Dynapar Injection Uses In Hindi उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत

डायनापार एक्यू इन्जेक्शन (Dynapar Injection) 1ml एक दर्द निवारक दवा है। दवा का उपयोग विशेष रूप से मांसपेशियों में दर्द, दांत दर्द, गठिया संबंधी दर्द का इलाज करने के लिए किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से डाइक्लोफेनाक नामक तत्व पाया जाता है।

Dynapar Injection Uses In Hindi

यह एनाल्जेसिक और एंटी-पायरेटिक प्रकार की दवाई है। जो निर्माण होने की तारीख से लेकर 24 महीनो तक सुरक्षित रहता है। यदि सही समय पर और सही तरीके से इंजेक्शन का इस्तेमाल किया जाये तो इससे अनेक फायदे प्राप्त होते है।

डायनापार इन्जेक्शन क्या है What Is Dynapar Injection

डॉक्टर की पर्ची द्वारा मिलने वाले दर्द निवारक दवा द्रव्य को डायनापार कहा जाता है। यह इंजेक्शन दवा, जेल, सिरप और टैबलेट के रूप में भी उपलब्ध है। इंजेक्शन को अनेक तरह से गुणकारी माना गया है। क्यों की इसका मुख्य तत्व डाइक्लोफेनाक असरकारक रूप से अपना कार्य करता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डाइक्लोफेनाक द्वारा बनी दवा को डायनापार इंजेक्शन कहा जाता है। इंजेक्शन में इसके साथ पेरासिटामोल भी होता है। जो शरीर को कही प्रकार की समस्याओ से सुरक्षित रखता है।

मरीज की उम्र, लिंग व स्वास्थ्य संबंधी पिछली जानकारी के आधार पर इस इंजेक्शन को दिया जाता है। इंजेक्शन का सही तरीके से उपयोग कर के संपूर्ण लाभ पा सकते है।

डायनापार इंजेक्शन का कार्य How Dynapar Injection Works

डायनापार इंजेक्शन में डायक्लोफेनाक और पेरासिटामोल सक्रिय तत्व के रूप में मौजूद होते है। जो मुख्य रूप से शरीर में से हानिकारक तत्वों को दूर करने का कार्य करते है। डायक्लोफेनाक एक एंटी-स्टेरायडल एंटी इंफ्लेमेटरी दवा (एनएसएआईडी) है।

जो खास कर सूजन और दर्द निवारक के रूप में अच्छी तरह कार्यरत है। यह दवा साइक्लोऑक्सीजिनेज (सीओएक्स) एंजाइम के प्रभाव को अवरुद्ध करके काम करती है। यह फैटी एसिड द्वारा संश्लेषित प्रोस्टाग्लैंडीन के बहाव को कम करने में मददगार है।

प्रोस्टाग्लैंडिंस इंफ्लेमेटरी के लक्षणों के लिए ज़िम्मेदार होता है। द्रव्य में मौजूद पेरासिटामोल, मस्तिष्क के सीओएक्स एंजाइमों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने में सहायक है।

डायनापार इंजेक्शन का उपयोग Dynapar Injection Uses In Hindi

Dynapar Injection

कही तरह की स्वास्थ्यकिय समस्याओ को हल करने में डायनापार इंजेक्शन उपयोगी है। खास कर शरीर में होते दर्द से छुटकारा पाने के लिए यह इंजेक्शन लाभदायी है।

Dynapar Injection Uses In Hindi

  • दर्द की स्थति में आराम दे
  • फ्रोजन शोल्डर में
  • पीरियड्स का दर्द दूर करे
  • सूजन कम करे
  • बर्साइटिस के दौरान
  • माइग्रेन की परिस्थति में
  • टेंडोनाइटिस के इलाज में
  • एंकिलोसिंग-स्पॉन्डिलाइटिस की समस्या में
  • मांसपेशियों के दर्द में राहत
  • गठिया संबंधी दर्द में
  • दांतो के दर्द में
  • मांसपेशियों में खिंचाव के दौरान
  • त्वचाकीय रोग निवारण में
  • आँखों की सूजन में

डायनापार इंजेक्शन के फायदे Benefits Of Dynapar Injection

Dynapar Injection Benefits

अनेक फायदों से भरपूर डायनापार को सही तरह से लगवा कर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। मुख्य तौर पर यह इंजेक्शन बेहतरीन दर्द निवारक दवा के रूप में कार्य करता है। साथ ही कुछ अन्य स्वास्थ्य लक्षी समस्याओ को ठीक करने में भी कारगर है।

(1) शाररिक दर्द में आराम दिलाए

यदि आपको शरीर में लगातार दर्द महसूस हो रहा है। तो ऐसी परिस्थति में Dynapar Injection लगवाना उपचार समान है। यह दवा द्रव्य मुख्य रूप से शरीर के सभी तरह के दर्द को दूर कर सकता है।

शारीरिक दर्द का सबसे बड़ा कारण है अधिक तनाव और शारीरिक श्रम लेना। आप शारीरक दर्द की समस्या से गुजर रहे है। तो इस इंजेक्शन का उपयोग करना आपके लिए बिलकुल फायदेमंद रहेगा।

(2) गठिया रोग उपचारक में

मेडिकल भाषा में रूमेटाइड अर्थराइटिस रोग से प्रचलित गठिया एक गंभीर रोग है। जिसका सीधा असर हमारे शरीर की रोग प्रतिरक्षा प्रणाली पर पड़ता है। इसके कारण जोड़ों में सूजन, अकड़न और दर्द भी होता है।

गठिया रोग के उपचार में डायनापार इंजेक्शन लगाना लाभकारी है। इस इंजेक्शन के कारण गठिया रोग में आराम मिलता है। बच्चो से लेकर वृद्धो के लिए भी यह इंजेक्शन लेना फायदेकारक है।

(3) सूजन कम करने में सहायक

जब शरीर के किसी हिस्से में संक्रमण या चोट लगे तो उस जगह पर सूजन लग सकती है। इसके कारण त्वचा में गर्मी, प्रभावित हिस्से का फैलना, दर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते है। सूजन शरीर के अंदरूनी और बाहरी दोनों हिस्सों में हो सकती है।

सूजन का योग्य उपाय करने में डायनापार इंजेक्शन मुख्य रूप से सहायक बनता है। अगर आपको सूजन की समस्या है, तो इस इंजेक्शन को लगा सकते है। इससे दोनों प्रकार की सूजन में राहत मिल जाती है।

(4) बर्साइटिस के दौरान

आमतौर पर बर्साइटिस कंधे, कोहनी, टखने, घुटने, नितंब, कूल्हों, जांघो, जैसी जगह पर होने वाला रोग है। इस बीमारी में सूजन और दर्द की समस्या होती है। बर्साइटिस में जोड़ो पे अधिक तनाव महसूस होता है।

बर्साइटिस रोग के दौरान Dynapar Injection लगवाना अधिक फायदेमंद है। इंजेक्शन के कारण बर्साइटिस से सम्बंधित सभी प्रकार की समस्याए ख़तम होती है। एक बेहतरीन एंटी बायोटिक के रूप में इंजेक्शन बर्साइटिस दूर करने में अच्छा है।

(5) दांतो के दर्द में लाभदायी

अक्सर दांत की जड़ और आसपास की नसों पर समस्या उत्पन्न होती है। अधिक ठंडा, गरम, मिर्च-मसाले वाला खुराक लेने पर भी दांतो में दर्द हो सकता है। इसके अलावा दांतो में गंदकी और सड़न होने पर भी दर्द होता है।

दांतो में दर्द हो तो डायनापार इंजेक्शन लेना फायदेमंद है। जिस तरह इंजेक्शन शरीर के तमाम दर्द को दूर करने की क्षमता रखता है। उसी तरह यह दांत दर्द को दूर करने में भी सहायक भूमिका निभाता है।

(6) पीरियड्स का दर्द दूर करे

मासिक धर्म के दौरान महिलाए अनेक प्रकार की शारीरिक परेशानी से गुजरती है। पीरियड्स में होने वाले दर्द की वजह से गर्भाशय का सिकुड़ना, सूजन, दर्द और कमजोरी जैसी अनेक समस्याए खड़ी होती है।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिलाने में डायनपार इंजेक्शन मददगार है। इंजेक्शन का मुख्य तत्व डाइक्लोफेनाक शरीर में जा कर प्रभावी रूप से अपना कार्य करता है। जिस कारण मासिक के दिनों में भी यह इंजेक्शन लेना लाभदायक है।

(7) माइग्रेन की स्थिति में लाभकारी

माइग्रेन एक प्रकार का मष्तिष्क सम्बंधित विकार है, जो विभिन्न कारणों से हो सकता है। आज-कल लोग बहुत जल्दी ही माइग्रेन की परिस्थिति का शिकार बन जाते है। माइग्रेन की स्थिति से बाहर आने में भी ज़्यादा वक्त लगता है।

मष्तिष्क सम्बंधित माइग्रेन विकार में राहत पाने के लिए आप डायनापार इंजेक्शन का उपयोग करे। यह दिमागी स्वास्थ्य के लिए गुणकारी दवाई है। जो बहुत ही कम समय में मष्तिष्क स्वास्थ्य में बढ़ोतरी कर के माइग्रेन से राहत दिलाती है।

(8) एंकिलोसिंग-स्पॉन्डिलाइटिस में

अक्सर लोग पीठ दर्द की परेशानी को बहुत आम बात समझते है। मगर यह ज़्यादा होने पर एंकिलोसिंग-स्पॉन्डिलाइटिस नाम का एक विकार हो सकता है। हालांकि, यह एक इंफ्लेमेटरी स्थिति है जो रीढ़ के जोइंट्स को प्रभावित करती है।

एंकिलोसिंग-स्पॉन्डिलाइटिस नामक रोग से पीड़ित लोग बिना हिचकिचाहट डायनापार इंजेक्शन का उपयोग कर सकते है। इस इंजेक्शन के कारण जॉइंट्स का लचीलापन भी बरकरार रहता है। साथ ही पीठ दर्द की परेशानी में भी आराम मिलता है।

(9) त्वचाकीय रोग में असरकारक

आज-कल फैले धूल मिट्टी और प्रदुषण का सीधा असर हमारे त्वचा स्वास्थ्य पर पड़ता है। त्वचा रोग होने पर स्किन परतदार, पपड़ीदार, लाल और धब्बे के कारण सफेद हो सकती है।

चमड़ी के रोगो का असरकारक रूप से इलाज करने में Dynapar Injection सहायक है। यदि आप त्वचा विकार की समस्या से जूझ रहे है। तो डॉक्टरी सलाह के अनुसार इंजेक्शन लगवाना चाहिए।

(10) टेंडोनाइटिस की समस्या में

स्वास्थ्य निष्णांतो के अनुसार मांसपेशियों और टेंडनो में अधिक कैल्शियम जमा होने पर टेंडोनाइटिस की समस्या होती है। अधिकतर लोगो में टेंडोनाइटिस के दौरान कंधो में दर्द होने लगता है।

टेंडोनाइटिस के इलाज में आप डायनापार इंजेक्शन लगवा सकते है। टेंडोनाइटिस के कारण होने वाली सभी प्रकार की समस्या इस इंजेक्शन से कम होती है।

डायनापार इंजेक्शन के नुकसान Side Effects Of Dynapar Injection

डॉक्टर द्वारा सही तरह से इंजेक्शन लगवाने पर कोई बड़े नुकसान नहीं होते। पर कुछ स्थिति में इसके निम्नलिखित नुकसान या साइड इफेक्ट्स हो सकते है।

  • उल्टी की समस्या
  • अधिक सिरदर्द रहना
  • पेट दर्द की समस्या
  • सीने में जलन होना
  • डायरिया की परेशानी
  • भूख में कमी होना
  • मुँह सुख जाना
  • चक्कर आना
  • कमजोरी महसूस होना
  • त्वचा पर चकत्ते होना

निम्नलिखित स्थिति या बीमारी में Dynapar Injection नहीं लगवाना चाहिए।

  • एलर्जी से पीड़ित व्यक्तिया
  • किडनी सम्बंधित बिमारी
  • अस्थमा की स्थिति में
  • प्रेगनेंसी के दौरान
  • गंभीर हृदय रोग की बीमारी में
  • लिवर रोग में

डायनापार इंजेक्शन लगाते वक्त यह सावधानिया रखे

Dynapar Injection Use

इंजेक्शन के सही फायदे प्राप्त हो और उसके नुक़्सानो से बचा जाए इसलिए इसे लगाते वक्त कुछ सावधानिया रखे।

  • कुछ लोगो को बहुत जल्दी एलर्जी की समस्या होती है। जो लोग एलर्जी की समस्या से पीड़ित है वह इस इंजेक्शन को न लगवाए।
  • गर्भावस्था के दौरान इंजेक्शन लगाना नुकसानदायक हो सकता है।
  • स्तनपान कराने वाली महिलाए इंजेक्शन से दूर रहे। जो की यह दूध द्वारा माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है।
  • यदि आप हृदय स्वास्थ्य लक्षी किसी भी परेशानी से जूझ रहे है। तो इंजेक्शन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इससे हृदय की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • किडनी सम्बंधित विकार के दौरान इंजेक्शन लगाने से पहले एक बार डॉक्टरी परामर्श जरूर करे।
  • इंजेक्शन के कारण किसी भी प्रकार की एलर्जी दिखे तो तुरंत डॉक्टर का संपर्क करे।

Ciplox 500 Tablet के उपयोग क्या है

डायनापार इंजेक्शन की कीमत Dynapar Injection Price

अनगिनत फायदों से भरपूर डायनापार इंजेक्शन को डॉक्टर की पर्ची द्वारा किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीद सकते है। इंजेक्शन गुणकारी होने के साथ बिलकुल बजट फ्रेंडली भी है।

  • Dynapar Injection – ₹25 (1ml)

सवाल जवाब (FAQ)

डायनापार इंजेक्शन को लेकर लोगो के मन में कही प्रकार के सवाल है। उनमे से मुख्यतर प्रश्नो के जवाब हमने निचे दिए है।

(1) क्या गर्भावस्था के दौरान डायनापार इंजेक्शन लिया जा सकता है?

गर्भावस्था के दौरान डायनापार इंजेक्शन का उपयोग करने पर महिला के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए प्रेगनेंसी में यह इंजेक्शन नहीं लेना चाहिए।

(2) डायनापार इंजेक्शन का गुर्दे पर क्या प्रभाव पड़ता है?

किडनी स्वास्थ्य पर इंजेक्शन का बुरा प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। यदि आप किडनी सम्बंधित किसी भी परेशानी से जूझ रहे है। तो इंजेक्शन का उपयोग करने से बचे।

(3) स्तनपान कराने वाली महिलाओ के लिए डायनपार इंजेक्शन लेना सुरक्षित है?

नहीं, स्तनपान कराने वाली महिलाओ को यह इंजेक्शन नहीं लेना चाहिए। इस इंजेक्शन के कारण माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव पड़ता है। यदि किसी परिस्थिति में इंजेक्शन की जरूरत हो तो पहले डॉक्टरी सलाह जरूर ले।

आशा करती हु Dynapar Injection की पूरी जानकारी अच्छे से दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo