हस्त उत्तानासन (Hastottanasana) क्या है, फायदे और करने का तरीका

विन्यास शैली योगासनों में शामिल हस्त उत्तानासन कही तरह के फायदे देने के साथ गंभीर रोगो से भी बचाव करता है। सूर्य नमस्कार के 2 और 11 नंबर के योगासनों में Hastottanasana किया जाता है। यह आसन Raised Arm Pose के नाम से दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

हस्त उत्तानासन (Hastottanasana) क्या है, फायदे और करने का तरीका

यह आसन पेट की चर्बी कम करने में असरकारक है। साथ ही रोजाना करने पर शरीर में पुरे दिन ऊर्जा का अनुभव होता है। यहाँ पुरे रिसर्च द्वारा हस्त उत्तानासन करने की जानकारी बताई है। जिसे करने पर आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

हस्त उत्तानासन (Hastottanasana) क्या है

हस्तोत्तानासन दो शब्दों से मिलकर बना है। हस्त का मतलब “हाथ” और उत्तान का मतलब है “उपर” की तरफ।हाथ उपर की तरफ उठाकर करने वाले आसन को उत्थान आसन कहते है। साथ ही इसमें हाथो का खिचाव होने के कारण हस्त उत्तानासन कहा जाता है। इंग्लिश में इसे Hand Raising Pose भी कहते है। यह एक पावर योग है जो जिम एक्सरसाइज के बराबर है।

बॉडी को स्ट्रेच करने के लिए यह आसन अच्छा है। हस्त उत्तानासन करने से पूरी बॉडी की आंतरिक मसाज हो जाती है। यह आसन स्पाइन को लचीला बनाकर लकवे की संभावना कम करता है। साथ ही शरीर को आकर्षक और लचीला बनाता है।

हस्तोत्तानासन करने से पहले नीचे दिए गए आसन करेंगे तो ज्यादा फायदे प्राप्त हो सकते है।

  1. ताड़ासन (Tadasana)
  2. त्रिकोणासन (Trikonasana)

हस्त उत्तानासन करने का तरीका

अगर आप सोच रहे है की घर बैठे वजन कैसे कम करे तो इसका जवाब है हस्त उत्तानासन करके। इसे करने का आसान तरीका नीचे बताया है।

  1. आसन की शुरुआत में सीधे खड़े हो जाइए और दोनों पैरो को एक दूसरे से कंधे जितनी दुरी पर रखे।
  2. दोनों हाथो को सीधा रखे और खुद तनावमुक्त रहिये।
  3. हाथो को हलके से ऊपर उठाए और ताड़ासन की स्थिति में आ जाये।
  4. अब दोनों हाथो को सामने रखकर उन्हें एकदूसरे में पीरो ले, हथेलिया सामने की और मोड़ दे।
  5. दोनों बाहे सिर के नजदीक होनी चाहिए अब उन्हें पीछे की और मोड़ने की कोशिश करे।
  6. हाथो को ऊपर लेने की क्रिया करते वक़्त सांस लेना शुरू करे और पूरी सांस भरने के बाद हाथो को पीछे मोड़िये।
  7. इस तरह की स्थिति में थोड़ी देर रुकिए।
  8. यह प्रक्रिया लेफ्ट और राइट साइड में फिर से दोहराये।
  9. शुरू में 5-10 सेकंड से शुरू करे और 1-2 मिनट तक जा सकते है।
  10. आसन छोड़ते वक़्त सांस को छोड़े और हाथो को नीचे ले आइये।
  11. इस पूरी प्रक्रिया को दोबारा दोहराये कम से कम 5 बार जरूर करे।

सावधानी रखनेवाली बाते

  • साँसों को ज्यादा तेजी से लेने की कोशिश न करे।
  • शरीर को पीछे मोड़ने पर अच्छा संतुलन बनाये रखे।
  • हाथ और पैर सीधे होने चाहिए तभी आसन का लाभ मिलेगा।
  • पैरो को घुटनो से नहीं मोड़ना है।
  • कंधे और गले की चोट में यह आसन ना करे।
  • सिर दर्द होने पर यह आसन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भावस्था के दौरान इस तरह के आसान से दूर रहे।

हस्त उत्तानासन के फायदे

  • रीड की हड्डी को स्ट्रेच करने से पीठ की मांसपेशिया मजबूत बनती है।
  • पेट के स्नायु में खिचाव होने से चर्बी का प्रमाण कम होता है।
  • आंतो पे तनाव आने से अच्छी मसाज होती है और पुरानी कब्ज दूर होती है।
  • कंधो पे इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है और कंधे मजबूत एवं लचीले बनते है।
  • छाती को चौड़ी करता है फेफड़ो में ज्यादा ऑक्सीजन पहुँचता है जिस से फेफड़े मजबूत बनते है।
  • रोजाना करने पर कमर और पीठ दर्द से राहत मिलती है।
  • तत्काल स्फूर्ति महसूस होती है।
  • रीढ़ की हड्डी को खींच कर सीधा करता है जिस से रीढ़ की हड्डी में गैप का इलाज हो जाता है।
  • किडनी को अच्छी मालिश मिल जाती है, जिससे वह अच्छी तरह कार्य कर पाती है।
  • हाइट बढ़ाने के लिए असरकारक आसन है।
  • पैरासिम्पैथेटिक नर्व्स सिस्टम (Parasympathetic Nervous system) को सक्रिय करता है।
  • गुस्सा और तनाव दूर कर के मन को शांत रखता है।
  • नियमित अभ्यास करने से पुरानी से पुरानी कब्ज का परमानेंट इलाज हो जाता है।
  • पेरो के लिए फायदेमंद है ये अंगूठे, एड़िया, घुटने, जांध, पंजो को मजबूत बनाता है।

पहली बार करने वालों के लिए ख़ास टिप्स

पहली बार करने वाले लोगो के लिए hastottanasana मुश्किल हो सकता है। इसलिए शुरुआत में दिवार या कुर्सी का सहारा ले सकते है। आसन सही होता जाये उस अनुसार ज्यादा समय कर सकते है।

अगर आप पतले होने के लिए इस पावर योग को कर रहे है तो सुबह-शाम आसन करे। इसके अलावा वजन कम करने के लिए भोजन भी सही मात्रा में ले। इस से आपको तेजी से वजन कम करने में सहायता मिलेगी।

हस्तोत्तानासन करने के बाद यह आसन करे

  1. कटी चक्रासन (Kati Chakrasan)
  2. सिरसासन (Sirsasan)
  3. सर्वांगासन (Sarvangasana)

हस्तोत्तानासन पूर्ण हो जाने पर अधिक लाभ प्राप्ति के लिए ऊपर बताये गए आसन कर सकते है।

आशा करती हु हस्तोत्तानासन की पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo