Hemo Forte Syrup In Hindi | हेमो फोर्टे सिरप के उपयोग, फायदे, नुकसान

Hemo Forte Syrup का मुख्य उपयोग खून की कमी दूर करने में किया जाता है। यह सिरप फोलिक एसिड और आयरन का कॉम्बिनेशन रूप है। जिससे एनीमिया और खून सम्बंधित रोगो से राहत मिलती है।

Hemo Forte Syrup In Hindi | हेमो फोर्टे सिरप के उपयोग, फायदे, नुकसान

इस दवा को इंडियन मेडिसिन ब्रांड Torque Pharmaceuticals बनाती है। मार्किट में 300 एमएल हेमो फोर्टे सिरप का प्राइस ₹175 है। जिसे बिना डॉक्टर की पर्ची मेडिकल स्टोर या मेडिसिन वेबसाइट से खरीदना संभव है।

यदि आप कम खून होने के कारण कोई बीमारी या शारीरिक समस्या का सामना कर रहे है। तो डॉक्टर की सलाह अनुसार इस सिरप द्वारा फायदे प्राप्त कर सकते है।

हेमो फोर्टे सिरप क्या है What Is Hemo Forte Syrup In Hindi

यह सिरप 2 मुख्य दवाइयों का संयोजन रूप है, फोलिक एसिड (विटामिन बी9) और आयरन। ये दो ऐसे महत्वपूर्ण घटक है जिसकी शरीर स्वास्थ्य में विशेष आवश्यकता होती है। क्यों की इन्ही से लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

यदि शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का स्तर सामान्य से कम हो जाये तो एनीमिया की स्थिति बनती है। जिसमे पुरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए हृदय को ज्यादा रक्त पंप करना पड़ता है।

इस तरह की खून कमी के कारण होने वाली बीमारियों से लड़ने में Hemo Forte Syrup उपयोगी है। सिरप के फायदे कमजोरी, गर्भावस्था जैसी स्थिति में भी देखने मिलते है।

Hemo Forte Syrup Contains

एक्सपर्ट डॉक्टर Medicine Contains के आधार पर ही मरीज को दवाई सूचित करते है। इस अनुसार 300 एमएल हेमो फोर्टे सिरप में निम्नलिखित कंटैन्स है।

  • Folic Acid – 0.5 Mg/15ml
  • Elemental Iron – 50.0 Mg/15ml

इन दो घटक का कम्पोजीशन सरलतापूर्वक Red Blood Count को बढ़ाता है। जिससे शरीर में ताकत आती है और कमजोरी दूर होती है।

हेमो फोर्टे सिरप के उपयोग Hemo Forte Syrup Uses In Hindi

निम्नलिखित स्थिति या बीमारी में डॉक्टर Hemo Forte Syrup लेने की सलाह देते है।

(1) खून की कमी में

गलत खानपान या किसी बीमारी के कारण आप में खून की कमी हो सकती है। ऐसे में दवाई द्वारा रेड ब्लड को बढ़ाना है तो हेमो फोर्टे सिरप बेस्ट है। सिरप हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ा कर लाल रक्त बढाती है।

(2) एनीमिया रोग के लिए

एनीमिया एक ऐसी स्थिति है जिसमे शरीर के पास स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बचती। जिसके कारण हृदयगति तेज होना, चक्कर आना और कमजोरी हो सकती है। इसके उपचार में Hemo Forte Syrup का उपयोग करना लाभदायी है।

(3) गर्भावस्था में

भारत की 80 प्रतिशत महिलाओ में गर्भावस्था के दौरान खून की कमी आ जाती है। इसका सरल रूप से इलाज करने में हेमो फोर्टे अच्छी दवाई है। प्रेगनेंसी में इसे डॉक्टर की सलाह अनुसार लिया जा सकता है।

(4) आयरन की कमी में

हरी सब्जिया, फल और सी फ़ूड खाने से शरीर में फोलिक एसिड और आयरन की कमी पूरी होती है। यदि आप ये सब नहीं खाते तो Hemo Forte Syrup इस्तेमाल में ले सकते है।

(5) स्टैमिना के लिए

बहुत से लोगो के शरीर में कमजोरी या थकान का प्रमाण बढ़ जाता है। ऐसा लगता है जैसे कुछ करने की ताकत ही नहीं बची। ऐसी स्थिति में सिरप का नियमित सेवन कर के रोजाना अपना स्टैमिना बढ़ा सकते है।

(6) इम्युनिटी बढ़ाने में

शरीर की रोगप्रतिकारक शक्तिया अच्छी नहीं होगी, तो कोई भी बीमारी शरीर में प्रवेश कर सकती है। इसलिए खुद की बेहतर इम्युनिटी बनाये रखनी है। तो दिन में 2 बार सुबह-शाम Hemo Forte Syrup पी सकते है।

(7) मासिक धर्म में

यह एक ऐसी स्थिति है जिसमे महिलाये दर्द एंव कमजोरी से गुजर रही होती है। इससे राहत पाने में हेमो फोर्टे सिरप मदद करती है। क्यों की इससे कमजोरी दूर होती है और नया खून बनता रहता है।

(8) सप्लीमेंट की तरह

अक्सर प्रेगनेंसी, स्तनपान या सर्जरी की स्थिति में खून की कमी आ जाती है। ऐसे में डॉक्टर अपने मरीज को हेमो फोर्टे लेने की सलाह देते है। जिसमे सिरप मरीज के लिए एक सप्लीमेंट की तरह काम करती है।

हेमो फोर्टे सिरप की खुराक Hemo Forte Syrup Dosage

सिरप कितनी मात्रा में लेनी है यह आपके डॉक्टर अच्छी तरह से बता सकते है। फिर भी एक सामान्य जानकारी अनुसार कुछ इस तरह सिरप के डोसेज है।

  • वयस्क दिन में 2 बार सुबह-शाम खाना खाने के बाद 10 से 20 एमएल सिरप ले सकते है।
  • 7 से 12 साल के बच्चो के लिए 5 से 10 एमएल सुबह-शाम खाने के बाद पीना सही है।
  • 7 साल से कम उम्र का बच्चा है तो उसे डॉक्टरी सलाह के आधार पर ही सिरप दीजिये।
  • गर्भवती महिलाओ के लिए सिरप की खुराक डॉक्टर तय करे तो बेहतर है।

याद रहे, सिरप के सबसे अच्छे परिणाम तभी मिलते है जब इसे खाना खाने के बाद पिए। खाली पेट पिने पर इसके पुरे फायदे प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

हेमो फोर्टे सिरप के फायदे Hemo Forte Syrup Benefits In Hindi

  • फोलिक एसिड यानी Vitamin B9 जो हेमो फोर्टे द्वारा सरलता से मिल जाता है।
  • यह विटामिन स्वस्थ रूप से Red Blood Cells को विकसित होने में मदद करता है।
  • विटामिन बी9 की कमी पूरी होने से गर्भवती महिला को स्वस्थ बच्चा मिलता है।
  • सिरप में आयरन है, जिसकी बॉडी को विशेष रूप से आवश्यकता होती है।
  • शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने से हृदय को बिनजरूरी पंप नहीं करना पड़ता।
  • सिरप से खून की कमी पूरी होने पर एनीमिया रोग की स्थिति दूर चली जाती है।
  • शरीर में ताकत, स्टैमिना का प्रमाण बढ़ता है और कमजोरी घटती है।
  • दवाई संपूर्ण शरीर स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के साथ इम्युनिटी भी बढाती है।

हेमो फोर्टे सिरप के नुकसान Hemo Forte Syrup Side Effects

बहुत ही कम लोगो में सिरप के निम्नलिखित नुकसान देखने मिलते है।

  • उल्टी
  • पेट दर्द
  • लाल चकत्ते
  • बुखार
  • खुजली

ऐसे साइड इफ़ेक्ट बहुत ज्यादा सिरप पीने से हो सकते है। इसलिए सही मात्रा में ही सिरप को पिए, ओवरडोज़ ना करे।

यदि नुकसान ज्यादा दिखे या लंबे समय तक रहे। तो तुरंत डॉक्टर को संपर्क कर के अपनी पूरी समस्या बताये।

Hemo Forte Syrup कैसे कार्य करती है

हेमो फोर्टे सिरप में फोलिक एसिड और आयरन का मिश्रण है। यह दोनों घटक शरीर में जा कर मुख्यरूप से हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाते है। हीमोग्लोबिन वही है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में जरुरी होते है।

यह प्रक्रिया होने पर शरीर में स्वस्थ खून की मात्रा बढ़ती है। जिससे खून सम्बंधित एनीमिया जैसे रोग से राहत मिलती है। साथ ही शरीर का स्वास्थ्य बेहतर बनता है और कमजोरी दूर होती है।

Hemo Forte Syrup में क्या सावधानी रखनी चाहिए

  • यदि आपको लिवर या किडनी सम्बंधित कोई बीमारी है तो डॉक्टर की सलाह पर सिरप लीजिये।
  • पहले से कोई दवाई या ट्रीटमेंट चल रही है तो बिना डॉक्टर को पूछे सिरप मत लीजिये।
  • गर्भवती महिलाओ के लिए हेमो फोर्टे सुरक्षित है। लेकिन फिर भी चिकित्सयी परामर्श जरुरी है।
  • सिरप पिने के दौरान चाय या कॉफ़ी का सेवन साथ में ना करे।
  • दवा पीने के दौरान, पहले या बाद में किसी भी तरह का नशा करने से बचे।
  • बताई मात्रा से अधिक सिरप मत पीजिये, ओवरडोज़ करना नुकसानदायक है।

हेमो फोर्टे सिरप की कीमत Hemo Forte Syrup Price

मार्किट में हेमो फोर्टे सिरप का केवल 300 एमएल वाला एक ही वेरिएंट उपलब्ध है। जिसकी मेडिकल स्टोर पर प्राइस ₹175 के आसपास रहती है।

यदि सिरप को ऑनलाइन किसी मेडिसिन वेबसाइट से ख़रीदे तो थोड़ी सस्ते में मिल जाती है। जैसे Pharmeasy Website पर 300ml Hemo Forte Syrup का प्राइस ₹153 है।

Hemo Forte Syrup लेनी चाहिए या नहीं

डॉक्टर आपको खून की कमी के बारे में बताते है तो जरूर हेमो फोर्टे सिरप उपयोग में लेनी चाहिए। अगर आप सही मात्रा में जानना चाहते है की खून की कितनी कमी है। तो लैब में अपना ब्लड सैंपल दे कर CBC Test करवा सकते है।

इस सिरप के फायदे बहुत ज्यादा है और नुकसान कुछ भी नहीं। साथ ही यह पिने में बेकार स्वाद की नहीं लगती। सस्ती कीमत होने के कारण इसे खरीदना हर सामान्य व्यक्ति के लिए संभव है। यानी हर पॉइंट से सिरप उपयोग में लेने के लिए सही है।

सवाल जवाब (FAQ)

यहाँ निचे हेमो फोर्टे सिरप से जुड़े अधिकतर मुख्य सवालो के जवाब दिए है।

(1) क्या खाने से खून बढ़ता है?

सिरप के साथ योग्य आहार भी खाया जाये तो जल्दी खून की कमी पूरी होती है। हरी सब्जिया, पालक, मटर, ऑरेंज खाना चाहिए। क्यों की इसमें विटामिन बी9 और आयरन भरपूर मात्रा में होते है।

(2) गर्भवती महिलाओ के लिए सिरप सुरक्षित है?

ज्यादातर केस में गर्भवती महिलाओ के लिए Hemo Forte Syrup सुरक्षित है। परंतु यह एक नाजुक स्थिति होने के कारण बिना डॉक्टरी सलाह के सिरप नहीं लेनी चाहिए।

(3) छोटे बच्चों को सिरप दे सकते है?

8 साल से ऊपर के बच्चे को सिरप देना सुरक्षित है। इससे कम उम्र है तो डॉक्टरी सलाह की जरुरत होती है। बच्चा 5 साल से कम उम्र का है तो ऐसी सिरप ना देना बेहतर है।

आशा करता हु Hemo Forte Syrup की पूरी जानकारी अच्छी लगी होगी। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo