Franchise Meaning In Hindi. जो भी व्यक्ति अपने रुपयों को बिज़नेस में निवेश कर के बिज़नेस बड़ा करना चाहता है, उसने कही न कही फ्रैंचाइज़ी के बारे में सुना ही होगा। जब कोई व्यक्ति अपना नया बिज़नेस शुरू करता है तो उसे बहुत महेनत करनी पड़ती है। जैसे की अपने ब्रांड के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ाना, मार्केटिंग द्वारा नए कस्टमर बनाना और अच्छी सर्विस देना। पर यदि आप पहले से एक ब्रांड के साथ मिल कर काम करते है तो इतनी ज्यादा महेनत नहीं करनी पड़ती। और बिज़नेस करने के इसी तरीके को Franchise Business Model कहा जाता है।
सिर्फ Franchise Meaning समझने से पूरा बिज़नेस मॉडल नहीं समझ आ जाता। इसके लिए फ्रैंचाइज़ी क्या है कैसे काम करता है, फ्रैंचाइज़ी के फायदे नुकसान सब कुछ समझना पड़ता है। यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसमे बड़े ब्रांड के साथ जुड़ने के लिए आपका 1 लाख से 1 करोड़ तक का इन्वेस्टमेंट हो सकता है। और इतना बड़ा Money Investment करना है तो एक बार फ्रैंचाइज़ी के बारे में पूरी जानकारी समझ लेना जरुरी है जो आज की पोस्ट में शेयर कर रहे है। तो चलिए शुरू करते है Franchise Business Model.
सिर्फ 10 मिनट में Digital Marketing सीखे
Franchise Meaning In Hindi (Franchise Business Ideas & Model)
अगर हमारा कोई काम या बिज़नेस तेजी में आ जाता है तो हमारे आसपास के लोग या रिश्तेदार के लोग कहते है। "भाई तुमने तो बहुत अच्छा काम कर दिखाया है, हमें भी शामिल कर लो इसमें ताकि कुछ पैसे हम भी कमा पाये।" तो एक तरह से आप ब्रांड बन गये है और आपकी सक्सेस को देखते हुए लोग आपके साथ जुड़ना चाहते है। बिलकुल इसी तरह फ्रैंचाइज़ी में होता है।
- अगर कोई कंपनी बड़ी हो जाती है तो लीगल वे में बहुत से लोग उनके साथ जुड़ कर अपना बिज़नेस ग्रो करना चाहते है और पैसा कमाना चाहते है। तो सामने से ब्रांड वाले भी आपको बिज़नेस करने की परमिशन दे देते है और बदले में आपसे कुछ कमीशन ले लेते है।
- जैसे की अमूल एक बहुत अच्छा ब्रांड है और आप अमूल के साथ जुड़ना चाहते है तो कुछ पैसो का इन्वेस्टमेंट करना होगा। उसके बाद कंपनी के प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी, बिज़नेस तकनीक, कंपनी सपोर्ट सब कुछ आपको मिल जायेगा। बस आपको कुछ पैसे निवेश कर के Amul का पार्लर लगाना होगा।
- बड़े बड़े ब्रांड के साथ जुड़ कर उनका नाम लगा कर अपना बिज़नेस शॉप शुरू करना और उनकी ही तरह सब कुछ करना। इस पुरे प्रोसेस को Franchise Business Model कहा जाता है। जिसमे कंपनी को फ्रेंचाइज़र कहा जाता है और आपको फ्रैंचाइज़ी कहा जाता है। तो यही Franchise Meaning In Hindi और Franchise Defination है।
फ्रैंचाइज़ी के प्रकार Types Of Franchise
दोस्तों फ्रैंचाइज़ी कही तरह की होती है, निर्भर करता है की कंपनी का काम क्या है। फिर भी आपको आसानी हो इस खातिर फ्रैंचाइज़ी को मुख्य रूप से 3 प्रकारो में विभाजित किया जा सकता है।
- Business Format Franchise : ज्यादातर कंपनी इसी तरह की फ्रैंचाइज़ी देती है। जिसमे मुख्य ब्रांड का नाम, तकनीक, काम करने का तरीका और सपोर्ट फ्रैंचाइज़ी लेने वाला को दिया जाता है।
- Product Distribution Franchise : बाबा रामदेव की आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की ब्रांड पतंजलि के बारे में तो आपको पता ही होगा। जो किसी भी दूकान को अपने प्रोडक्ट लीगल ब्रांडिंग के साथ बेचने की अनुमति देता है। और दुकानदार चाहे तो खुद का एक अलग से पतंजलि स्टोर भी बना सकता है। बस कोई भी कंपनी इस तरह प्रोडक्ट देती है तो उसे Product Distribution Franchise कहा जाता है। जिसमे कंपनी अपने सेलर को कोई सपोर्ट नहीं देती, केवल प्रोडक्ट ही देती है।
- Service Based Franchise : मैंने Business Series की बहुत सी पोस्ट्स में बताया है की व्यापर Products And Services द्वारा किया जा सकता है। तो ऊपर जो 2 तरीके है उसमे प्रोडक्ट बेचने की बात है। और यह तीसरे प्रकार में कंपनी अपने साथ जुड़ने वाले को सर्विस प्रोवाइड करने का सपोर्ट करती है। जैसे की कोई Education Institute है जो बच्चो को Tution Clasess की सर्विस देते है।
घर बैठे जॉब करे 1 हजार रोज कमाये
फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस कैसे करे Franchise Business Ideas
अगर आपके पास बिज़नेस में इन्वेस्ट करने के लिए पैसे है और कोई बड़ी ब्रांड के साथ आगे बढ़ना चाहते है तो फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस कर सकते है। जिसमे आपको मुख्य ब्रांड का नाम, सपोर्ट, टेक्नॉलजी, काम करने का तरीका सब कुछ मिल जायेगा। बस कंपनी के नियम अनुसार उन्हें कुछ कमीशन देते रहना होगा। बदले में ब्रांड का नाम और काम सब कुछ आपका।
- कंपनी की जानकारी : दोस्तों आप जिस भी कंपनी के साथ जुड़ना चाहते है उसके बारे में इंटरनेट पर सर्च करे और पूरी जानकारी निकाल लीजिये। जैसे की आप गूगल पर "Amul Franchise" सर्च करेंगे तो आपको उनकी वेबसाइट का लिंक मिल जायेगा। जिसमे जा कर फ्रैंचाइज़ी लेने की पूरी जानकारी पता लगा सकते हो और उनसे कांटेक्ट कर सकते हो।
- इन्वेस्टमेंट और प्रोसेस : जानकारी के आधार पर आपको पता चल जायेगा की पैसो का इन्वेस्टमेंट कितना करना है और प्रोसेस क्या है। जैसे की Amul Parlour के लिए 2 लाख का इन्वेस्टमेंट, जरुरी डॉक्यूमेंट, पार्लर की जगह और कंपनी के साथ एग्रीमेंट हो सकता है। यह सब आपको कंपनी के साथ कांटेक्ट करने के बाद ही अच्छे से पता लग पायेगा।
- नियम और शर्ते : बड़े ब्रांड के साथ जुड़ने में 2 चीज़े मुख्य है। आपका इन्वेस्टमेंट और उनके नियम। फ्रैंचाइज़ी लेने से पहले आपको कंपनी के बहुत से नियम और शर्तो को मानना होगा और पैसो का इन्वेस्टमेंट भी करना होगा। तभी आप लेगली ब्रांड के साथ जुड़ पायेगे।
Best Franchise In India And Business Ideas
दोस्तों अगर आप तय नहीं कर पा रहे की कोनसी फ्रैंचाइज़ी आपके लिए बेस्ट है। तो हम कुछ जानकारी बता देते है जो फ्रैंचाइज़ी इंडिया में ज्यादा चलती है। Best Franchise In India.
- Food And Beverage Franchise : भारत में सबसे ज्यादा खाद्य पदार्थ की फ्रैंचाइज़ी ही चलती है। जिसमे मुख्य रूप से आप McDonalds, KFC, Subway, Dominos, PizzaHut जैसी ब्रांड के साथ जुड़ सकते है।
- Fitness And Health Franchise : आज हर कोई स्वास्थ्य के प्रति जागृत हो कर अच्छा जीवन जीना चाहता है। इसी वजह से health industry फ़ास्ट ग्रो कर रही है। Fitness And Health सेंटर की डिमांड आज कल बढ़ रही है।
- Education And Training Franchise : आपने देखा होगा की आज हर छोटे बड़े शहर में नए नए कंप्यूटर सेंटर खुल रहे है जहा तरह तरह के कोर्सेज कराये जा रहे है। इसी तरह से Education Franchise का भी वर्चस्व भारत में बढ़ रहा है।
- Travel And Tourism Franchise : बहुत कम लोगो को पता है की आने वाले समय में इंडिया का Travel And Tourism बहुत ज्यादा बढ़ने वाला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अभी से बहुत लोग ट्रेवल ब्रांड के साथ जुड़ रहे है।
दोस्तों ऊपर मैंने सिर्फ Top 4 Franchise In India के बारे में बताया है। इसके अलावा भी बहुत से Franchise Business है आप एक बार अच्छे से इंटरनेट पर रिसर्च कर लीजिये। कोई और नए बिज़नेस के बारे में जानना है तो हमारी Business Ideas सीरीज की पोस्ट्स पढ़ सकते है।
फ्रैंचाइज़ी के फायदे Benefits Of Franchise
- दोस्तों Franchise Business Model में सबसे पहला फायदा तो ब्रांड के फ्रेंचाइज़र को ही होता है। उसको बस अपनी ब्रांड का नाम और काम का लाइसेंस किसी को देना है और हर महीने कमीशन कमाते रहना है।
- अगर हम जैसे लोगो का फायदा देखा जाये जो ब्रांड के साथ फ्रैंचाइज़ी के रूप में जुड़ते है। तो हमें बिज़नेस की शुरुआत में ही एक बड़ी कंपनी का नाम और सपोर्ट मिल जाता है। एक ऐसी कंपनी जिस पर हर कोई विश्वास करता है। तो ऐसे में कस्टमर ज्यादा आ जाते है।
- फ्रैंचाइज़ी बिज़नेस नया होने के बावजूद भी ब्रांड नेम की वजह से लोगो में मशहूर हो सकता है उसके कस्टमर बढ़ सकते है।
- Low Investment में ब्रांड का सपोर्ट और अच्छे पैसे कमाने का मौका मिल जाता है। मतलब इसमें ब्रांड और फ्रैंचाइज़ी दोनों का बराबर फायदा होता है।
फ्रैंचाइज़ी के नुकसान DisAdvantages Of Franchise
- ब्रांड के साथ जुड़ने पर उनकी जैसी भी शर्ते और नियमो हो उन सबको आपको मानना पड़ता है। एक तरह से आप उनके बनाये गए नियमो में बंधे हुए है, नियमो के आगे कुछ नहीं कर सकते।
- आपकी गलतियों को बार बार फ्रेंचाइज़र द्वारा बताया जाता है। अगर गलतिया सुधरती नहीं तो आप उनकी नजर में गलत इंसान माने जाते है।
- अगर आपको अपनी शॉप में कुछ भी नया करना हो या बदलाव लाना हो तो फ्रेंचाइज़र से पूछे बिना या उनकी सलाह लिए बिना कुछ नहीं कर सकते।
- एक तरह से फ्रैंचाइज़ी लेने पर आप उनके शर्त और नियमो में बंधे रहते है।
2020 के लिये 5 Smart Business Ideas In Hindi
Conclusion
दोस्तों अंत में आपको यही कहना चाहुगा की किसी भी ब्रांड के साथ Franchise Business में जुड़ने से पहले एक बार कंपनी का पूरी तरह से रिसर्च कर लीजिये। और याद रहे ऐसे कामो में आपको किसी भी एजेंट या बन्दे पर भरोसा नहीं करना। जो आपको कहता है मुझे 10 हजार दो में कंपनी के साथ बात कर के सस्ते में आपका काम कर दुगा। इससे अच्छा आप खुद ही इंटरनेट पर रिसर्च कर और कंपनी से कांटेक्ट कर के सारी जानकारी पता कर लीजिये।
आशा करता हु Franchise Meaning In Hindi की यह पोस्ट में आपको Franchise Business के बारे में पूरी जानकारी मिल गयी है। पोस्ट अच्छा लगे तो शेयर करे और ब्लॉग को सब्सक्राइब करे। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।
टिप्पणियाँ(0)