कुट्टू के फायदे और नुकसान Buckwheat In Hindi

उपवास या व्रत के दौरान लोग कुट्टू से बनी हुई रसोई आहार में लेते है। कुट्टू एक प्रकार के अनाज जैसा ही होता है। लेकिन इसका उत्पादन अनाज से अलग तरीके से होता है। इसलिए यह पूर्णतः अनाज नहीं है, इसे गेहू का एक अच्छा विकल्प माना गया है। कुट्टू का आटा बहुत से व्यंजन बनाने उपयोगी है। कुट्टू से बनने वाली खुराक में कुट्टू के पराठे लोकप्रिय है। कुट्टू के फायदे शरीर को कैसे प्राप्त हो सकते है, वो पोस्ट के अंत तक पता चल जायेगा।

कुट्टू के फायदे और नुकसान Buckwheat In Hindi

भारत में किये गए एक संशोधन अनुसार कुट्टू के अंदर भरपूर प्रोटीन होता है। साथ ही कुट्टू के आटे में मैंगनीज की उपलब्धि है। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में काम आता है। यह ऑस्टियोपॉरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा भी कम करता है। आज की इस पोस्ट हम आपको Buckwheat In Hindi में पूरी जानकारी देंगे।

कुट्टू के फायदे और नुकसान Buckwheat In Hindi

कुट्टू का पौधा अनेक पोषक तत्वों, खनिज, मिनरल्स और विटामिन्स से भरपूर है। इसलिए कुट्टू के आटे में भी कैलोरी शुगर, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, नियासिन, फोलेट, थियामिन, मैग्नीशियम की उपलब्धि है। जिसका सेवन करने पर शरीर की तंदुरस्ती अच्छी बनी रहती है।

शारीरिक बीमारिया जैसे की डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और हृदय रोग से बचने के लिए कुट्टू का सेवन करना लाभदायी है। कुट्टू सांस सबंधित समस्या को दूर करने में भी कारगर है। साथ ही यह ब्लेडर की पथरी का खतरा कम करने में भी मददगार है।

कुट्टू क्या है Buckwheat Meaning In Hindi

बक्व्हीट औषधीय गुणों से भरपूर पौधा पोलिगोनेसिएई वनस्पति परिवार में पाया जाता है। कुट्टू का पौधा ज़्यादा बड़ा नहीं होता। कुट्टू का लेटिन नाम फैगोपाइरम एस्कुलेंटम है। और उसके गुच्छो में फल और फूल आते है, तब इस पौधे की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। कुट्टू के बीज को पीस कर आटा तैयार किया जाता है।

उत्तर भारत में नवरात्र के दौरान कुट्टू का सेवन करना शुभ माना जाता है। कुट्टू से इडली, पूरी, पकौडे, वडे और रोटी बनाई जाती है। भारत के अलावा अन्य देशो में भी लोग कुट्टू का सेवन करना पसंद करते है। जैसे की जापान में इसका नूडल्स बनाया जाता है। यूरोप और अमेरिकन देशो में कुट्टू के बिस्कुट, केक, और पेनकेक बनाया जाता है। और चाइना में कुट्टू का सिरका बनाया जाता है।

पुरे विश्व में कुट्टू का उत्पादन होता है। लेकिन इसकी सबसे ज़्यादा खेती कजाकिस्तान, चाइना और यूक्रेन जैसे देशो में होती है। भारत में कुट्टू की खेती बहुत कम प्रमाण में की जाती है। कुट्टू की फसल हिमालय की आसपास की जगहों पर होती है। उसमे जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, आसाम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा शामिल है।

इसी के साथ कुट्टू अधुलनशील फाइबर का बेहतरीन माध्यम है। कुट्टू गालब्लैडर में होने वाली पथरी का खतरा भी कम करता है। Buckwheat In Hindi के फायदे आपको सौंदर्य समस्या दूर करने में भी मिलते है। कुट्टू बाल और त्वचा के लिए एक सौंदर्य प्रसाधन से भी ज़्यादा फायदेकारक है।

Benefits Of Buckwheat कुट्टू के फायदे

सितबंर से अक्टूबर तक कुट्टू की फसल होती है। कुट्टू की तासीर गर्म होती है, इसलिए इसका सेवन ठंड में करने से ज़्यादा फायदे मिलते है। जिन लोगो को वजन कम करना हो उनके लिए कुट्टू का सेवन करना लाभदायी है। कूटू के अंदर पोषक तत्वों की भरमार होने से यह शरीर के लिए काफी फायदेकारक है। आइये जानते है Buckwheat In Hindi में क्या है कुट्टू के फायदे और नुकसान।

(1) कमजोरी दूर करता है

अधिक परिश्रम के कारण कभी कभार शारीरिक कमजोरी आ जाती है। जिसके कारण चक्कर आना, सिरदर्द होना और थकान मसहूस होना जैसे लक्षण देखने को मिलते है। खास कर उपवास के दौरान जब हम भूखे रहते है तब कमजोरी आने की संभावना ज़्यादा रहती है। इसलिए शरीर में ऊर्जा प्राप्ति के लिए कुट्टू का सेवन करना अच्छा है। उपवास के दौरान कुट्टू की रोटी खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है।

(2) हड्डियों की मजबूती में

शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण हड्डियां कमजोर पड जाती है। ज़्यादातर लोग कैल्शियम की प्राप्ति के लिए डेरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। लेकिन कैल्शियम की प्राप्ति के लिए एक बेहरीन स्त्रोत है कुट्टू। हड्डियों के विकास में मददगार बने ऐसे सभी पोषक तत्वों की मौजूदगी कुट्टू में है। हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही यह दांतो के स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है।

(3) बाल टूटने से बचाता है

आसपास के प्रदूषण की असर हमारी त्वचा और बाल पर होती रहती है। जिसके कारण बाल टूटना, बालों में रूखापन, गंजापन, दो मुंहे बाल जैसी कही समस्याए होती है। यदि योग्य उपचार किया जाए तो यह समस्या आसानी से दूर हो सकती है। कुट्टू के अंदर जटिल कार्बोहाइड्रेट और अन्य पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा है। जो बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने में सहाय करते है।

(4) त्वचा में नमी प्रदान करता है

बालों की तरह ही त्वचा पर भी प्रदूषण का सीधा असर पड़ता है। इस वजह से त्वचा बेजान होना, त्वचा सुखी पड जाना, काले धब्बे जैसी परेशानिया होती है। इन सबसे बचने के लिए कुट्टू के फायदे आपको प्राप्त होते है। कुट्टू के अंदर अधिक मात्रा में रटिन की मौजूदगी है। जो त्वचा को सूर्य के हानिकारक UV किरणों के प्रभाव से बचाता है।

(5) पित्त की पथरी रोकने में

अयोग्य खान पान के कारण शरीर में कही स्वास्थ्य सबंधित समस्याए होती है। उनमे से ही एक है, पथरी की समस्या। यदि आहार में पौष्टिक खुराक की मात्रा बढ़ाई जाए, तो यह समस्या से राहत मिलती है। कुट्टू में प्रोटीन की अच्छी मात्रा उपलब्ध है। जो पित्त में मौजूद पथरी के गठन में कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। कुट्टू में अधुलनशील फाइबर की मात्रा होने से यह पित्त की पथरी रोकने में मददगार बनता है।

(6) कैंसर का जोखिम कम करता है

कही गंभीर बीमारियों में से एक है, कैंसर की बीमारी। कुट्टू का सेवन करने से महिलाओ में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है। मासिक धर्म के दौरान कुट्टू खाने से दर्द में राहत मिलती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर तत्व, आयरन, फोलेट और ग्रेन फाइबर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। जिससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा कम होता है।

(7) अस्थमा रोकने में कारगर

सांस सबंधित समस्या होने के कारण अस्थमा जैसा रोग होता है। अस्थमा पीड़ित दर्दियो को कभी कभी सांस लेने में ज़्यादा दिक्क़ते सहन करनी पड़ती है। कुट्टू के अंदर फाइबर, फोलेट, प्रोटीन और मैग्नीशियम मौजूद है। साथ ही विटामिन इ भी अच्छी मात्रा में उपलब्ध है। बचपन से ही कुट्टू का सेवन किया जाए तो अस्थमा होने की संभावना कम रहती है। अस्थमा के दर्दियो के लिए Buckwheat In Hindi की जानकारी रखना उपयोगी है।

(8) ब्लड प्रेशर में सुधार लाता है

बढ़ती उम्र के साथ अनेक स्वास्थ्य सबंधित समस्या होती है। सामन्य शब्दों में कहे तो रक्त वाहिकाओं की दीवारों पर पड़ने वाले दबाव को रक्तचाप कहते है। रक्तचाप में सुधार लाने के लिए कुट्टू के फायदे मिलते है। कुट्टू के अंदर अच्छी मात्रा में मैंगनीज है। कुट्टू का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्क्युलेशन अच्छा होता है। जिससे ब्लड प्रेशर की सही मात्रा बनी रहती है। साथ ही यह शरीर के लिए हानिकारक रसायनो के उपयोग के बिना ही, रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।

(9) वजन कम करता है

असंतुलित जीवन शैली और गलत खान पान के कारण मोटापा होता है। ज़्यादातर जंक फूड्स का सेवन करना, शारीरिक हलन चलन कम करना जैसे कारणों से वजन तेजी से बढ़ने लगता है। वजन घटाने के लिए लोग भूखा रहना पसंद करते है। लेकिन कही औषधीय गुणों से भरपूर कुट्टू का सेवन किया जाए। तो बिना भूखे रहे भी वजन जल्दी से कम होता है। इसी के साथ मोटापा कम करने की एक्सरसाइज भी जरूर करे।

(10) डायबिटीज में लाभकारी

शुगर की बीमारी वाले दर्दियो के लिए अपनी रोजना डाइट में कुट्टू को शामिल करना चाहिए। कुट्टू के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर की मौजूदगी है। फाइबर रक्त में शर्करा के प्रमाण को नियंत्रित करता है। कुट्टू में एंटी बायोटिक गुण भी पाए जाते है। जो टाइप 2 डायबिटीज दर्दियो के लिए उपयोगी बनता है। लेकिन कुट्टू से बनी रसोई खाने से पहले डॉक्टरी परामर्श करना जरूरी है।

Side Effects Of Buckwheat कुट्टू के नुकसान

वैसे तो कुट्टू खाने के अनेक फायदे है। पर ज़्यादा मात्रा में या तो अयोग्य तरिके से उसका उपयोग किया जाए तो यह नुकसानकारक बनता है। तो आइए जानते है कुट्टू से होने वाले नुकसान के बारे में।

  • कुट्टू खरीदने से पहले याद रखे की कुट्टू ताजा और अच्छा होना चाहिए। सड़ा हुआ कुट्टू का इस्तेमाल करने से नुकसान होता है।
  • कुट्टू त्वचा के लिए फायदेकारक है। लेकिन कुट्टू का सेवन करने से त्वचा पर कोई भी प्रकार की एलर्जी हुई तो इसका सेवन तुरंत बंद करना चाहिए।
  • कभी कभी कुट्टू खाने से उलटी होना, चक्कर आना, तेज सिरदर्द, सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या हो तो कुट्टू नहीं खाना चाहिए।
  • कुट्टू का ज़्यादा सेवन करने से स्किन रैशेज और त्वचा पर सूजन होने की संभावना अधिक तरह से बढ़ जाती है।
  • एक महीने या ज़्यादा दिनों तक कुट्टू को रखने से वह बिगड़ जाता है। और ऐसे कुट्टू का सेवन करने से फ़ूड पोइज़निंग हो सकता है।
  • कुट्टू में फाइबर की अधिक मात्रा होने से, कभी कभार गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट दर्द जैसी समस्या उत्पन्न होती है।
  • पोटैशियम की ज़्यादा मात्रा में उपलब्धि होने से, कुट्टू नुकसानकारक बन सकता है। इससे पैरालाइसिस, मांसपेशियों में कमजोरी और हृदय की धड़कन ज़्यादा गति से बढ़ना जैसी समस्या हो सकती है।

आशा करती हु कुट्टू के फायदे और नुकसान Buckwheat In Hindi विषय पर अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo