नॉर्मल हाइट वही होती है जो आपके मा बाप द्वारा मिले जेनेटिक्स से विकसित हुयी है। यानि की अगर आपके पिता की हाइट 170 सेंटीमीटर है तो आपकी लंबाई भी 170 के आसपास ही रहेगी। व्यक्ति को बचपन से सही पोषण मिलता रहे तो उम्र के अनुसार हाइट में विकास होता रहता है। पर पोषण में कमी रह जाये तो कभी कभी देरी से भी हाइट बढ़ती है। इन सबके बिच एक सवाल होता है की नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये, क्या कोई Height Chart होता है।
व्यक्ति बच्चा बन कर पैदा होता है और अगले 20-25 साल तक अपने शारीरिक विकास द्वारा जवानी की तरफ आगे बढ़ता रहता है। फिर जवानी का दौर गुजर जाने के बाद जीवन का मद्य भाग जीता है और अंत में बुढ़ापे की तरफ आगे बढ़ता है। इस समग्र जीवनकाल में केवल शुरआत के 20 साल का समय ही ऐसा होता है जिसमे व्यक्ति की हाइट का विकास होता है। पर कुछ लोगो में ऐज के हिसाब से ग्रोथ देखने को नहीं मिलता, तब जरुरत होती है अपनी बॉडी की सही जानकारी की।
नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये Height Chart
साइंस ने आज इतनी तरक्की कर ली है की हाइट के हिसाब से अपना आदर्श वजन कितना होना चाहिए वो बता देते है। जिसे BMI (Body Mass Index) Calculation कहा जाता है, इस कॅल्क्युलेटर की मदद से पता चलता है की हाइट के अनुसार अपना बॉडी वेइट सही है या नहीं। BMI के बारे में पोस्ट के अंत तक पूरी जानकारी बता देंगे, अभी ऐज के हिसाब से नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये वो समझ लीजिये।
1 साल तक के बच्चो की हाइट
- नये जन्मे बच्चे में लड़को की हाइट 1 फुट 5 इंच और लड़की की 1 फुट 4 इंच होनी चाहिये।
- लड़का 3 से 5 महीना का है तो लंबाई 1 फुट 8 इंच से 2 फुट तक हो सकती है। वही लड़कियों में भी ऐसा ही प्रमाण हो सकता है।
- 6 से 12 महीने का बच्चा है तो लड़को के लिए 2 फुट से 2.6 और लड़कियों के लिए 1.9 फुट से 2.4 का आदर्श माप प्रमाण है।
- और 1 साल के किसी भी बच्चे की हाइट 2 से 2.5 फुट होना अच्छा और सेहतमंद माना जाता है।
1 से 5 साल में नॉर्मल हाइट
- 1 से 2 साल के लड़को में 2.5 फुट से लेकर 2.8 हाइट होनी चाहिए। 1 से 2 साल की ऐज वाली लड़की की हाइट 2.4 से 2.7 फुट होनी चाहिये।
- 2 से 4 साल के बच्चे की नॉर्मल हाइट लड़को के लिए 2.8 से 3.4 फुट और लड़की के लिए 2.7 से 3.3 फुट सही है।
- 5 साल की उम्र में लड़के की हाइट 3.6 फुट और लड़की की हाइट 3.5 होनी चाहिये।
Height Growth करने के लिए कोनसी एक्सरसाइज करे
6 से 10 साल के बच्चो के हाइट
- 6 साल की उम्र के बच्चो में लड़के की हाइट 3 फुट 8 इंच और लड़की की 3 फुट 7 इंच होनी चाहिये।
- लड़का 7 साल का हो जाये तो नॉर्मल हाइट 4 फुट और लड़की के लिए 3.9 फुट परफेक्ट है।
- 8 साल के लड़के की हाइट 4 फुट 2 इंच होनी चाहिए और 8 साल की लड़की के हाइट इससे 1 इंच कम होनी चाहिए।
- 9 साल की उम्र में लड़के की हाइट 4.3 से 4.4 फुट के बिच और लड़की की 4.2 से 4.3 फुट होनी चाहिए।
- बच्चा 10 का होने पर आदर्श हाइट 4.4 से 4.5 फुट के करीब रहती है, इसमें लड़की का प्रमाण 1 इंच तक कम हो सकता है।
11 से 19 की ऐज में नॉर्मल हाइट
- इस उम्र काल में व्यक्ति की हाइट तेज या धीमी गति से आगे बढ़ सकती है। ज्यादातर लोगो की लंबाई अपने मा बाप के जेनेटिक्स गुण और आहार पोषण के आधार पर बढ़ने लगती है।
- कोई 15-16 साल की ऐज में ही 6 फुट तक का हो जाता है तो कोई 17 साल तक 5.5 फुट का हो पाता है। अगर आप ऐसा कहे की नार्मल हाइट क्या होनी चाहिए, तो इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है।
- फिर भी 12 साल के लड़के की हाइट 4.8 फुट और लड़की की 4.7 फुट होनी चाहिए।
- लड़को के लिए 13 साल में 5.1 फुट, 14 साल में 5.3 फुट और 15 साल में 5.5 फुट हो सकती है।
- लड़कियों के लिए 13 साल में 5 फुट, 14 में 5.1 फुट और 15 साल में 5.2 फुट होनी चाहिए।
- इसके बाद लड़को में 16 से 19 तक की आयु में हाइट 5.5 से 6 फुट तक रह सकती है।
- वही लड़कियों के ग्रोथ हॉर्मोन्स के हिसाब 18 साल तक 5.3 से 5.6 तक हो सकती है।
Height Chart For Boys And Girls
अपनी ऐज के हिसाब से बॉडी में कितना वजन और हाइट होना चाहिये। इसके बारे में पूरी रिसर्च कर के एक हेल्थ वेबसाइट पर पूरी जानकारी बताई गयी है। वो एक सामान्य चार्ट नहीं है जिसे यहाँ सिंगल पोस्ट में समझाया जा सके।
उसमे Height Chart को समझने के लिए 20 साल तक का पूरा लिस्ट बना रखा है। जिसकी मदद से ये पता किया जा सकता है की उम्र के हिसाब से हाइट वेट कितना होना चाहिये। ज्यादा जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करे और वेबसाइट पर विजिट करे।
गूगल पर बहुत से लोगो का सवाल था की हाइट कितनी उम्र तक बढ़ सकती है और कद बढ़ना कब रुक जाता है। तो जब तक आपके शरीर में Growth plate ओपन होती है तब तक हाइट बढ़ने की संभावना होती है। ज्यादातर लड़को में यह प्लेट 19 साल और लड़की में 18 साल तक बंद हो जाती है। इस विषय पर पूरी जानकारी पाने के लिए Height Badhane Ki Last Age पोस्ट पढ़ सकते है।
हाइट कैसे नापते है Height Measurement
बहुत से लोगो को ये ही नहीं पता की असल में उनके शरीर की लंबाई कितनी है। अगर इंटरनेट पर आप हाइट कैसे नापे ये सर्च करोगे तो बहुत सी इन्फॉर्मेशन मिल जाएगी। जिसमे लोगो ने मोबाइल फ़ोन से Height Measurement और दूसरे तरीको के बारे में बताया है।
ये मोबाइल एप्लीकेशन से कभी सही लंबाई का पता नहीं लगाया जा सकता। इसलिए में तो यही कहुगा की हाइट नापने के लिए किसी भी Tailor Tape का उपयोग कर लीजिये। या किसी छोटे हॉस्पिटल में चले जाये वहा भी आपको हाइट चेक करने की सुविधा मिल जाएगी।
आशा करता हु नॉर्मल हाइट कितनी होनी चाहिये विषय पर सम्पूर्ण जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।
टिप्पणियाँ(0)