दांत दर्द का इलाज 100% तुरंत आराम पाये Dant dard ka ilaj

दांत दर्द की समस्या अक्सर बूढ़े लोगो में देखने को मिलती है, क्यों की उनके दांत कमजोर हो चुके होते है। लेकिन आजकल की जीवनशैली के अनुसार यह दर्द किसी भी उम्र के व्यक्ति में देखने को मिल रहा है। जिसके पीछे दांतो में रही सड़न, अच्छे से सफाई ना करना, गलत खानपान या धूम्रपान करना जैसे कही कारण जवाबदार हो सकते है। इस तरह के दर्द का मुख्य लक्षण होता है की जैसे ही कुछ खाना खाये या मुँह की हलन चलन करे दांतो में दर्द होना शुरू हो जाता है। कुछ दांत दर्द का इलाज ऐसे है जिनका प्रयोग करने पर पीड़ित व्यक्ति तुरंत आराम पाता है।

दांत दर्द का इलाज 100% तुरंत आराम पाये Dant dard ka ilaj

पोस्ट को शुरू करने से पहले बता दू की यह जानकारी उन लोगो के लिए नहीं है जिनका दांत का ऑपरेशन हुआ है या दांतो की कोई गंभीर समस्या हो। यह जानकारी सिर्फ सामान्य लोगो के लिए है जिन्हे कभी कभी दांतो में दर्द हो जाता है। यदि आप किसी बीमारी का शिकार बने हुए है और इस तरह की पीड़ा का सामना करना पड़ रहा है तो डॉक्टर की सलाह के बिना किसी भी घरेलु उपचार को ना आजमाये।

दांत दर्द का इलाज 100% तुरंत आराम पाये

आज की पोस्ट में सिर्फ दांत दर्द का इलाज के बारे में बताया जायेगा, वही चीजों के आधार पर उपाय होंगे जो घर के किचन में मिल जाये। यदि आप इस विषय पर गहराई पूर्वक जानकारी जानना चाहते है जैसे दांत दर्द की दवा क्या है, कोनसी टेबलेट खानी चाहिए, दर्द होने के पीछे क्या कारण होते है, ट्रीटमेंट कैसे करवानी है तो यहाँ क्लिक कर के दूसरी पोस्ट पढ़ लीजिये।

फिटकरी एलम

यदि आप तुरंत दांत दर्द से छुटकारा पाने का कोई सबसे असरदार तरीका ढूंढ रहे है। तो वो फिटकरी एलम है, बाजार से ओरिजिनल फिटकरी का टुकड़ा लाना है। बाजार से लाने में दिक्कत हो तो यहाँ क्लिक कर के अमेज़न से भी ऑनलाइन ऑर्डर करवा सकते है।

फिटकरी मिल जाने के बाद थोड़ा टुकड़ा तोड़े और उसे हलके गुनगुने पानी के ग्लास में 30 सेकंड के लिए डाल दे, 30 सेकंड बाद टुकड़ा बहार निकाल लेना है। आप चाहे तो फिटकरी स्टोन का पाउडर बना कर एक चौथाई चम्मच पानी भरे ग्लास में सीधा डाल सकते है। फिटकरी वाले पानी में सेंधा नमक डाले और सम्पूर्ण पानी को अच्छे से मिक्स कर लीजिये।

अब इस पानी से कुला करना है, 30 सेकंड के लिए पानी मुँह में भरे और फिर बहार निकाल दीजिये। ऐसा तब तक करना है जब तक ग्लास का पूरा पानी ख़तम ना हो जाये। यह तरीका इतना असरदार है की सिर्फ 5 मिनट में ही अपना असर दिखाना शुरू कर देता है।

नमक पानी

यह एक सामान्य घरेलु उपचार है जिसके द्वारा किसी भी प्रकार के दांत दर्द से तुरंत छुटकारा पाया जा सकता है। सबसे पहले पानी को थोड़ा गरम करे और उसमे आधा चम्मच नमक डाल कर मिला लीजिये। पानी को ग्लास में निकाले और अच्छे से कुल्ले करे। नमक पानी की गरमाहट से दांतो में सिकाई होगी और बैक्टीरिया का भी नाश हो जायेगा। पूरी प्रक्रिया सम्पूर्ण करने के कुछ ही मिनट बाद दांत दर्द से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

लौंग का इलाज

लौंग हर घर में आसानी से मिल जाता है, तो एक लौंग का टुकड़ा ले और उसे दांतो के बिच दबा कर रखे। 3 से 5 मिनट तक यह प्रक्रिया करनी है, लौंग का रस दांतो के बिच जा कर दर्द से राहत दिलवाता है। आप चाहे तो लौंग के तेल को भी दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगा सकते है, तेल को रुई की मदद से लगाना है।

कच्चा प्याज

डॉक्टर को कहना है की कच्चे प्याज का टुकड़ा अच्छे से चबा कर खाने से मुँह में रहे कीटाणु मर जाते है। तो आप प्याज का टुकड़ा दर्द वाले दांत पर लगा के रख सकते है या हर 5 मिनट में प्याज का एक छोटा सा टुकड़ा खा सकते है। प्याज के रस से दांत में रहे किटाणु तुरंत मर जाते है और कुछ ही समय में पूरा दर्द गायब हो जाता है।

तुलसी का उपचार

सदियों से आयुर्वेदिक दवा बनाने के लिए तुलसी का भरपूर उपयोग किया जा रहा है। तुलसी में रहे औषधीय गुणों के कारण इसे कही तरह की मेडिसिन और उपचार में भी उपयोग किया जाता है। दांत दर्द दूर करने के लिए तुलसी के पत्ते में काली मिर्च चूर्ण डाल कर गोली बना ले। गोली को वह दबा कर रखे जहा दर्द हो रहा है, इसे रखना आसान है और आराम भी मिल जायेगा।

लहसुन पेस्ट

लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है, इसी के साथ काली मिर्च और नमक को मिक्स कर दिया जाये तो दांत दर्द की पूरी दवा तैयार हो जाती है। सबसे पहले लहसुन की कलियों को कूट कर पेस्ट बना लेना है, फिर उसमे नमक और काली मिर्च पाउडर मिला दीजिये। अंत में संपूर्ण पेस्ट बन जाने पर दर्द वाली जगह पर लगा ले, दिन में ऐसे 2 बार करने पर पूरी तरह से आराम मिलता है।

हींग पाउडर

हींग में एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक दोनों ही गुण मौजूद होते है, जिसकी मदद से दर्द में राहत मिलती है। सबसे पहले एक चुटी हींग को पानी में मिला कर पेस्ट बना ले फिर रुई की मदद से दांतो के बिच दबा कर रख दीजिये।

आशा करता हु दांत दर्द का इलाज Dant dard ka ilaj के बारे में पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo