बच्चे के लिए विटामिन डी 3 की खुराक Vitamin D3 Foods

विटामिन डी 3 की कमी होने पर बच्चो में कई बीमारिया देखने मिलती है। पर यदि बचपन से सही मात्रा में Vitamin D3 Foods दिए जाये तो ऐसे परिणाम देखने नहीं मिलते। अक्सर ज्यादातर लोग समझते है सूर्य प्रकाश द्वारा बच्चो को विटामिन डी पूरी तरह से मिल जाता है। पर ये बात पूरी तरह से सही नहीं है, केवल धुप से नहीं बल्कि कही खुराक द्वारा विटामिन डी 3 की प्राप्ति की जाती है।

बच्चे के लिए विटामिन डी 3 की खुराक Vitamin D3 Foods

बड़ी उम्र के लोग विटामिन डी 3 मिलने वाले सारे खुराक आहार में ले सकते है। पर एक बच्चा ये सभी खुराक नहीं ले पाता, ख़ास कर उन आयु के बच्चे जो छोटे होते है। ऐसे में नवजात शिशु के लिए माँ का दूध और Vitamin D3 Drops सबसे बेहतर है। इससे बड़े आयु के बच्चे दूध, फल, दही द्वारा विटामिन डी 3 पा सकते है। अब इसी जानकारी को पुरे विस्तार में समझने के लिए अंत तक पढ़े।

बच्चे के लिए विटामिन डी 3 की खुराक

ज़्यादातर लोग नवजात शिशु या बच्चो को सूर्य प्रकाश में ले जाना पसंद नहीं करते। ऐसे में सुबह की हल्की धुप में ले जाइए और विटामिन डी 3 वाले खुराक दे। विटामिन डी के आहार स्त्रोत में बच्चो के लिए दूध सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

यदि विटामिन वाले खुराक देने के बाद भी बच्चो में किसी तरह की विटामिन सम्बंधित कमिया नजर आती है। तो डॉक्टर से संपर्क कर के Vitamin Medicine या सप्लीमेंट लेने चाहिए।

बच्चो के लिए विटामिन डी 3 के फायदे

  • हृदय स्वास्थ्य अच्छा रहता है
  • शरीरिक विकास
  • संक्रमण शक्ति बढ़ाता है
  • मांसपेशिया मजबूत बनाता है
  • हड्डियों की मजबूती
  • मानसिक विकास
  • दांतो की मजबूती

1 साल से कम उम्र के बच्चे

नए जन्मे बच्चे से लेकर 1 साल तक के बच्चो में 400 IU – 10 माइक्रोग्राम (msg) प्रतिदिन विटामिन डी 3 की जरुरत होती है।

खुराक

  • फोर्टिफाइड फ़ूड मिल्क
  • फोर्टिफाइड सोया मिल्क
  • फोर्टिफाइड इंफेन्ट फार्मूला
  • फोर्टिफाइड सिरियल
  • फोर्टिफाइड चावल का दूध
  • शुद्ध चीज़

ध्यान दीजिये की 1 साल से नीची आयु वाले शिशुओं को सबसे ज़्यादा ज़रूरत माँ के दूध की होती है। और उनकी आयु थोड़ी बढे तब आप उसको पोषण युक्त खाद्य पदार्थ भी दे सकते है। जैसे की उबली हुई दाल का पानी, सूप वगेरा बच्चे को दिया जा सकता है।

1 से 8 साल के बच्चो की खुराक

1 से 8 साल तक के बच्चो को 600 IU – 15 mcg प्रतिदिन विटामिन डी 3 चाहिए होता है।

खुराक

  • गाय का दूध
  • फलो का रस
  • दही
  • मशरूम
  • चीज़
  • शुद्ध घी
  • अनाज
  • अंडे का पीला भाग

जब बच्चा बड़ा होने लगता है तब उसके शारीरिक एव मानसिक विकास के लिए बेहतर हो ऐसे Vitamin D3 Foods उसको देने चाहिए। जिसके कारण हड्डिया मजबूत बनती है और मांसपेशियों की सेहत भी बनी रहती है।साथ ही बचपन में होने वाली किडनी और लिवर की बीमारी को भी यह खुराक दूर रखता है।

9 वर्ष से ऊपर की आयु

9 साल से ऊपर के बढ़ते बच्चो के लिए 600 IU – 15 mcg प्रतिदिन विटामिन डी 3 जरुरी है।

खुराक

  • हेरिंग फिश
  • अंडे की जर्दी
  • मशरूम
  • कोड लिवर ऑइल
  • अनाज और ओट्स
  • गाय का दूध
  • हरी पत्तेदार सब्जिया

9 साल से ऊपर के जो बालक है उनको आरोग्यप्रद भोजन देना आवश्यक माना जाता है । क्योकि इस उम्र में ही उनके शारीरिक अंगो में बदलाव होने की शुरुआत होती है। साथ ही पढ़ाई और इतर प्रवृति में भी ध्यान देना पड़ता है, इसलिए उनके शरीर और दिमाग के लिए पौष्टिक खुराक अनिवार्य है।

भारत जैसे देश में जहा सूर्य प्रकाश भरपूर आता है, यहा भी विटामिन डी 3 की कमी खास कर बच्चो में देखने को मिलती है। जिसके पीछे पोषणयुक्त खुराक ना मिलना सबसे बड़ा जवाबदार कारण है। ऐसे में उनके स्वस्थ्य का खयाल रखना ज़रूरी है।

बच्चों में विटामिन डी3 की कमी के लक्षण

यदि आपके बच्चे में निम्नलिखित लक्षण नजर आते है तो समझ जाइये बच्चे में विटामिन डी3 की कमी है।

  • मांसपेशियों में कमजोरी होना
  • कलाई पर हलकी सूजन
  • शरीर सही विकसित न होना
  • बच्चे की पीठ में दर्द रहना
  • हड्डियों में दर्द की शिकायते
  • ज्यादा बार निमोनिया होना

ऐसे लक्षणों में NIH अनुसार सही खुराक दे कर विटामिन डी की कमी दूर की जा सकती है।

आखरी शब्द

दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है अच्छा स्वास्थ्य, रोगमुक्त जीवनशैली के लिए गुणवत्ता युक्त आहार और नियमित व्यायाम करना ज़रूरी है। भारत के योग शास्त्र में भी कहा गया है की इन्सान की सबसे बड़ी जमापूंजी निरोगी स्वास्थ्य है।

आशा करती हु बच्चे के लिए विटामिन डी 3 खुराक पर पूरी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo