Dizziness Meaning In Hindi | चक्कर आना क्या है पूरी जानकारी

डिज़्ज़िनेस्स का हिंदी में मतलब (Dizziness Meaning In Hindi) चक्कर आना होता है। इस समस्या के दौरान सिर में तेजी से दर्द होता है और सिर चकरा जाता है। चक्कर की परेशानी को सामान्य भाषा में सिर घूमना भी कहा जाता है।

Dizziness Meaning In Hindi चक्कर आना क्या है पूरी जानकारी

भारत सहित दुनियाभर के अनेक देशो में यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कमजोरी या अन्य स्वास्थ्य समस्याओ के कारण चक्कर आना आम बात है। मगर बार-बार चक्कर आना कोई गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है, इसलिए इसे नज़रअंदाज ना करे।

Dizziness Meaning In Hindi चक्कर आना क्या है

कॉलिन्स डिक्शनरी के मुताबिक डिज़्ज़िनेस ओल्ड इंग्लिश शब्द Dysignes से बना है। इसका मतलब होता है सिर में तेजी से दर्द होना या सिर का घूमना। शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण ना मिलने पर ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होती है।

Dizziness के प्रकार को Vertigo (वर्टिगो) के नाम से जाना जाता है। यह शब्द लेटिन भाषा के शब्द Vertigo से लिया गया है। किसी गंभीर बीमारी में या बढ़ती उम्र के लक्षणों में भी चक्कर आ सकते है।

चक्कर आने के दौरान दिमाग में हल्का सा सिर दर्द महसूस होता है। चक्कर आने के दौरान आम तौर पर कान, आँख और दिमागी स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। चक्कर की वजह से आँखों के आगे अँधेरा भी छा जाता है।

वैसे तो चक्कर आना कोई गंभीर बिमारी नहीं है। लेकिन यदि आप बार-बार चक्कर आना जैसी परेशानी से जूझ रहे है। तो इसे अनदेखा ना करते हुए सीधा स्वास्थ्य निष्णांत की सलाह ले।

Types Of Dizziness in Hindi चक्कर आने के प्रकार

ज़्यादातर लोग नहीं जानते की वह किस प्रकार के चक्कर की परेशानी से जूझ रहे है। मुख्य रूप से चक्कर के 2 प्रकार देखने मिलते है। जिसे पता करने के बाद आप सही तरह से इसका इलाज कर सकते है।

(1) लाइट्हेडड्नस (Lightheadedness)

चक्कर के इस प्रकार में सिर के अंदर हल्का सा दर्द महसूस होता है। इस अवस्था में व्यक्ति को बेहोशी जैसा महसूस होता है। किसी बीमारी में या ज़्यादा धुप में खड़े रहने पर लाइट्हेडड्नस की समस्या होने की संभावना रहती है।

अक्सर उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों में यह समस्या ज़्यादा देखने मिलती है। यदि यह परेशानी लम्बे समय से हो रही हो तो इसका योग्य उपचार करना चाहिए। इसमें आप ऐंटि हिस्टामाइन (Anti Histamine) नाम की दवा ले सकते है।

इस दवाई को डॉक्टरी पर्चे के बिना भी ख़रीदा जा सकता है। पर इसका उपयोग केवल गंभीर लक्षण दिखने पर ही करना चाहिए। इसके अलावा आप कोई घरेलु उपाय का भी सहारा ले सकते है।

(2) वर्टिगो (Vertigo)

वर्टिगो चक्कर आने का दूसरा प्रकार है। जिसमे व्यक्ति को आसपास की चीज़े घूमती हुई नज़र आती है। हालांकि वास्तव में ऐसा कुछ होता नहीं। सामान्य भाषा में कहे तो सिर चकराने की स्थिति को वर्टिगो कहा जाता है।

इस स्थिति में आप खुद को गोल-गोल घूमता महसूस करते है। यह समस्या कभी-कभार अचानक ठीक भी हो जाती है। वर्टिगो के दौरान जी मिचलाना, उल्टी आना, अधिक पसीना आना या चलने में अस्थिरता जैसी परेशानी हो सकती है।

वर्टिगो का अटैक आने पर डॉक्टर कुछ दिनों के लिए पूरी तरह से रेस्ट करने की सलाह देते है। जिससे आपको काफी हद तक राहत मिलती है। यह समस्या ज़्यादा होने पर एंटीबॉयोटिक दवाइयां लेना फायदेकारक है।

What Causes Dizziness in Hindi चक्कर आने के कारण

चक्कर आने के पीछे का मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी की कमी है। इसके अलावा भी बहुत से कारणोंसर व्यक्ति को चक्कर आ सकते है, जो निचे मुताबिक है।

  • अत्याधिक मानसिक चिंता
  • योग्य निंद्रा ना लेना
  • शरीर में विटामिन्स की कमी
  • पोषणयुक्त आहार न लेने से
  • ज़्यादा धुप में खड़े रहने से
  • अधिक परिश्रम करने के कारण
  • शरीर में डिहाइड्रेशन होने से
  • मेनियार्स रोग के कारण
  • मोशन सिकनेस की वजह से
  • माइग्रेन के कारण
  • निम्न रक्तचाप के कारण
  • बॉडी में आयरन की कमी होने पर
  • रक्त में शर्करा का सही स्तर न होना
  • तनाव और चिंता के कारण
  • हाइ बीपी की समस्या होने से
  • डायबिटीज होने पर
  • दिमागी ब्लड सर्क्युलेशन सही न होने पर

Symptoms Of Dizziness In Hindi चक्कर आने के लक्षण

सामान्य तौर पर चक्कर आने के लक्षण अस्पष्ट हो सकते है। क्यों की यह कोई सामान्य वजह से भी हो सकती है। मगर चक्कर की समस्या से पीड़ित लोगो में कुछ लक्षण एक-समान दिखाई देते है।

  • सब गोल-गोल घूमता महसूस होना
  • सिर में हल्का सा दर्द होना
  • सभी चीज़े घूमती हो वैसे नज़र आना
  • बेहोशी महसूस करना
  • खड़े या बैठे रहने में मुश्किली होना
  • कानो में भारीपन
  • खुद को आगे या पीछे की तरफ गिरता महसूस करना
  • उलटी होना
  • सिर का चकराना
  • कानो में सिटी बजने जेस्सी आवाज़ सुनाई देना

गंभीर बीमारी में चक्कर आते वक्त यह लक्षण दिखाई देते है।

  • छाती में भारीपन या दर्द महसूस करना
  • छाती में जकड़न होना
  • देखने में मुश्किली होना
  • सिर पर बहुत चोट लगी हो वैसा लगना
  • कान में सुनने की परेशानी होना
  • अत्याधिक सिरदर्द होना
  • बहुत कमजोरी महसूस करना
  • बोलने में परेशानी होना

यदि व्यक्ति में उपरोक्त लक्षण दिखे जाते है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए देर न करते हुए इस समस्या का समाधान करने के लिए डॉक्टर के पास जाए।

Home Remedies For Dizziness चक्कर आने का घरेलु इलाज

ज़्यादातर किस्सों में चक्कर आना एक आम बात होती है। जिसके लिए आपको कोई दवाई लेने की जरूरत नहीं पड़ती। सामान्य चक्कर की परिस्थिति में आप निचे बताए घरेलु इलाज कर सकते है।

  • तुलसी के पत्तो में शहद लगा कर चाटने से जल्द ही चक्कर आने बंद हो जाते है।
  • यदि बार-बार चक्कर आने की समस्या रहती है। तो रोजाना सुबह उठ कर एक गिलास शुद्ध पानी में 10 ग्राम धनिया और आवला पाउडर डाल के पीए।
  • घी में भुने हुए खरबूजे के बीजो को सुबह शाम थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लेने चाहिए। इससे चक्कर की समस्या में बहुत जल्द आराम मिलता है।
  • चक्कर का तुरंत इलाज करने के लिए नींबू पानी पीना लाभदायक है
  • अदरक का छोटा पीस मुँह में रख कर चूसने से चक्कर आना कम होता है।
  • पुदीना की पत्तियों से बनी चाय पीने से चक्कर की समस्या में राहत मिलती है।
  • हर्बल टी या आयुर्वेदिक काढ़ा पिने से चक्कर असरकारक रूप से कम होता है।

Dizziness Medicine In Hindi चक्कर आने की दवा

यदि घरेलु उपचार से चक्कर की समस्या में आराम नहीं मिलता तो आप मेडिसिन ले सकते है। पर याद रहे दवाई हमेशा ऐसी ले जिसके ज़्यादा साइड इफेक्ट्स ना हो। यहाँ हमने ऐसी ही सुरक्षित दवाइयों की जानकारी दी है।

(1) बेंजोडाइजेपाइन्स (Benzodiazepines)

सामान्य रूप से चक्कर आने पर बेंजोडाइजेपाइन्स नाम की दवाई दी जाती है। यह वर्टिगो के गंभीर लक्षणों के सामने असरकारक रूप से लड़ती है। इसका उपयोग खास कर इन्सोम्निया और एंग्जाइटी के इलाज में किया जाता है।

इस दवाई के कारण चिंता और अनिंद्रा की परेशानी दूर होती है। ये मेडिसिन मस्तिष्क में GABA नामक एक रसायन के प्रभाव को बढ़ाती है। इससे शरीर एवं दिमागी मांसपेशियों में आराम मिलता है। बार-बार चक्कर आ रहे है तो आप ये दवा ले सकते है।

(2) डायमैनहाइड्रिनेट (Dimenhydrinate)

चक्कर आने के गंभीर लक्षण जैसे की उल्टी या मतली होना इस दवाई से कम होते है। इसे बिना डॉक्टरी पर्चे के भी ख़रीदा जा सकता है। यह ऐंटि हिस्टामाइन (Anti Histamine) प्रकार की दवाई है। इसका उपयोग अक्सर चक्कर के लक्षणों को ख़तम करने के लिए किया जाता है।

डायमैनहाइड्रिनेट दवाई लेने के बाद मरीज को गाडी चलाने या अन्य हैवी शारीरिक श्रम से बचना चाहिए। साथ ही ग्लॉकोमा (Glaucoma) या यूरिनरी (Urinary) से पीड़ित मरीजों को ये दवाई नहीं देनी चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य को हानि पहुंचने की संभावना रहती है।

चक्कर आने पर ली जाती दवाइयों के नाम

  1. सिनार्ज़िन टैबलेट (Cinnarizine Tablet)
  2. बीटाहिस्टाइन (Betahistine)
  3. मैक्लिज़ाइन (Meclizine)
  4. सिन्नारिज़ाइन (Cinnarizine)
  5. मैक्लिज़ाइन (Meclizine)
  6. मैटाक्लोप्रोमाइड (Metaclopromide)
  7. स्कोपैलैमाइन (Scopalamine)
  8. ऑनडैन्स्टैरॉन (Ondansteron)
  9. प्रोमैथाज़ाइन (Promethazine)
  10. पिरासेटैम (Piracetam)

सवाल-जवाब (FAQ)

ज़्यादातर लोग चक्कर आने की समस्या को आम समझते है, या उनके पास कोई योग्य जानकारी नहीं होती। जिस कारण उनके मन में अनेक सवाल होते है। ऐसे ही कुछ चक्कर की समस्या से जुड़े सवालों के जवाब हमने FAQ सेक्शन में दर्शाए है।

(1) Dizziness Meaning In Hindi क्या है?

डिज़्ज़िनेस्स (Dizziness) को हिंदी में चक्कर आना या सिर घूमना कहते है।

(2) सिर में चक्कर आना कौन सी बीमारी के लक्षण है?

ज़्यादा चक्कर आने की समस्या में निचे दर्शाई बीमारिया होने की संभावना है।

  1. एनिमिआ
  2. डायबिटीज
  3. ब्लड प्रेशर
  4. धमनियों का बंद हो जाना
  5. हृदय सम्बंधित समस्या
  6. ब्रेन ट्यूमर
  7. कान से जुडी दिक्कत
  8. डिप्रेशन
  9. मानसिक असंतुलन
  10. संक्रमण

(3) सिर में चक्कर आने का कारण क्या है?

सिर में चक्कर आने का मुख्य कारण शरीर में विटामिन्स की कमी होना है। इसके अलावा मानसिक असंतुलन होने के कारण भी ज़्यादा चक्कर आते है।

(4) चक्कर आने पर कौन सी दवा दी जाती है?

आम तौर पर चक्कर आने की समस्या में घरेलु इलाज ही करना चाहिए। मगर परेशानी ज़्यादा हो तो पेशेंट को सिनार्ज़िन टैबलेट (Cinnarizine Tablet) दी जाती है।

(5) क्या शुगर बढ़ने से चक्कर आता है?

शुगर की बीमारी यानि डायबिटीज के मरीजों को कही कारणोंसर चक्कर आ सकते है। चक्कर आना डायबिटीज का एक आम लक्षण है। शुगर लेवल बढ़ने से चक्कर आने की संभावना रहती है। जिस दौरान शरीर में डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होती है।

आशा करती हु Dizziness Meaning In Hindi चक्कर आना क्या है पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है दूसरी पोस्ट पर तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo