अजमोद के 10 गुणकारी फायदे Celery In Hindi

सेलरी धनिया की तरह दिखने वाला औषधिय मसाला है। Celery In Hindi में इसे अजमोद के नाम से जाना जाता है। मानसिक और शारीरिक रोगो के इलाज में अजमोद के गुणकारी फायदे प्राप्त होते है। अजमोद से कही औषधिया और दवाई बनाई जाती है।

अजमोद के गुणकारी फायदे और नुकसान Celery In Hindi

कही लोग धनिया, अजवाइन और अजमोद को एक ही समझ लेते है। लेकिन यह सब दिखने में थोड़ी एक जैसी है मगर अलग प्रकार से बनी है। एक फायदेमंद वनस्पति के रूप में तीनो औषधीय शरीर के लिए अच्छी है।

अजमोद क्या है Celery In Hindi

अजमोद एक प्रकार की झाड़ीनुमा वनस्पति है। जिसका वैज्ञानिक नाम एपियम ग्रेवोलेंस (Apium graveolens) है।सूखे हुए अजमोद से मसाला, काढ़ा, क्वाथ, अर्क वगेरा बनाया जा सकता है। सलाड बनाने में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

सेलरी एक चमत्कारी फायदे देने वाला औषधीय पौधा है। जिसका उपयोग अक्सर रसोई में किया जाता है। धनिया और फुदीना की तरह ताज़े अजमोद के पत्ते खाने में डालने से उसका स्वाद बेहतर बनता है। साथ ही आप इसे जूस में भी डाल सकते है।

यह मुख्य रूप से मध्य-पूर्वी यूरोप और अमेरिका में पाया जाता है। लेकिन इसके अनगिनत फायदों के कारण यह अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय बन चूका है।

अजमोद के 10 गुणकारी फायदे Benefits Of Celery In Hindi

लाभकारी अजमोद के पत्ते में विटामिन ए और के पाया जाता है। अजमोद के फायदे जानने से पहले जान लेते है इसके पौष्टिक तत्वों के बारे में।

  • एनर्जी – 14 kcal
  • प्रोटीन – 0.69 g
  • टोटल लिपिड – 1.6 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 2.97 g
  • फाइबर – 1.6 g
  • शुगर – 1.34 mg
  • कैल्शियम – 40 mg
  • आयरन – 0.2 mg
  • मैग्नेशियम – 11 mg
  • फ़ास्फ़रोस – 24 mg
  • सोडियम – 80mg
  • ज़िंक – 0.13 mg
  • विटामिन ए – 449
  • विटामिन के – 29.3 mg

अब बढ़ते अजमोद के गुणकरी फायदों की तरफ।

(1) कैंसर से करता है बचाव

आमतौर पर कैंसर एक कोशिका के असामान्य तरीके से बढ़ने की बीमारी है। पर अजमोद खाने से कोशिकाए सुरक्षित रहती है। सेलरी में एपिजेनिन नाम का तत्व पाया जाता है जो एंटी कैंसर गुणों से भरपूर है।

कैंसर जैसी बीमारी से जो लोग पीड़ित है उनके लिए भी यह लाभदायी है। अजमोद से शरीर में स्वस्थ कोशिकाए बनती है। लेकिन कैंसर जैसी घातक बीमारी में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टरी परामर्श जरूर करे।

(2) अस्थमा उपचारक अजमोद

सांस लेने में कठिनाई हो तो इसे अस्थमा की बीमारी कहा जाता है। अस्थमा को दमा भी कहते है इस बीमारी में श्वषन नली में सूजन आ जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अजमोद अस्थमा का एक बेहतरीन इलाज है।

एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अजमोद के पत्तो का काढ़ा अस्थमा में राहत देता है। साथ ही इसके बीज भी अस्थमा में फायदेकारक होते है। रोजाना अजमोद रस पीने से गला अच्छा, स्वस्थ और साफ़ रहता है।

(3) किडनी स्वास्थ्य रखे बरकरार

किडनी हमारे शरीर का एक महत्व पूर्ण अंग है। अनियंत्रित खान पान के कारण किडनी स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सेलरी बीजो का तेल किडनी स्टोन और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसमें क्राइसोएरिओल, डिग्लुकोसाइड, ल्यूटोलिन, अपियोसिगैलुकोसाइड और ल्यूटोलिन जैसे तत्व पाए जाते है। जो किडनी को हर तरह से स्वस्थ रखते है, अजमोद का जूस पीने से किडनी में शुद्धिकरण होता है।

(4) लिवर के लिए लाभदायी

यकृत यानि लिवर हमारे शरीर को डिटॉक्स करने का कार्य करता है। वायरल हेपेटाइटिस, सिरोसिस, ज्यादा शराब, अधिक तली-भुनी और मसालेदार चीजे खाने से लिवर को हानि पहुंचती है।

लिवर को सुरक्षा प्रदान करने में अजमोद सहाय कारक है। सेलरी की पत्तियों से बना काढ़ा लिवर स्वास्थ्य के लिए लाभदायी होता है। सलाड के रूप में आप इसे रोजाना हेल्थी ब्रैकफास्ट में ले सकते है।

(5) आँखों की तेज रौशनी

कही संशोधनों में पाया गया है की अजमोद आँखों के लिए बहुत गुणकारी है। अजमोद के पत्ते हरी सब्जियों की तरह लाभकारक होते है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नाम के खास तत्वों की उपस्थिति है।

रोजाना आहार में इसे डाल कर खाना बनाया जा सकता है। नियमित नॉर्मल फ़ूड, सलाड या जूस के रूप में इसका सेवन कर सकते है। इससे आँखों की रौशनी तेज और द्रष्टि विकार की समस्या दूर होती है।

(6) शरीर को रखता है हाइड्रेट

शरीर के अंदर पर्याप्त मात्रा में पानी हो तो शरीर हाइड्रेट रहता है। वैसे तो अत्याधिक पानी पी कर डिहाइड्रेशन की समस्या ख़तम की जाती है। पर पानी से भरपूर फ़ूड अजमोद खायेगे तो यह ज़्यादा अच्छा रहेगा।

क्यों की सेलरी के अंदर प्रचुर मात्रा में खनिज तत्व और पानी होता है। जिस कारण गर्मियों के दिनों में भी इसे खाना बेहतर है। अजमोद का सेवन करने से डिहाइड्रेशन की समस्या ख़तम होती है।

(7) अच्छी याद शक्ति के लिए

आज कल डिजिटल युग में लोगो की स्मरण शक्ति कमजोर पड़ने लगी है। ऐसे में अच्छी याद शक्ति के लिए अजमोद खाना लाभकारी है। दिमाग की सक्रियता के फ़ायदेकारी पोषक तत्व अजमोद में मौजूद है।

यह डिमनेशिया और अल्जाइमर जैसी मानसिक बीमारियों से लड़ता है। साथ ही आपको कमजोर याददाश्त की तकलीफ है तो सुबह शाम अजमोद के पत्ते चबाने चाहिए। अजमोद कही प्रकार के मष्तिष्क विकारो को भी दूर कर सकता है।

(8) पाए चमकदार त्वचा

खूबसूरत चमकदार त्वचा के लिए लोग कही तरह के उपाय करते है। लेकिन अजमोद स्किन को प्राकृतिक रूप से निखारने का काम करता है। सेलरी में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट रक्त को शुद्ध कर के त्वचा को चमकदार बनाते है।

त्वचा लक्षी बीमारियों को भी अजमोद दूर करता है। नियमित अजमोद का जूस पीने से त्वचा में नैचरल ग्लो आने लगता है। सोरायसिस जैसी त्वचा लक्षी बीमारी में भी अजमोद खाना बेहतरीन है।

(9) हृदय स्वास्थ्य में लाभकारी

मानव शरीर में हृदय सबसे ज़्यादा महत्व पूर्ण अंग है। लेकिन कही कारणोंसर हृदय स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है। ऐसे में अजमोद का सेवन करना चाहिए, इससे दिल से जुडी समस्याए ख़तम होती है।

सेलेरी में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन्स और फाइटोकेमिकल्स पाए जाते है। सेलरी बीज में हाइपरटेंसिव गुण भी पाया जाता है। जो हृदय स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रख के बीमारी मुक्त रखते है।

(10) पाचन क्रिया में सुधार

गलत खान पान के कारण पाचन प्रक्रिया पर दुष्प्रभाव पड़ता है। पाचन सम्बंधित विकार जैसे की गैस, कब्ज, बवासीर, मतली, एसिडिटी, अपचा या पेट दर्द दूर करने में आयुर्वेदिक औषधि अजमोद लाभदायी है।

गरम पानी में अजमोद पत्ते का काढ़ा बना कर पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसके अलावा सूखे अजमोद का पाउडर गरम पानी के साथ पिया जा सकता है। सेलरी में मौजूद फाइबर हर तरह की पाचन की परेशानियों को दूर करता है।

अजमोद के अन्य नाम

  • घुंघराल पत्ता
  • बड़ा धनिया
  • इतालवी
  • फ्लैट पत्ता
  • सेलरी
  • अजमोद अजवाइन पत्ता

आशा करती हु अजमोद के गुणकारी फायदे Celery In Hindi की अच्छी जानकारी दे पायी हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo