Dyspepsia Meaning In Hindi | डिस्पेप्सिया क्या है पूरी जानकारी

Dyspepsia Meaning In Hindi अपच या अपचन होता है। जिसमे व्यक्ति की पाचनक्रिया सही न होने के कारण पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है। यह कोई बीमारी नहीं है, परंतु भविष्य में होने वाली किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।

Dyspepsia Meaning In Hindi | डिस्पेप्सिया क्या है पूरी जानकारी

डिस्पेप्सिया एक सामान्य परेशानी है, जो IFFGD अनुसार दुनिया के 30 प्रतिशत लोगो में देखने मिलती है। इसमें व्यक्ति पेट दर्द, पेट में फुलाव या गैस जैसा महसूस करता है। अधिकांश मामलों में यह स्थिति भोजन करने के बाद होती है।

Dyspepsia Meaning In Hindi डिस्पेप्सिया क्या है

डिस्पेप्सिया एक मेडिकल भाषी शब्द है, जिसका सरल नाम Indigestion है। इस हिंदी में अनुवाद करे तो मतलब होता है अपच या बदहजमी।

अपच होने के कुछ मुख्य लक्षण निचे अनुसार है।

  • पेट दर्द करना
  • ज्यादा गैस बनना
  • भूख में कमी
  • पेट भरा लगना
  • सीने में जलन
  • डकार आना
  • उल्टी होना

ऐसे लक्षण उपस्थित होने के पीछे निम्नलिखित बीमारी या कारण हो सकते है।

  • गलत खानपान से
  • मोटापा की स्थिति में
  • पेप्टिक अलसर में
  • दवाइयों के कारण
  • नशा करने पर
  • तनाव या डिप्रेशन में
  • शराब या कैफीन से
  • संक्रमणकारक बीमारी में

ज्यादा फैट वाला या तेल मसाला वाला खाना खाने पर भी डिस्पेप्सिया की स्थिति होती है। यदि आप पुरे दिन बैठे रहते है, शरीर की गतिविधि कम है। तो इस केस में भी पाचनक्रिया ख़राब हो सकती है।

Dyspepsia का इलाज एंव दवा

यदि आप डिस्पेप्सिया से परेशान हो चुके है। तो कुछ इलाज, दवा और सामान्य जानकारी के आधार पर समस्या को ठीक कर सकते है।

सामान्य इलाज

  • अपने खाने को अच्छे से चबा कर शांति पूर्वक खाये, उतावलेपन में ना खाये।
  • खाने से फैटी फ़ूड और तेल मसाले वाला आहार कम कर दीजिये।
  • उच्च फाइबर आहार अपनाये, फल और हरी सब्जियों का सेवन करे।
  • रोजाना 15 से 20 मिनट के लिए सामान्य एक्सरसाइज करे।
  • पुरे दिन गरम किया हुआ पानी पिए और ठंडा पानी पीने से बचे।
  • खाना खाने के बाद तुरंत सोये मत, पहले कुछ घंटे टहलिए।

डिस्पेप्सिया की दवा

अगर आपको लगता है समस्या दवाई बिना ठीक नहीं होगी। तो अपने डॉक्टर से संपर्क कर के समग्र परेशानी बतानी चाहिए। डॉक्टर आपकी स्थिति को समझते हुए उचित दवा और सलाह देंगे।

डॉक्टर के पास नहीं जाना तो ऑनलाइन उपलब्ध Ayurvedic Medicine इस्तेमाल में ले सकते है। अमेज़न पर प्राइस ₹170 में Zandu Pancharishta दवा मिल जाएगी।

Rs. 169
Rs. 205
in stock
20 new from Rs. 165
as of 11/08/2023 4:39 pm
Amazon.in

यह दवा खास पाचन से सम्बंधित परेशानियों को दूर करने के लिए बनी है। जो हजारो ग्राहकों के लिए बिना नुकसान फायदेमंद रही है। इसे खरीदने के लिए डॉक्टर पर्ची की भी आवश्यकता नहीं।

सवाल जवाब (FAQ)

डिस्पेप्सिया से जुड़े अधिकतर मुख्य सवालो के जवाब निचे दिए है।

(1) क्या डिस्पेप्सिया कोई गंभीर बीमारी है?

जी नहीं, ये किसी तरह की बीमारी नहीं है। पर शरीर में पनप रही या किसी आने वाली बीमारी का लक्षण हो सकता है।

(2) क्या दवाइयों से डिस्पेप्सिया होता है?

हा, कुछ मेडिसिन ऐसी है जिनका सेवन करने पर पेट में भारीपना या फुलाव महसूस होता है। अगर कोई मेडिसिन लेने के बाद ऐसी स्थिति बनती है। तो समझ जाइये डिस्पेप्सिया का कारण वह दवाई ही है।

(3) डिस्पेप्सिया की ट्रीटमेंट क्या हो सकती है?

ट्रीटमेंट 3 तरीके से हो सकती है। पहला अपने आहार और जीवनशैली में सुधार लाये। दूसरा किसी मेडिसिन के कारण पेट में समस्या हो रही है तो उसे बंद कर दीजिये। तीसरा अपने डॉक्टर की सलाह के आधार पर इलाज करवाए।

आशा करता हु Dyspepsia Meaning In Hindi की पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo