Nausea Meaning In Hindi | जी मिचलाना क्या है पूरी जानकारी

Nausea Meaning In Hindi जी मिचलाना है, जिसमे उल्टी आने जैसा लगता है। इस तरह का एहसास पेट में रही किसी परेशानी के कारण होता है। यदि कभी-कभार ऐसी स्थिति होती है तो यह एक आम बात है। लेकिन ज्यादा बार या लगातार नोजिआ की स्थिति बनी रहे तो किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।

Nausea Meaning In Hindi | जी मिचलाना क्या है पूरी जानकारी

अधिकांश लोगो को मोशन सिकनेस, बुखार या पेट खराबी की स्थिति में जी मिचलाने की अनुभूति होती है। कुछ लोगो को सुबह खाली पेट भी जी मिचलाता है। यह सब होने के पीछे कुछ कारण और समस्याए होती है। आज की जानकारी द्वारा हम इन्ही कारणों को समझते हुए नोजिआ का इलाज एंव दवा देखेंगे।

Nausea Meaning In Hindi जी मिचलाना क्या है

नोजिआ (Nausea) एक इंग्लिश भाषी शब्द है, जिसका सरल मतलब होता है जी मिचलाना। यह शब्द उल्टी आने की संभावना व्यक्त करता है। मेडिकल भाषा में नोजिआ को “इमेसिस” कहते है।

इसमें व्यक्ति को ऐसे लगता है जैसे अब तुरंत उल्टी आने वाली है। जिसमे कही बार सच में उल्टी होती है तो कही बार उल्टी नहीं भी होती।

इस तरह की परिस्थिति बनी रहने के कारण शरीर में एक असहजता रहती है। व्यक्ति को कुछ खाने का मन नहीं करता। हमेशा लगता है जैसे अभी उल्टी हो जाएगी।

डॉक्टर्स कहते है जी मिचलाना कोई बीमारी नहीं है। पर यह स्थिति कोई अन्य बीमारी का संकेत जरूर दर्शा सकती है।

What Causes Nausea in Hindi जी मिचलाने के कारण

जी मिचलाने के पीछे कही कारण जिम्मेदार हो सकते है। जिसमे सबसे सामान्य है गलत खानपान, बुखार की स्थिति या पाचन सम्बंधित समस्या। यहाँ निचे नोजिआ के सभी सामान्य कारणों के बारे में बताया है।

  • दवाई के साइड इफ़ेक्ट से
  • बासी या गलत खाने से
  • किसी इन्फेक्शन की वजन से
  • अत्याधिक भोजन के कारण
  • दुर्गंध के प्रवेश से
  • मोशन सिकनेस में
  • माइग्रेन या सिरदर्द के कारण
  • प्रेगनेंसी के लक्षण में
  • पेट दर्द के कारण
  • वायरल फीवर की वजह से
  • गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी में
  • पेप्टिक अलसर में
  • भावनात्मक तनाव के कारण
  • शारीरिक गर्मी की स्थिति में
  • हार्ट स्ट्रोक के कारण

Symptoms of Nausea in Hindi जी मिचलाने के लक्षण

मतली या जी मिचलाने के कुछ महत्वपूर्ण लक्षण निचे अनुसार है।

  • अधिक पसीना आना
  • शरीर में कमजोरी महसूस होना
  • लगातार मुंह में लार बनना
  • चक्कर आने की स्थिति
  • पेट में दर्द या खराबी
  • सीने में दर्द होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • बेहोशी जैसा लगना

बताये लक्षण अनुसार की स्थिति एक-दो बार या कम समय के लिए रहती है तो घबराने की जरुरत नहीं। परंतु यही समस्या ज्यादा या लगातार रहती है तो ये नोजिआ के गंभीर लक्षण माने जायेगे।

गंभीर जी मिचलाना (Chronic Nausea) का एक मुख्य लक्षण ये भी है की आपको बार-बार वोमिटिंग जैसा लगेगा। लेकिन जब आप उल्टी करने जाते है तो उल्टी बिलकुल भी नहीं होती।

Treatment of Nausea in Hindi जी मिचलाने का इलाज

नोजिआ (Nausea) का सही इलाज उसके कारणों पर निर्भर करता है। अधिकतर लोगो में यह समस्या कुछ समय के बाद अपने आप ठीक हो जाती है। जिनमे समस्या ज्यादा रहती है उनके लिए निम्नलिखित इलाज उचित है।

  • यदि किसी दवाई के कारण जी मिचला रहा है तो उस दवाई को बंद कर दीजिये।
  • दुर्गंध से आपको ज्यादा परेशानी होती है तो दुर्गंध वाली जगहों से दूर रहिये।
  • बुखार में वोमिटिंग जैसा लग रहा है तो इसके लिए डॉक्टर से उचित दवा लीजिये।
  • एक साथ बहुत ज्यादा खाने की कोशिश ना करे, आराम से थोड़ा-थोड़ा खाये।
  • मोशन सिकनेस है तो थोड़ा आराम कर लीजिये और यात्रा करे तब गाड़ी में आगे बैठे।
  • डिप्रेशन, माइग्रेन या सिरदर्द की स्थिति ज्यादा रहती है तो डॉक्टर से इलाज करवाए।
  • निर्जलीकरण से होने वाले नोजिआ को रोकने के लिए रोजाना ज्यादा पानी पिए।
  • अपने खाने में तेल मसाले वाले आहार को कम करे और फल-सब्जियों को शामिल करे।
  • शरीर में कोई इन्फेक्शन या वायरस है तो डॉक्टर की मदद से उसका समाधान करवाए।
  • प्रेगनेंसी में होते नोजिआ को रोकने के लिए डॉक्टर से सही दवाई और मार्गदर्शन लीजिये।
  • जी मिचलाना से राहत पाने के लिए अदरक और पुदीना की चाय पीना फायदेमंद है।

Nausea Medicine in Hindi जी मिचलाने की दवा

नोजिआ या मतली की दवा डॉक्टर मरीज की स्थिति समझ कर देते है। यहाँ निचे हम केवल एक सामान्य टेबलेट के बारे में बता रहे है। जिसका उपयोग करने पर अधिकांश नोजिआ से पीड़ित लोगो को फायदा हुआ है।

Charak Pharma Vomiteb Tablet

  • यह खास जी मिचलाना और उल्टी के लिए बनायीं टेबलेट है।
  • मेडिसिन को इंडियन ब्रांड चरक फार्मा ने तैयार किया है।
  • मेडिकल स्टोर या मेडिसिन वेबसाइट पर इसकी प्राइस ₹81 है।
  • 81 रुपये में 30 टेबलेट का पूरा स्ट्रिप पैक मिल जाता है।

डॉक्टर की सलाह अनुसार इस टेबलेट को दिन में 2 या 3 बार लिया जा सकता है। आप चाहे तो निचे दी गयी डिस्काउंट लिंक द्वारा 90 टेबलेट्स पैक सबसे सस्ती कीमत में खरीद सकते है।

इस दवाई को लेने के बाद कुछ घंटो तक आराम कर लीजिये। जी मिचलाने की पूरी परेशानी ख़तम हो जाएगी और आप बेहतर महसूस करेंगे।

सवाल जवाब (FAQ)

जी मिचलाना (Nausea) से सम्बंधित कुछ जरुरी प्रश्न अक्सर लोगो के मन में रहते है। निचे ऐसे ही जरुरी सवालो के जवाब दिए है।

(1) शरीर में मतली कहा होती है?

मतली या जी मिचलाने की स्थिति अक्सर उल्टी से पहले आती है। जिसकी भावना शरीर में पेट के ऊपरी हिस्से से लेकर मुख मार्ग तक होती है। इसमें मुंह के माध्यम द्वारा पेट में जमा खुराक बहार निकलने का प्रयास करता है।

(2) लगातार जी मिचलाना किसका लक्षण है?

यदि आप लगातार जी मिचलाने (Nausea) की समस्या से परेशान हो रहे है। तो यह किसी गंभीर बीमारी का लक्षण हो सकता है। जिसमे गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स, पेप्टिक अलसर, हार्ट स्ट्रोक जैसी बीमारी शामिल है।

(3) उल्टी जैसा मन हो तो क्या करना चाहिए?

उल्टी हो रही है तो हो जाने दीजिये। लेकिन केवल उल्टी आने की अनुभूति से परेशान हो रहे है तो अदरक की चाय पिए या निम्बू चूसे। या एक कप गरम लौंग का पानी पी कर भी समस्या से राहत पा सकते है।

आशा करता हु Nausea Meaning In Hindi पर पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo