Fatigue Meaning In Hindi | थकान क्या है पूरी जानकारी

फटीग को हिंदी में (Fatigue Meaning In Hindi) थकान या अशक्ति कहा जाता है। ज़्यादा शारीरिक या मानसिक श्रम लेने से ये स्थिति उत्पन्न होती है। भारत सहित दुनियाभर के अधिकांश लोग इस समस्या से पीड़ित है। कुछ सामान्य घरेलु उपाय और दवा द्वारा थकान से राहत पायी जा सकती है।

Fatigue Meaning In Hindi | थकान क्या है पूरी जानकारी

2020 में किये गए एक सर्वेक्षण अनुसार भारत के 53.1 प्रतिशत लोग इस परेशानी से जूझ रहे है। वैसे तो थकान बहुत सामान्य समस्या है। लेकिन बेवजह थकान महसूस करना या लंबे समय तक थकान रहना किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर का संपर्क करना चाहिए।

Fatigue Meaning In Hindi फटीग या थकान क्या है

थकान एक ऐसी स्थिति है, जिसमे व्यक्ति शारीरिक या मानसिक रूप से अशक्त हो जाता है। परंपरागत परिभाषा अनुसार ”लंबे समय तक कार्य करने के फलस्वरूप घटी हुई क्षमता को थकान (Fatigue/फटीग) कहते है।”

मेडिकल भाषा में इसे क्रोनिक फटीग सिंड्रोम (Chronic Fatigue Syndrome) कहा जाता है। यह समस्या CFS के नाम से लोगो में प्रचलित है।

सामान्य रूप से थकान शारीरिक और मानसिक जैसे 2 प्रकार की होती है। मानसिक थकान आगे बढ़ कर अवसाद का कारण भी बन सकती है। थकान कोई बीमारी नहीं है, पर लंबे समय रहने पर ये कोई गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

शरीर की मांसपेशियों में कमजोरी आने के वजह से हमे थकान महसूस होती है। शारीरिक ऊर्जा में कमी हो तो भी थकान की परिस्थिति हो सकती है। थकान एक व्यक्तिगत अनुभव है, जो कमजोरी से विपरीत है।

What Causes Fatigue in Hindi थकान के कारण

रोजाना ज़िंदगी में अपने लाइफ स्टाइल अनुसार हर किसी को ज़्यादा या कम थकान महसूस होती है। यदि थकान ज़्यादा समय तक रहती है तो इसके कुछ कारण हो सकते है, जो निचे दर्शाए है।

  • जीवित ऊतकों की कमी या उनका ख़राब होना
  • सही मात्रा में नींद ना लेने पर
  • ज़्यादा परिश्रम करने से
  • एनिमिआ रोग यानि खून की कमी से
  • हीमोग्लोबिन की कमी के कारण
  • वायरल संक्रमण की वजह से
  • हार्मोनल असंतुलन में
  • प्रतिरक्षा प्रणाली में आए विकार से
  • थाइरॉयड की बीमारी के कारण
  • आर्थराइटिस या गठिया रोग में
  • पोषण युक्त आहार न लेने पर
  • शरीर में विटामिन्स की कमी होने पर
  • मानसिक थकावट के कारण

Symptoms Of Fatigue In Hindi थकान के लक्षण

शरीर में थकावट महसूस होने पर कुछ लक्षण नजर आते है। ज़्यादातर लोग ऐसे छोटे-मोटे लक्षणों को नज़रअंदाज कर देते है। लेकिन लक्षण दीखते जल्द ही योग्य उपचार करना चाहिए। जैसे,

  • शरीर में अत्यधिक दर्द होना
  • सिर दर्द रहना
  • साँस लेने में दिक्कत
  • नींद ना आना
  • मांसपेशियों में दर्द होना
  • जोड़ो का दर्द
  • मानसिक थकान का अनुभव
  • बार-बार चक्कर आना
  • दिल की धड़कन तेज होना
  • शरीर के तापमान में गिरावट
  • ज़्यादा पेशाब आना
  • मतली की समस्या

थकान ग्रस्त व्यक्ति में निम्रलिखित लक्षण दिखाई देते है

  • भूख न लगने के कारण वजन तेजी से कम होना।
  • हाथ पैरो का ठंडा होना और पसीना आना।
  • मांसपेशियों में कमजोरी या शरीर में दर्द होना।
  • इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या होना।
  • व्यक्ति में शरीर का टेम्प्रेचर कम होना।

शरीर में अत्यधिक दर्द होना थकान का मुख्य लक्षण है। मानसिक थकान में व्यक्ति को अधिक सिरदर्द रहना जैसी समस्या होती है।

Treatment Of Fatigue In Hindi थकान का इलाज

वर्तमान समय में थकान के सही कारण स्वास्थ्य विशेषज्ञ नहीं जान सके। इसी वजह से इसका उचित इलाज भी नहीं मिल पाया। हालांकि चिकित्स्क इससे बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव लाने का सुझाव देते है।

निचे दर्शाई कुछ सामान्य देख-भाल से थकान में आराम मिलता है।

  1. अत्याधिक श्रम लेने के बाद आराम करना चाहिए।
  2. भावनात्मक तनाव को कम करने की कोशिश करे।
  3. सोने और जागने का कोई निर्धारित समय रखे और सही मात्रा में पर्याप्त नींद ले।
  4. शराब, सिगरेट, निकोटिन, कैफीन और नशीले पदार्थो से बचे।
  5. पोषण युक्त आहार को नियमित खाने में लीजिये।
  6. ज़्यादा तनाव ना ले और मन को शांत रखे।
  7. पुरे दिन ज़्यादा पानी पिए, जिससे बॉडी हाइड्रेटेड रहे।
  8. आहार में कार्ब्स और प्रोटीन वाले खुराक को शामिल करे।

Fatigue Medicine in Hindi थकान की दवा 

सामान्य घरेलु उपचार या योग्य आराम लेने से थकान में जल्दी राहत मिलती है। यदि आपको थकान की समस्या ज़्यादा रहती है तो निचे बताई दवाई ले सकते है।

(1) Antidepressant Medicine (एंटीडिप्रेसेंट दवा)

आज कल बढ़ते तनाव की स्थिति में मानसिक चिंता का बढ़ना सामान्य हो गया है। इस परिस्थिति का सामना करने में एंटीडिप्रेसेंट दवाई आपकी मदद करती है। शुरुआती डिप्रेशन में मरीज को इस मेडिसिन का डोज़ दिया जाता है।

मानसिक थकान से पीड़ित व्यक्ति इसे ले कर अपनी थकान दूर कर सकता है। इसका सेवन करने से मानसिक शांति मिलती है और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ये दवाई ब्रेन में न्यूरोट्रांसमीटर नामक रसायन को नियंत्रित करने का कार्य करती है।

(2) Sleeping Pills (नींद की दवा)

अच्छी नींद आना बेहतरीन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए शरीर एवं दिमाग को राहत देकर सुकून की नींद लेने के लिए आप नींद की दवा ले सकते है। हालांकि स्लीपिंग पिल्स की ज़्यादा मात्रा स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती है।

शारीरिक और मानसिक आराम पाने के लिए आप इस दवाई को उपयोग में ले। इस दवाई से बहुत कम समय में बेहतरीन परिणाम मिलते है। नींद लाने के लिए कैफीन या किसी अन्य नशीली चीज़ के बजाए स्लीपिंग पिल्स लेना लाभदायक है।

याद रहे यहाँ बताई दोनों मेडिसिन डॉक्टर की सलाह के आधार पर लेनी है।

सवाल जवाब (FAQ)

दिमागी और शारीरिक थकान को लेकर लोगो के मन में कही सवाल है। लोगो द्वारा पूछे जाने वाले ऐसे ही सवालों के जवाब हमने निचे दर्शाए है।

(1) फटीग का क्या मतलब है?

कॉलिन फ्रेंच-इंग्लिश डिक्शनरी का शब्द Fatigue/फटीग है। जिसे हम हिंदी में थकान के नाम से जानते है।

(2) थकान क्या है?

शरीर या दिमाग में आती ऊर्जा की कमी को थकान कहा जाता है।

(3) थकान पीड़ित व्यक्तियों को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

थकान पीड़ित व्यक्ति को कैफीन, शराब, धूम्रपान और नशीली चीज़ो से दूर रहना चाहिए। साथ ही ज़्यादा परिश्रम करने से परेशानी बढे नहीं उसकी सावधानी रखे।

(4) थकान का उपचार क्या है?

इस समस्या का आप 2 प्रकार से उपचार कर सकते है। एक घरेलु उपाय यानि आराम या मालिश द्वारा और दूसरा दवाइयों से। दोनों तरह के उपचार से थकान में आराम प्राप्त होता है।

(5) थकान के दौरान क्या परहेज़ करना चाहिए?

थकान की परिस्थिति में निचे दर्शाए परहेज़ करने चाहिए।

  • कैफीन से दूर रहे
  • धूम्रपान से बचे
  • चीनी को आहार में कम ले
  • मोटापा कंट्रोल में रखे
  • तनाव कम करे
  • अयोग्य खान-पान से बचे

आशा करती हु Fatigue Meaning In Hindi की पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

DAWAiLAJ
Logo