को कम करता है। अलसी में प्रोटीन की भी उपलब्धि है, जो वजन घटाने में मददगार बनता है। साथ ही शरीर की बिनजरूरी चर्बी को भी यह दूर करता है। Alsi Ke Fayde अधिक बढ़ाने के लिए दही को भी साथ में मिश्रित कर सकते है।

अलसी के नुकसान Alsi Ke Nuksan

अलसी की तासीर गर्म होती है, इसका अधिक सेवन करने स्वास्थ्य सबंधित समस्याए उतपन्न होती है। जो लोग ज़्यादा मात्रा में दवाइयों का सेवन करते है, उनको अलसी नहीं खाना चाहिए। अलसी को ज़्यादा खाने से शरीर में ज़्यादा गरमी पैदा होती है। गर्भावस्था के दौरान अलसी का सेवन नहीं करना चाहिए।

  • अधिक मात्रा में अलसी का सेवन करने से आंतो में ब्लॉकेज होने के संभावना अधिक बढ़ जाती है। इसके असर सीधा स्वास्थ्य के ऊपर पड़ता है।
  • कब्ज दूर करने के लिए अलसी फायदेकारक है, मगर अलसी का ज़्यादा मात्रा में सेवन करने से डायरिया भी हो सकता है।
  • अधिक अलसी खाने से लो ब्लड प्रेशर, हृदय की गति तेज होना, सिरदर्द और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती है।
  • अक्सर कही लोगो में पेट में दर्द की शिकायत रहती है। यदि आपके साथ भी ऐसा हो तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करे।
  • प्रेगनेंट महिलाओ को इसे खाने से पीरियड्स आ सकते है। जिसकी वजह से मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

आशा करती हु अलसी के फायदे Flax Seeds In Hindi विषय पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo