बांस का मुरब्बा खाने के फायदे Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde

शरीर को तंदुरस्त बनाये रखने में पौष्टिक खुराक बेहद लाभदायी है। ऐसा ही एक फायदेमंद खाद्य पदार्थ है, बांस का मुरब्बा। बांस के अंदर कही पोषक तत्वों की मौजूदगी होने से Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde बहुत सारे है। आज के जमाने में दुनियाभर में स्वास्थ्य प्रद मुरब्बे की मांग तेजी से बढ़ रही है। मीठे स्वाद के साथ कही औषधीय गुणों से समृद्ध बांस मुरब्बा खाने से शारीरिक समस्याओ से छुटकारा मिलता है।

बांस का मुरब्बा खाने के फायदे Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde

सामन्य शब्दों में कहा जाए तो बांस एक प्रकार का औषधीय पौधा है। बांस को बम्बू के नाम से भी जाना जाता है, जो भारतीय शब्द मंबु से उत्पन्न हुआ है। पुराने जमाने में लोग झोपडी बनाने के लिए बांस का उपयोग करते थे। पर यह केवल इस कार्य तक सिमित नहीं है। बांस की सब्जी, आचार, तेल और बांस का मुरब्बा भी बनाया जा सकता है।

बांस का मुरब्बा खाने के फायदे Bans Ka Murabba

सन 1928 से बांस का मुरब्बा भारत में प्रचलित होना शुरू हो चूका था। और आज यह इतना प्रचलित हो चूका है की विदेश में रहे भारतीय भी खाना चाहते है। आइये जानते है प्रति 100 ग्राम बांस के अंदर पौष्टिक तत्वों की उपलब्धि कितनी है।

  • कैलोरी – 41 kcal
  • प्रोटीन – 1.68 g
  • टोटल लिपिड – 2.93 g
  • फाइबर – 1.4 g
  • कार्बोहाइड्रेट – 3.13 g
  • शुगर – 1.84 g
  • कैल्शियम – 8 mg
  • आयरन – o.31 mg
  • फास्फरोस – 25 mg
  • मैग्नीशियम – 4 mg
  • पोटैशियम – 78 mg
  • सोडियम – 16 mg
  • जिंक – 0.63 mg
  • विटामिन सी – 1 mg
  • विटामिन इ – 0.91 mg

ऊपर दी गयी जानकारी से आप समझ सकते है की प्रति 100 ग्राम बांस में क्या मिल रहा है। इन्ही गुणों के कारण संपूर्ण शरीर स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है। अब बांस का मुरब्बा खाने के फायदे में अधिक जानकारी की तरफ आगे बढ़ते है।

बांस और बांस का मुरब्बा क्या है

आयुर्वेद के अनुसार बांस एक औषधीय गुणों से भरपूर कोमल पौधा है। बांस का वैज्ञानिक नाम बैम्बू सोडिया है। ग्रामिनीई परिवार की सबसे उपयोगी घांस की प्रजाति बांस है। इसका मुख्य उत्पादन दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, आफ्रीका और दक्षिण एशिया जैसे देशो में होता है।

भारत में बांस की खेती मेघालय, मिज़ोरम, असम, ओडिसा, कर्णाटक और आंध्र प्रदेश में होती है। भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग प्रति वर्ष 14.6 टन बांस का उत्पादन होता है।

बांस से बनाए जाने वाली हर रेसिपी सेहत के लिए अच्छी है। जिसमे बांस का मुरब्बा स्वाद के साथ कही फायदे देता है। मुरब्बे के अंदर प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कॉपर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, इ, और बी 6 होता है।Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde में हाइट बढ़ना, हड्डियों की मजबूती और शारीरिक ऊर्जा मुख्य है।

किसी रोगो से पीड़ित मरीजों के लिए बांस का मुरब्बा बेहद फायदेमंद है। बांस की फूल, पत्तिया, कोपल और तना भी तंदुरस्ती बनाए रखने में लाभकारी है। तो आइए शुरू करते है कही सारे गुणों की उपलब्धि वाले बांस का मुरब्बा खाने के फायदे के बारे में।

(1) हाइट बढ़ाने में मददगार

हाइट ग्रोथ 18 की उम्र तक अच्छे से हो पाता है। यदि आप 18 से कम आयु के है और अपनी लंबाई विकास से असंतुष्ट है। तो रोजाना बांस का मुरब्बा खाना शुरू कर दीजिये। बांस के अंदर पोषक तत्वों की भरमार होने से यह, लंबाई बढ़ाने में मददगार है। मुरब्बे से शरीर को अच्छी कैलोरी और कैल्शियम मिल जाता है। जो हड्डियों के विकास में सहायक है।

प्राकृतिक आहार द्वारा अपनी हाइट को बढ़ाने का यह बिलकुल सही तरीका है। पर में कहुगी ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए। बांस मुरब्बे के अलावा अश्वगंधा टेबलेट का भी सेवन करे। और साथ ही हाइट बढ़ाने की घरेलु एक्सरसाइज भी करे।

(2) पाचन क्रिया ठीक रहती है

अयोग्य खान पान और अनियमित दिनचर्या के कारण पाचन सबंधित विकार खड़े होते है। ज़्यादा मात्रा में तेल मसाले वाले खुराक, बाहर मिलने वाला खाना, पैकेट फूड्स का सेवन करने से। बवासीर, कब्ज, एसिडिटी, गैस और पेट दर्द जैसी शरीर समस्याए उतप्न्न होती है।

पाचन क्रिया ठीक तरह से कार्य करे, इसलिए नियमित बांस का मुरब्बा खाना चाहिए। पेट में कीड़े होने की समस्या को भी यह दूर करता है। साथ ही बाहर निकला हुआ या फुला हुआ पेट को कम करने में बांस का मुरब्बा खाने के फायदे मिलते है। बांस का मुरब्बा पाचन क्रिया को ठीक करने में बहुत उपयोगी है।

(3) अनिंद्रा की समस्या दूर करता है

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। धूम्रपान करना, टीवी या मोबाइल स्क्रीन के सामने ज़्यादा वक्त गुजारना और ज़्यादा तनाव में रहना जैसे कारणों से नींद में विकार आते है। अनिंद्रा की वजह से चिड़चिड़ापन से लेकर हृदय घात होने का खतरा बढ़ जाता है।

रोजाना एक ही वक्त पर सोने से और तेल मसाज करने से अनिंद्रा की समस्या आसानी से दूर हो जाती है। लेकिन अगर अनिंद्रा की समस्या ज़्यादा बढ़ गयी हो तो, बांस का मुरब्बा उपयोगी बनता है। बांस के अंदर एपिजेनिन है, जो नींद को बढ़ावा देता है। अच्छी निंद्रा लाने के लिए रात को सोने से पहले बांस के मुब्बे का सेवन करना चाहिए।

(4) खून साफ़ करने में सहायक

कही रोगो से शरीर को दूर रखने के लिए, रक्त साफ़ होना चाहिए। लिवर खून की सफाई का काम करता है। लेकिन कई बार लिवर में बीमारी या संक्रमण के कारण खून सफाई का काम अच्छी तरह से नहीं होता। खून की सफाई अच्छी न होने से त्वचा रोग, मुंहासे, दाग-धब्बे और किडनी संबधित समस्याए होती है।

ज़्यादातर लोग खून की सफाई के लिए सिरुप या दवाई लेना पसंद करते है। पर इस समस्या का इलाज घर से भी किया जा सकता है। बांस का मुरब्बा खून की सफाई में काम आता है। मुरब्बा खाने से खून की सफाई तो होती ही है और साथ ही यह शरीर में रक्त संचार के लिए भी लाभदायी है।

(5) दिमाग तेज होता है

बच्चो का दिमाग तेज करने के लिए व्यायाम, पौष्टिक खुराक, गेम्स, पज़ल्स वगेरा का उपयोग किया जाता है। याददास्त तेज करने के लिए व्यक्ति कही तरह के उपाय आजमाता है। मानसिक स्वास्थ अच्छा हो तो दिमाग तेज करने में आसानी रहती है।

दिमागी स्वास्थ्य के लिए बांस का मुरब्बा खाना बहुत अच्छा है। दिमाग की मैमोरी शार्प करने में बांस फायदेकारक माना जाता है। यह हमारे दिमाग की सोचने की क्षमता में बढ़ावा करता है। बच्चो के आहार में रोजाना बांस का मुरब्बा शामिल किया जाए तो उनका दिमाग तेज होता है।

(6) ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत

आहार में शरीर के लिए जरूरी प्रोटीन, विटामिन , मिनरल्स और खनिज तत्व न होने के कारण शारीरिक कमजोरी आ जाती है। ज़्यादा काम करने से, अधिक तनाव में रहने से या शरीर में खून की कमी हो तो थकान के साथ कमजोरी भी होती है। ऐसे में शरीर को जरुरत होती है किसी ऐसे आहार की जिससे अच्छी ऊर्जा मिले।

जब शरीर में विटामिन बी 12 की ज़्यादा मात्रा में कमी हो। तब शरीर में पुरे दिन थकान और कमजोरी महसूस होती है। कमजोरी दूर करने के लिए ऊर्जा का स्त्रोत बांस का मुरब्बा खाना चाहिए। बांस में पोषक तत्वों की भरमार होने से, थकान दूर होती है। और शरीर में ऊर्जा और ताजगी प्रदान होती है।

(7) हड्डियां और दांतो की मजबूती

पोषण युक्त खुराक शरीर के लिए बेहद उपयोगी होता है। शरीर में कैल्शियम का आभाव होने से हड्डियां और दांत दोनों कमजोर पड़ जाते है। और इस वजह से भविष्य में आर्थराइटिस और दांतो के सबंधित समस्या होने संभावना रहती है। शरीर को रोजाना लगभग 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की जरूरत होती है।

कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए लोग कैल्शियम सप्लीमेंट्स लेना और दूध पीना जैसे उपाय करते है। मगर बांस का मुरब्बा खाया जाए तो कैल्शियम की कमी आसानी से दूर होती है। साथ ही बांस की कोंपलों में भी अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है। जिससे हड्डियां और दांत दोनों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

(8) एलर्जी दूर करता है

जब हमारा शरीर किसी खाद्य पदार्थ को लेकर ज़्यादा संवेदनशील हो जाता है, तब उसे एलर्जी कहा जाता है। बदलते मौसम, अयोग्य खाद्य पदार्थ या अन्य कारणोंसर एलर्जी उत्पन्न होती है। एलर्जी होने से सांस लेने में दिक्क्त, चक्कर आना, जी मचलना, उलटी होना, नाक और आंखो से पानी निकलना जैसे लक्षण देखने को मिलते है।

एलर्जी के बचाव में बांस का मुरब्बा खाना बेहतर है। बांस में कही प्रकार के उपयोगी पोषक तत्व मौजूद है। जिस वजह से Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde अधिक तरह से बढ़ जाते है। शरीर में होने वाले कोई संक्रमण या एलर्जी से बांस का मुरब्बा बचाव करता है।

(9) मोटापा घटाने में उपयोगी

कोई कारणों से व्यक्ति का वजन सामान्य से अधिक बढ़ जाए तो, उसे मोटापा कहते है। मोटापा के कारण शरीर में बिनजरूरी चर्बी का प्रमाण ज़्यादा बढ़ जाता है। मोटापा की समस्या गलत दिनचर्या, अपचा और प्रदूषण से होती है। विश्व मोटापा संघ (WOF) की एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2025 तक दुनियाभर में कुल, 2.7 अरब वयस्क मोटापा के शिकार होंगे।

भारत में भी दिन प्रतिदिन मोटापा की समस्या ज़्यादा बढ़ रही है। ऐसे वक्त पे वजन पर नियंत्रण करे ऐसे खुराक और बांस का मुरब्बा लेना चाहिए। बांस का सेवन करने से शरीर में जमा हुई बिनजरूरी चर्बी भी कम होती है। बांस का मुरब्बा खाने से भूख नियंत्रण में रहती है और जरुरत से ज्यादा खाने का मन नहीं करता।

(10) रोग प्रतिकारक शक्ति में

हमारे शरीर का बाहरी संक्रमण से बचाव करने में सहायक होता है, उसे हम रोग प्रतिकारक शक्ति कहते है। विशेष रूप से यह उत्तको और कोशिकाओं नुक्सान पहुंचाने वाले जीवाणुओं से बचाव करता है। आज के इस कोविड 19 वाले समय पर लोग अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने के लिए, बहुत सारे उपाय करते है।

रोग प्रतिरक्षा प्रणाली कोई भी बाहरी संक्रमण को शरीर में पहुंचने से रोकती है। बांस का मुरब्बा खाने पर रोग प्रतिकारक शक्ति में बढ़ावा होता है। बांस के मुरब्बे में मौजूद आयरन, प्रोटीन, विटामिन बी 6 और विटामिन ए रोग प्रतिकारक शक्ति को मजबूत बनाता है। जिन लोगो की रोग प्रतिकारक क्षमता कमजोर है, उनको बांस का मुरब्बा खाने से अनेक फायदे मिलते है।

Bans Ka Murabba Recipe

अधिक फायदों के कारण बांस का मुरब्बा स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है। सबसे अच्छी बात यह है की बांस का मुरब्बा बनाने के बाद 6 महीने तक खाया जा सकता है।

मुरब्बा बनाने के लिए सिर्फ 3 सामग्री 500 ग्राम कच्चा बांस, 250 ग्राम चीनी और पानी चाहिए। तो शुरू करते है बांस का मुरब्बा बनाने की विधि के बारे में विस्तार से जानकारी।

  • बांस खरीदते या उसे तोड़ते वक्त याद रखे की बांस सूखा नहीं होना चाहिए। बांस का मुरब्बा बनाने के लिए कच्चा बांस उपयोगी है।
  • बाद में बांस के छिलको को धारदार चाकू से अच्छी तरह से निकाल दे। और बांस को गोल रिंग के जैसे टुकड़ो में काट ले।
  • गोल कटे हुए टुकड़े अच्छी तरह से अंदर तक पक सके, इसलिए बांस के टुकड़ो पर कांटा चम्मच द्वारा छोटे छोटे छेद करने चाहिए।
  • एक बड़ा बर्तन लीजिये और उसमे पानी को डाल कर गैस पर रखे। पानी को एक उबाल आने तक उबलने दे।
  • इसके बाद कटे हुए बांस के टुकड़ो को उस पानी में डाल कर, 10 से 12 मिनट तक उबलने दीजिये।
  • जब पानी का रंग हल्का सा पीला होने लगे तो बांस के टुकड़े नर्म हुए है उसकी जांच कर ले। फिर बांस के टुकड़ो को छान कर बहार निकाल दे।
  • अब बारी आती है, मीठी मीठी चासनी बनाने की। चासनी बनाने के लिए 200 ग्राम चीनी और 400 ग्राम पानी को मिला के गैस पर रख दे।
  • उसमे एक बार उबाल, आने के बाद बांस के टुकड़ो को डाल दे। चासनी गाढ़ी हो जाए तब तक उसे पकाना चाहिए।
  • थोड़ी देर बाद चासनी और बांस के टुकड़े का मिश्रण अच्छी तरह से हो गया है, यह जांच ले। और गैस बंद कर के उसे निचे उतार दे। अब तैयार है आपका स्वादिष्ट बांस का मुरब्बा।

सबसे अच्छा बांस का मुरब्बा कीमत

हो सकता है बांस का मुरब्बा आपको अपने लोकल मार्किट की दुकान में मिल जाये। पर लेने से पहले उन्हें जरूर कहे की सबसे अच्छी क्वालिटी का मुरब्बा दे। क्यों की सही क्वालिटी द्वारा ही आप बांस का मुरब्बा खाने के फायदे पूरी तरह प्राप्त कर सकते है।

आप चाहे तो निचे दी गयी लिंक से अमेज़न पर जा कर सबसे अच्छा बांस मुरब्बा भी खरीद सकते है। जो पूरी तरह से घर पे बना 100% फ्रेश और ऑर्गेनिक है। 500 ग्राम मुरब्बे की कीमत ₹320 है, और ग्राहकों के पॉजिटिव रिव्यु 85% है।

Organic Bamboo Murabba

सवाल जवाब

पोषण युक्त बांस के मुरब्बे को लेकर कही प्रश्न मन में उठते है। और ज़्यादातर पूछे जाने वाले सवालों का जवाब हम आपको सरलता से देंगे।

बांस का मुरब्बा खाने का सही तरीका क्या है?

आहार के बाद आप 2 या 3 बांस मुरब्बे के टुकड़ो को खा सकते है। इस मुरब्बे के साथ आप रोटी भी खा सकते है। लेकिन बांस का मुरब्बा पर्याप्त मात्रा में खाना बेहतर है।

बांस का मुरब्बा खाने का सही समय?

सुबह खाली पेट बांस का मुरब्बा खाने से काफी फायदे मिलते है। वैसे तो बांस का मुरब्बा कोई भी वक्त पर खाया जाता है। पर इसका सही समय सुबह नाश्ते में और दोपहर आहार के बाद होता है।

बांस का मुरब्बा कहा से खरीदे?

आम तोर पर घर में बनाया हुआ बांस का मुरब्बा खाना उत्तम है। पर आज कल बाजार में अच्छी क्वालिटी और ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स मिलते है। कोई भी ऑनलाइन शॉपिंग साइट या सुपर मार्किट से आपको बांस का मुरब्बा मिल जाएगा।

बांस का मुरब्बा कैसे खाये?

हमेशा पर्याप्त मात्रा में बांस का मुरब्बा खाना चाहिए। बांस के मुरब्बे को सुबह के पौष्टिक नाश्ते में शामिल करेंगे, तो इससे आपको अच्छे फायदे मिलेंगे। इसे रोटी या पूरी के साथ भी खाया जाता है।

बांस का मुरब्बा कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

व्यक्ति को दिन में 40 से 50 ग्राम जितना, पर्याप्त मात्रा में बांस का मुरब्बा खाना चाहिए। बच्चो के लिए 25 से 30 ग्राम जितना खाना अच्छा है।

किसे बांस का मुरब्बा नहीं खाना चाहिए?

जिन लोगो को श्वषन सबंधित समस्याए है, उनको बांस का मुब्बा नहीं खाना चाहिए। यह स्वाद में अधिक मीठा होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को बांस के मुरब्बे से दूर रहना चाहिए। बांस मुरब्बे के नुकसान डायबिटीज मरीज को देखने मिल सकते है।

आशा करती हु Bans Ka Murabba Khane Ke Fayde के बारे में जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo