ब्लूबेरी क्या है, फायदे और नुकसान Blueberry In Hindi

गर्मियों के मौसम खाये जाने वाले ताज़े, रसीले और स्वाद भरे बैगनी रंग के फल को ब्लूबेरी कहा जाता है। यह दिखने में जामुन जैसा होता है, और जामुन की तरह ही Blueberry In Hindi पौष्टिक गुणों का खजाना है। लेकिन यह भारतीय मूल की पैदायश नहीं है। ब्लूबेरी फल को बहार के देशो से आयात किया जाता है। भारत में इसे हम नीलबदरी के नाम से जानते है।

ब्लूबेरी क्या है, फायदे और नुकसान Blueberry In Hindi

एक विदेशी अख़बार में दावा किया गया है की जो लोग रोजाना ब्लूबेरी का सेवन करते है। उनको हृदय रोग, कैंसर, रक्तचाप जैसी समस्याओ से छुटकारा मिलता है। ब्लूबेरी एरिकेसी परिवार का सभ्य है, इसके मुख्य 3 प्रकार है।

  1. रेबिटआई ब्लूबेरी
  2. हाईबश ब्लूबेरी
  3. लौबश ब्लूबेरी

ब्लूबेरी क्या है Blueberry In Hindi

ब्लूबेरी जामुन जैसा दिखने वाला एक तरह का छोटा सा फल है। नीलबदरी के नाम से प्रचलित इस फल का वैज्ञानिक नाम वैक्सीनियम क्यानोकॉकस है। इसका पौधा एरिकेसी परिवार से संबंधित है।

यह फल आकार में छोटा, गोल और ज़्यादातर नीले रंग का होता है। इस वजह Blueberry Meaning In Hindi में इसे नीलबदरी के नाम से जाना जाता है। स्वाद में यह फल हल्का सा खट्टा-मीठा और जायकेदार होता है। ब्लूबेरी के बिशिष्ट नीले रंग के लिए एंथोसायनिन यौगिक जिम्मेदार है।

ब्लूबेरी का पौधा 10 सेंटीमीटर से 4 मीटर तक ऊंचा होता है। इस पौधे के पत्ते आकार में अंडाकार जैसे होते है। इसके फूल लाल, पीले, गुलाबी या सफ़ेद रंग के होते है।

बेहद स्वादिष्ट फल नीलबदरी में कही स्वास्थ्यकिय गुणों की उपलब्धि है। तो आइये जानते है प्रति मूल्य 100 ग्राम ब्लूबेरी में पोषक तत्वों की मात्रा।

  • कैलोरी – 57 kcal
  • पानी – 84 %
  • प्रोटीन – 0.7 g
  • फाइबर – 2.4 g
  • शुगर – 10 g
  • फैट – 0.3 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 14.5 g
  • कैल्शियम – 6 mg
  • आयरन – 0.28 mg
  • मैग्नीशियम – 0.336 mg
  • जिंक – 0.16 mg
  • कॉपर – 0.057mg

इसके अलावा नीलबदरी में सोडियम, पोटैशियम, सेलेनियम, फास्फरोस, फोलेट, राइबोफ्लेविन, बीटा-केरोटीन और विटामिन सी, इ, ए पाए जाते है।

ब्लूबेरी के फायदे Benefits Of Blueberry In Hindi

अनेक संशोधनों के अनुसार माना गया है की बर्फीली जमी हुई ब्लूबेरी फायदेकारक होती है। लेकिन इन रिसर्चो पर अभी पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए हमेशा ताज़ी ब्लूबेरी ही पसंद करे। औषधीय गुणों से भरपूर ब्लूबेरी का सेवन करने से कही शारीरिक समस्याओ से छुटकारा मिलता है।

(1) हृदय स्वस्थ रखने में फायदे

आप जानते ही होंगे की फलो का सेवन करना हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हर फ्रूट की तरह ब्लूबेरी में भी हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी पोषक तत्व है। लेकिन यह दूसरे फलो के मुकाबले जल्दी से रक्त वसा को सुधारने का कार्य करता है।

हृदय लक्षी समस्याओ से जो पीड़ित है उनके लिए ब्लूबेरी दवाई की तरह काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर एन्थोसाईनिन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन बी6 हृदय के लिए फायदेमंद है। रोजाना इस फल का सेवन करने और पौष्टिक खुराक लेने से, हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है।

(2) दिमागी कार्य क्षमता बढ़ाने में

मस्तिष्क सबंधित विकार से पीड़ित मरीजों के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना लाभदायी है। यह एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन इ के गुणों से भरपूर है। जो मस्तिष्क में रक्त संचार को बढ़ावा देता है। जिस कारण दिमागी कार्य क्षमता बढ़ती है और दिमाग तेज होता है।

अधिक उम्र वाले व्यक्तिओ को ब्लूबेरी रोजाना नाश्ते में खानी चाहिए। इसमें पाए जाने वाला एंथोसायनिन और न्यूरोडीजेनेरेशन याददाश्त को तेज करता है और अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी को दूर करता है।

(3) बिनजरूरी चर्बी कम करने में

आज कल लोग पौष्टिक खुराक से ज़्यादा हर वक्त जंक फूड्स लेना पसंद करते है। ऐसे लोगो के शरीर में बिनजरूरी चर्बी इकठी होती है। जिसके कारण उनका वजन तेजी से बढ़ता है और उनमे मोटापा जैसी समस्या उत्पन्न होती है।

शरीर की अयोग्य चर्बी को दूर करने में ब्लूबेरी सहायक है। इसमें कम मात्रा में कैलोरी पाई जाती है साथ ही मिनरल्स, विटामिन और पोषक तत्व ज़्यादा मात्रा में है। जो लोग वजन तेजी से कम करना चाहते है उनको नियमित ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए।

(4) आँखों के लिए फायदेकारक

एंथोसायनिन और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट गुणों की उपलब्धि के कारण ब्लूबेरी आंखो की देखभाल अच्छे से करता है। नेत्र रोग या दृष्टि विकार से पीड़ित व्यक्तियों को नियमित रूप से नीलबदरी फल खाना चाहिए। आंखो के संक्रमण को रोकने के लिए ब्लूबेरी उत्तम है।

यह विटामिन डी और इ का एक अच्छा स्त्रोत है। ब्लूबेरी रेटिना को स्वस्थ बना कर आंखो की दृष्टि में सुधार लाता है। साथ ही यह नेत्र रोग मैक्यूलर डिजनरेशन के खतरे को भी कम करता है। शरीर की जो चीज़ हमें दुनिया दिखाती है उसे Bleuberry In Hindi सुरक्षित रखता है।

(5) कैंसर के बचाव में

गुणकारी ब्लूबेरी फ्रूट में कैंसर से लड़ने वाले औषधीय गुण पाए जाते है। इस खतरनाक बीमारी का खतरा कम करने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए। ब्लूबेरी में एन्थोसाईनिन, कॉपर, विटामिन सी और टेरोस्टिलबिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।

जो कैंसर की नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को दूर करने में मददगार बनते है। यह डीएनए संश्लेषण और स्वास्थ्य लक्षी कोशिकाओं के विकास में बढ़ावा देता है। डीएनए उत्परिवर्तन की कारण यह कैंसर की कोशिकाओं का निर्माण को यह फल रोकता है।

(6) डायबिटीज में लाभदायी फल

मधुमेह के मरीजों को उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद हो ऐसे खाद्य पदार्थ आहार में शामिल करने चाहिए। ब्लूबेरी के अंदर उच्च मात्रा में डाइट्री फाइबर और एन्थोसायनिन यौगिक होता है। जिसमे एंटी डायबिटिक गुणों की मौजूदगी होती है।

जिस कारण रक्त में शर्करा का सही प्रमाण बना रहता है। मधुमेह दर्दियो को रोजाना योग्य प्रमाण में ब्लूबेरी फल का सेवन करना चाहिए। टाइप 1 और टाइप 2 दोनों डायबिटीज दर्दियो के लिए यह छोटा सा फल बड़े फायदे देता है।

(7) पाचन क्रिया ठीक रखने में

अयोग्य खान पान और जीवनशैली के कारण पाचन क्रिया पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके उपाय में खाने के बाद ब्लूबेरी या उसके जूस को पीना चाहिए। इस फल में पाए जाने वाला फाइबर मुख्य रूप से पाचन प्रणाली को ठीक तरह से कार्य करने में मदद करता है।

पाचन सबंधित समस्या जैसी की कब्ज, बवासीर, एसिडिटी, डायरिया, पेट में ऐंठन या पेट दर्द को दूर करने में नीलबदरी कारगर है। इसमें मौजूद सोडियम, कॉपर, विटामिन और फ्रक्टोज भोजन को पचन होने में मदद करते है।

(8) बाल स्वस्थ और सुंदर बनते है

भारत में प्राचीन काल से लंबे और घने बालों को ज़्यादा महत्व दिया गया है। आज भी लोग बालों को सुंदर बनाने के लिए असंख्य हेयर केयर टिप्स फॉलो करते है। पर बालों को प्राकृतिक रूप से स्वस्थ एवं सुंदर बनाना हो तो आहार में ब्लूबेरी को लेना उत्तम है।

पौष्टिक फल ब्लूबेरी के अंदर उच्च पोषक तत्व है। प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन इ से समृद्ध इस फल में बालों को स्वस्थ रखने का गुण मौजूद है। जो बालों को लंबे, घने, मजबूत और चमकदार बनाते है।

(9) त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में

खूबसूरत, तेजस्वी और चमकदार चेहरा व्यक्ति को प्रभावशाली बना देता है। सही खुराक, योग्य जीवनशैली और अच्छे विचार रखने से चेहरे पर अपने आप नूर आता है। पौष्टिक खुराक की बात करे तो ब्लूबेरी अत्याधिक फायदेकारक है। तो इसे अपने हैल्थी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

त्वचा को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाने के साथ यह एक अच्छे एंटी एजिंग का काम भी करता है। साथ ही यह कील मुहांसो, दाग, धब्बे और सूर्य के हानिकारक UV किरणों से बचाता है। यदि समय की कमी है तो खाने के बजाय ब्लूबेरी जूस पीना भी लाभदायी रहेगा।

(10) रोगो से लड़ने में मददगार

ब्लूबेरी फल का रोजाना सेवन किया जाये तो हमारा शरीर कही रोगो के साथ लड़ने के लिए सक्षम बन जाता है। क्यों की इसमें रहे सारे ही गुण शरीर की रोगप्रतिकारक शक्ति में बढ़ोतरी करते है। जिससे रोगो के खिलाफ एक पूरा सुरक्षा कवच बन जाता है।

यदि आप बार बार बीमार पड़ते रहते है या कमजोरी महसूस करते है तो ब्लूबेरी जूस जरूर पीना चाहिए। ब्लूबेरी में एन्थोसाईनिन पाया जाता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट गुण है। 2016 की एक स्टडी में पाया गया की इसी गुण के कारण ब्लूबेरी रोगो से लड़ने में मददगार है।

ब्लूबेरी के नुकसान Side Effects Of Blueberry

फायदों के साथ इस गुणवत्ता युक्त फल का अधिक सेवन करने के थोड़े बहुत नुकसान भी है।

  • जिल लोगो को ब्लूबेरी फल से एलर्जी है, उनको इस फल का सेवन नहीं करना चाहिए। वरना पेट दर्द, पेट फूलना, सिरदर्द जैसी समस्याए हो सकती है।
  • ब्लूबेरी में विटामिन के अच्छी मात्रा में मौजूद है। जिससे इसका अधिक सेवन करने पर यह रक्त को पतला कर देता है।
  • इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जिस कारण दस्त की समस्या हो सकती है।
  • लौ ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगो को ब्लूबेरी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओ को ब्लूबेरी खाने से बचना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में ब्लूबेरी खाने से माता और शिशु दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए यह कभी कभार हानिकारक बनता है। इसलिए ब्लूबेरी का सेवन करने से पहले डॉक्टरी सलाह लेनी चाहिए।
  • अगर आप कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है या दवाइयों का सेवन कर रहे है। तो ब्लूबेरी फ्रूट आहार में लेने से पहले डाइटीशियन से बात करे।

ब्लूबेरी का उत्पादन कहा होता है

विश्व में कही जगहों पर ब्लूबेरी का उत्पादन किया जाता है। यह अकसर ठंडे प्रदेशो में उगाये जाने वाला फल है। नीलबदरी फल की तासीर ठंडी होती है, यह शारीरक गर्मी को दूर करने में सहायक है। ग्रीष्म मौसम के दौरान ब्लूबेरी की मांग तेजी से बढ़ती है। इसका उत्पादन ठंड में और हलके ग्रीष्म में किया जाता है।

मुख्य तोर पर ब्लूबेरी का उत्पादन उत्तर अमेरिका और यूरोप में होता है। इसके अलावा कैनेडा, पोलेण्ड, जर्मनी, नेधरलेंड और स्वीडन में ब्लूबेरी की अलग-अलग प्रजातियों को उगाया जाता है। भारत में ब्लूबेरी की फसल नहीं की जाती। यहाँ इसे दूसरे देशो से आयात करना पड़ता है।

ब्लूबेरी की कीमत Blueberry Price In India

भारत में ब्लूबेरी का उत्पादन नहीं होता, इसे विदेश से मंगवाया जाता है। जिस कारण यह किसी सामान्य फल की तरह हर दुकान पर देखने नहीं मिलते। खरीदना चाहो तो किसी बड़ी फ्रूट मार्किट या सुपर मार्किट से खरीद सकते है। जहा 200 ग्राम ब्लूबेरी की कीमत उसकी क्वालिटी अनुसार ₹300 से ₹500 के बिच हो सकती है।

आप चाहे तो अमेज़न से ऑनलाइन सुखी ब्लूबेरी ऑर्डर कर सकते है। यहाँ हमने कुछ बेस्ट ब्लूबेरी की लिस्ट बनायीं है। जिसे अमेज़न पर सबसे ज्यादा लोगो ने पसंद किया है।

  1. Rostaa Delicious Blueberry 150gm (₹330)
  2. Disano American Dried Blueberries 200gm (₹480)
  3. Wonderland Low Sugar Bluebbery 150gm (₹290)

ब्लूबेरी का उपयोग Uses Of Blueberry

ऊपर की जानकारी से समझ आ गया होगा Blueberry In Hindi क्या है। स्वास्थ्यकिय लाभ और नुकसान से परिचित होने के बाद। अब जानते है गुणकारी फल ब्लूबेरी का उपयोग कैसे किया जाता है।

  • आम तोर पर ब्लूबेरी को स्वस्छ पानी में धोने के बाद सेवन करना चाहिए।
  • मुख्य खुराक के साथ आप ब्लूबेरी का सलाड खा सकते है।
  • सुबह के पौष्टिक नाश्ते में ब्लूबेरी को शामिल करना चाहिए।
  • आप चाहे तो ब्लूबेरी का जूस बना कर भी पी सकते है।
  • ब्लूबेरी को ओट्स या ब्रेड के साथ नाश्ते में ले सकते है।
  • व्ययाम के बाद अपनी हैल्थी स्मूथी में ब्लूबेरी फल के जूस को डालना चाहिए।
  • फ्रूट सलाड में ब्लूबेरी डाल कर उसे स्वादिष्ट बनाइए।
  • केक, ब्रेड, सॉस या चटनी के रूप में ब्लूबेरी का उपयोग किया जाता है।

ब्लूबेरी की रेसिपी Blueberry Recipe In Hindi

स्वाद में जायकेदार ब्लूबेरी से कही सारी स्वादिष्ट डिशिज बनाई जाती है। यहाँ निचे कुछ Best Blueberry Recipe के नाम दिए है। जिन्हे आप कोई आर्टिकल या यूट्यूब वीडियो द्वारा बनाना सिख सकते है।

  1. टेस्टफुल ब्लूबेरी आइसक्रीम
  2. ब्लूबेरी केक
  3. मेंगो और ब्लूबेरी मफिन्स
  4. मेल्ट ब्लूबेरी केक
  5. वंडरफुल ब्लूबेरी जूस
  6. हैल्थी ब्लूबेरी मफिन्स
  7. इजी ब्लूबेरी चीज़ केक
  8. ब्लूबेरी फ्रूट सलाड
  9. फ्रीजर ब्लूबेरी जाम
  10. वेगन पॉपी सीड्स एंड ब्लूबेरी केक

आशा करती हु ब्लूबेरी क्या है Blueberry In Hindi के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo