Anorexia Meaning In Hindi | एनोरेक्सिया क्या है पूरी जानकारी

Anorexia Nervosa एक बीमारी है, जिसमे व्यक्ति कम से कम खाने की कोशिश करता है। उसे डर रहता है की कही वजन ना बढ़ जाये। जब की हक़ीक़त में उनका वजन जरुरत मात्रा (BMI) से भी कम होता है।

Anorexia Meaning In Hindi | एनोरेक्सिया क्या है पूरी जानकारी

यह एक तरह का Eating Disorder है, जिसमे मरीज वजन बढ़ने का तीव्र डर महसूस करता है। Apollo Hospitals के डेटा अनुसार भारत में हर साल 10 लाख से ज्यादा एनोरेक्सिया केस देखने मिलते है।

यह स्थिति पुरुषों की तुलना में महिलाओ में ज्यादा देखने मिलती है। खास कर 14 से 18 साल की उन लड़कियों में जो मॉडलिंग, फिल्म या स्पोर्ट जैसे करियर से जुडी है। कही बार कम वजन रखना इनके लिए बीमारी बन जाता है।

Anorexia Meaning In Hindi एनोरेक्सिया क्या है

इस बीमारी को Anorexia या Anorexia Narvosa के नाम से जाना जाता है। एनोरेक्सिया एक ग्रीक शब्द है, जिसका मतलब होता है भूख को खो देना।

जिसमे अधिकांश बार देखा गया है की मरीज जान बूझकर खाना नहीं खाते। उनके मन में वजन के प्रति गलत अवधारणाएं बनी होती है। जिसमे वह सोचते है,

  • मुझे ज्यादा नहीं खाना चाहिए
  • खाना खाने पर शरीर मोटा हो जायेगा
  • जितना हो सके उतना कम खाना है
  • मेरा शरीर मोटा हो रहा है
  • मेरी बॉडी का शेप बिगड़ जायेगा

ऐसे कही विचार के साथ मरीज खाने का प्रमाण कम कर देता है।

Types Of Aneroxia Nervosa एनोरेक्सिया के प्रकार

मेडिकल रिसर्च अनुसार एनोरेक्सिया के 2 मुख्य प्रकार है।

  • Restricting – इसमें मरीज अपने खाने पर हो सके उतने प्रतिबंध लगाता है। जो भी खाना खाता है उसमे कैलोरीज गिनता है। आहार में से कार्ब्स और फैट्स को बिलकुल हटा देता है। साथ ही अधिक व्यायाम द्वारा बॉडी को परफेक्ट शेप में रखना चाहता है।
  • Binge Eating – इसमें व्यक्ति पहले भोजन पर नियंत्रण करता है। फिर भूख लगने पर अधिक मात्रा में खाना खा लेता है। अधिक खाने के बाद फिर उसे उल्टी, दस्त या किसी दवाई द्वारा बहार निकालने का प्रयास करता है। ऐसे मरीज मानसिक रूप से अस्वस्थ बन चुके होते है।

Symptoms of Anorexia Narvosa एनोरेक्सिया के लक्षण

मरीज में 3 तरह से एनोरेक्सिया के लक्षण नजर आ सकते है।

(1) Physical

  • मासिक धर्म में अक्षमता होना
  • पुरुषों में कार्यक्षमता घटना
  • कमजोरी और थकान रहना
  • शरीर ठंडा महसूस होना
  • मुरझाई और सुखी त्वचा दिखना
  • अच्छी नींद न आना
  • बेहोशी या चक्कर की स्थिति

(2) Psychological

  • हमेशा कम खाने और बॉडी को शेप में रखने के विचार आना
  • कम वजन होने के बावजूद भी खुद को मोटा महसूस करना
  • भोजन के समय वजन को लेकर चिंतित या चिड़चिड़े रहना
  • नींद कम आना, तनाव या डिप्रेशन की स्थिति रहना
  • किसी भी कार्य में ध्यान लगाने में परेशानी आना

(3) Behavioural

  • कैलोरी के आधार पर अति नियंत्रण में कम खाना
  • डाइटिंग और उपवास (फास्टिंग) द्वारा भोजन कम करना
  • लोगो के सामने भोजन करना टालना

Causes of Anorexia एनोरेक्सिया के कारण

डॉक्टर्स या शोधकर्ता अभी तक एनोरेक्सिया के सटीक कारण पता नहीं लगा पाए। निचे एनोरेक्सिया होने के कुछ सामान्य कारण और वजह बताई है।

  • 14 से 18 की उम्र बाद लड़की का महिला में परिवर्तन होता है। जिसमे कुछ लड़कियां नहीं चाहती की वह महिला बने।
  • कही बार किसी विशेष परिणाम की चाह में मरीज लगातार अपना वजन कम करता है।
  • हो सकता है पहले से मरीज को भोजन के प्रति अरुचि रही हो।
  • व्यक्ति चाहता है की वह हमेशा एक परफेक्ट शेप वाली बॉडी में रहे।
  • मरीज को लगता है खुराक बढ़ाने से वह मोटा हो जायेगा, सबके सामने अच्छा नहीं दिखेगा।
  • जीवन में हुए किसी गंभीर बनाव के कारण भी मरीज खाना कम कर सकता है।

Dyspepsia Meaning की पूरी जानकारी

Anorexia Nervosa का इलाज एंव दवा

एनोरेक्सिया का सबसे अच्छा इलाज एक एक्सपर्ट मनोचिकित्सक कर सकते है।

इलाज क्या है

मेडिकल के पास एनोरेक्सिया की 3 थेरेपी उपलब्ध है। पहली जिसमे व्यक्तिगत तौर पर इलाज होता है। दूसरी फॅमिली की मदद से थेरेपी दी जाती है। तीसरे में एक पुरे ग्रुप को थेरेपी के लिए तैयार किया जाता है।

व्यक्तिगत थेरेपी में व्यक्ति को डॉक्टर की हर बात को समझते हुए स्थिति को सुधारने का प्रयास करना होता है। फॅमिली थेरेपी में मरीज के घर के लोग सारी बातों को ध्यान रखते है। जैसे पेशेंट को क्या खाना खिलाना है, क्या नहीं करने देना।

ग्रुप थेरेपी में सभी एनोरेक्सिया मरीजों का समूह बनाया जाता है। डॉक्टर उन्हें एक साथ ट्रीटमेंट देते है। जिसमे सभी मरीज एक दूसरे को देखते हुए सही इलाज का पालन करते है।

एनोरेक्सिया की दवा

आज के समय में मेडिकल के पास Anorexia Nervosa की कोई स्पेशल दवा नहीं है। जब मरीज डॉक्टर के पास हॉस्पिटल में जाते है। तब डॉक्टर उनकी स्थिति को समझते हुए एनोरेक्सिया में सहायक कुछ अन्य दवाई देते है।

दी जाने वाली दवाई कुछ तरह की हो सकती है।

  • तनाव या डिप्रेशन कम करने के लिए
  • शरीर में ताकत बढ़ाने और कमजोरी दूर करने
  • मरीज को एक गहरी नींद दिलाने के लिए
  • खाने के प्रति रूचि बढ़ाने वाली दवा
  • दिमागी शांति को बढ़ाने की दवा

एनोरेक्सिया मरीज को मेडिसिन क्या देनी चाहिए? वह डॉक्टर उसके निरक्षण के बाद ही पता लगा सकते है। ऊपर सिर्फ सामान्य स्थिति अनुसार दवाई की जानकारी बताई है।

सवाल जवाब (FAQ)

एनोरेक्सिया से जुड़े अधिकतर महत्वपूर्ण सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) एनोरेक्सिया से किस बीमारी का खतरा है?

खाना कम खाने पर शरीर को कही पोषक गुण प्राप्त नहीं हो पाते। जिस कारण कमजोरी और डिप्रेशन से सम्बंधित बीमारी होने का खतरा अधिक है।

(2) क्या बच्चों को भी एनोरेक्सिया होता है?

हा, कुछ केस में बच्चों को भी एनोरेक्सिया हो सकता है। पर यह बहुत ही कम देखने मिलता है। यदि नजर भी आये तो माता-पिता या डॉक्टर उसे ठीक कर सकते है।

(3) एनोरेक्सिया और Bulimia Nervosa में क्या अंतर है?

कही बार लोग एनोरेक्सिया को ही बुलिमिया नर्वोसा समझ लेते है, जबकि दोनों में थोड़ा अंतर है। एनोरेक्सिया में मरीज अपने खाने पर हमेशा नियंत्रण करता है। दूसरी तरफ बुलिमिया नर्वोसा में पहले खाने पर नियंत्रण करता है फिर ज्यादा खा लेता है। अंत में फिर कोशिशे करता है की खुद को ज्यादा वजन से बचाया जाये।

आशा करता हु Anorexia Meaning In Hindi की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo