हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाये

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को नमक, तैलीय खाद्य पदार्थ और मीठा खाने से दूर रहना चाहिए। इन 3 श्रेणी में आने वाले जितने भी आहार है उन्ही के कारण उच्च रक्तचाप की समस्या होती है। ऐसे में आपको समझना होगा हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाना अच्छा है।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए और क्या खाये

डाइट प्लान समझने पर आप उच्च रक्तचाप को नॉर्मल रेंज में ला सकते है। उच्च ब्लड प्रेशर में किसी दवाई से ज्यादा एक सही High Blood Pressure Diet Plan फॉलो करना जरुरी है। जिससे भविष्य में आने वाले दिल और दिमाग की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए

अक्सर 40 साल की उम्र बाद ब्लड प्रेशर लेवल में गड़बड़ी देखने मिलती है। पर आज की जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कम उम्र के लोगो में भी यह समयसा देखने मिल रही है।

ऐसे में तुरंत ब्लड प्रेशर कम करने के उपाय में अपना सही डाइट प्लान बनाये और एक्सरसाइज भी करे। निचे बताये गए फूड्स को उच्च रक्तचाप में नहीं खाना चाहिए।

(1) नमक या नमकीन

ज्यादातर भारतीय व्यंजनों में नमक का प्रमाण ज्यादा होता है। बहार मिलने वाली खाने की चीज़े, पैकेट फ़ूड ज्यादा नमकीन होते है। ब्लड प्रेशर कम करना है तो ऐसे चटाकेदार नमकीन खाने से दूर रहना होगा।

नमक शरीर में जाते ही पानी को अपने साथ रोक कर रखता है, जिससे बीपी बढ़ता है। आप नमक बिना रह नहीं सकते। तो वो नमक खाने में ले जिसमे सोडियम बहुत कम हो। ऐसे नमक को भी हो सके उतनी कम मात्रा में ही लेना है।

(2) तला ऑयली खाना

बहार का मिर्च मसाले वाला तला हुआ ऑयली खाना हाई ब्लड प्रेशर मरीजो के लिए बिलकुल अच्छा नहीं है। इसमें नमक और फैट की उच्च मात्रा होती है, जो रक्त को गंदा बनाते है।

ऐसे खाद्य पदार्थ से रक्त गाढ़ा बन जाता है और हार्ट को ज्यादा पंप लगाने पड़ते है। ऐसी स्थिति में सुधार ना किया जाये तो समस्या हार्ट फेलियर तक पहुंच जाती है। इसलिए बेकार का ऑयली खाना बंद कर दीजिये।

(3) नॉनवेज फ़ूड

सात्विक लाइफस्टाइल में नॉनवेज को मरा हुआ खाना (Dead Food) कहते है। क्यों की ऐसे खाने में जान नहीं होती, जिस तरह फल-सब्जी में होती है। नॉनवेज को ज्यादा नमक और तेल डाल कर बनाया जाता है।

हाई ब्लड प्रेशर वालो को जो खाने से नुकसान होता है, वो सब नॉनवेज फ़ूड में होता है। होटल के नॉनवेज को सोडियम के साथ पैक किया जाता है। क्यों की इस तरह की पैकिंग से खाना जल्दी बिगड़ता नहीं।

(4) पैक्ड फ़ूड

बाजार में मिल रहे किसी भी तरह के पैक्ड फ़ूड से उच्च रक्तचाप बढ़ता है। इस तरह के फ़ूड को महीनो तक चले इस तरह प्रोसेस्ड किया होता है। साथ ही इसमें नमक और बेकार तेल का उपयोग किया होता है।

चिप्स, कुरकुरे, सेव, स्नैक्स सब इस तरह का ही होता है। यदि आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज है तो ऐसे पैक्ड फ़ूड से बचना चाहिए। इससे शरीर के लिए हानिकारक बेड़ कोलेस्ट्रॉल का प्रमाण भी बढ़ता है।

(5) मीठा खाना

मिठाई, केक, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स वगेरा में शुगर का प्रमाण ज्यादा होता है। इससे शरीर को ज्यादा कैलोरी मिलती है। जिससे मोटापा घटने के बजाय और ज्यादा बढ़ जाता है। यदि आप डायबिटीज के मरीज है और उच्च रक्तचाप भी है।

तो हो सके उतना जल्दी मीठा खाना बंद कर दीजिये। खास कर बाजार में मिलने वाली मीठे चीज़े जैसे जलेबी, गुलाब जामुन, मिठाई से दूर रहे। अधिक मीठा शरीर में कही तरह की बीमारियों को न्योता दे सकता है।

(6) अल्कोहल

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की जानकारी अनुसार ज्यादा अल्कोहल हृदय की बीमारी को आमंत्रण देता है। अल्कोहल शरीर के आंतरिक भागो को आग की तरह जलाता है, और साथ ही बेकार कैलोरी देता है।

यदि आपको शराब, सिगरेट, धूम्रपान या किसी भी तरह के नशे की लत लगी है। तो ब्लड प्रेशर बढ़ता ही रहेगा और भविष्य में हार्ट फेल हो जायेगा। इससे बचने के लिए अल्कोहल को अपने जीवन से दूर करे।

(7) चाय कॉफ़ी

ज्यादातर भारतीय लोगो को चाय या कॉफ़ी पीना पसंद होता है। बहुत से लोग पुरे दिन में 4 से 5 बार चाय पी जाते है। चाय कॉफ़ी कैफीन पेय पदार्थ है, जिसका अधिक सेवन करने पर ब्लड प्रेशर बढ़ता है।

उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा बढ़ चुकी है तो चाय कॉफ़ी पीना बंद करे। यदि अपने आदत को छोड़ नहीं पाते, तो इसकी जगह ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये। ग्रीन टी रक्तचाप नहीं बढाती और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी है।

हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाये

ये तो समझ आ गया की हाई ब्लड प्रेशर में क्या नहीं खाना चाहिए। अब ये भी समझ लो हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाये। जिससे उच्च रक्तचाप ना हो और स्वास्थ्य भी अच्छा रहे।

  1. अनाज – गेहू, बाजरा, ब्राउन राइस, मक्का
  2. फल – संतरा, अंगूर, नींबू, कीवी, सेब, केला
  3. सब्जी – हरी पत्तेदार सब्जिया, पालक, मेथी, परवल, फूल गोबी
  4. डेरी उत्पाद – दूध, दही, छाछ, पनीर (लो फैट)
  5. ड्राई फ्रूट – बादाम, काजू, अखरोट, मूंगफली
  6. सीड्स – फ्लैक्स सीड, चिया सीड, सनफ्लॉवर सीड

ऊपर बताये गए फूड्स में विटामिन, मिनरल्स, पोटैशियम और प्रोटीन का प्रमाण अच्छा होता है। जिसके सेवन करने पर उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है।

आशा करता हु हाई ब्लड प्रेशर डाइट के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo