सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में Weight Gain Exercise

वजन कम होने के कारण बॉडी पतली दिखती है, जिसमे सुधार लाने के लिए वजन बढ़ाना पड़ता है। मोटा होने के लिए Diet और Exercise को समझना जरुरी है। डाइट की पूरी जानकारी मोटा होने के लिए क्या खाये पोस्ट में मिल जाएगी। एक्सरसाइज का नाम सुन कर बहुत से लोगो को आलस आ जाती है की, जिम जाना पड़ेगा एक्सरसाइज करनी होगी। पर दोस्तों जो लोग पतले है या जिनका वेइट कम है उन्हें कम एक्सरसाइज के साथ ही weight gain करना होता है।

सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में Weight Gain Exercise

मोटा होने के लिए अपनी बॉडी को जितनी कैलोरी की जरुरत है उससे ज्यादा कैलोरी खानी पड़ती है। और पतली बॉडी में ज्यादा कैलोरी वाला खाने के लिए एक्सरसाइज करना जरुरी है। एक्सरसाइज से बॉडी को अच्छे शेप में भी लाया जाता है। कुल मिला कर ज्यादा एक्सरसाइज करने के बजाय सिर्फ कुछ जरुरी बेसिक एक्सरसाइज करने पर weight gain में बहुत अच्छे परिणाम मिलते है। आज की पोस्ट में अपने अनुभव पर आधारित सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाने के बारे में बताने वाला हु। जिसका परिणाम 1 महीने में मिलना शुरू हो जायेगा।

सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में

सबसे पहले ये समझ लीजिये वजन बढ़ाने में एक्सरसाइज करना क्यों जरुरी है। तो दोस्तों एक्सरसाइज करने पर आपके मसल्स एक्टिव हो जाते है, और ऐसा होने पर भूख लगती है। भूख पूरी करने पर मसल्स को पोषण मिलता है और उसमे ग्रोथ आता है। इस तरह आपकी पूरी बॉडी में मसल्स बढ़ता है और Healthy weight gain होता है।

बहुत से लोग जोश में आकर शुरुआत में ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते है। नतीजा ये होता है की वजन बढ़ने के बजाय कम होने लगता है। इसीलिए आपको बस एक नियम याद रखना है, खाना ज्यादा और एक्सरसाइज कम। इस तरह रोज का हो गया तो, 1 महीने में 2 से 4 किलोग्राम तक आसानी से वजन बढ़ा सकते है। अब बात कर लेते है वो 3 Best Weight Gain Exercise के बारे में।

(1) पुशअप्स एक्सरसाइज

सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में Weight Gain Exercise

  • वजन बढ़ाने के लिए सबसे बेस्ट और सिंपल एक्सरसाइज है पुशअप्स करना। पुशअप करने पर आप उस काबिल बन जाते है की अपनी बॉडी का वेट हाथ पर उठा सके। इस एक्सरसाइज से बॉडी का upper part यानि की चेस्ट और बैक में बदलाव आते है। साथ ही में हाथ भी मजबूत होने लगते है।
  • अगर ये आप जिंदगी में पहले बार कर रहे है तो आपको शुरू में दर्द होगा, हार्ड लगेगा। लेकिन रोजाना प्रैक्टिस करते रहने से चेस्ट में बहुत अच्छा ग्रोथ देखने को मिलेगा। शुरुआत में 5-10 पुशअप का सेट कर सकते है जिसे कुल मिलाकर 30 से 50 तक कर सकते है।
  • इसके बाद हाथ बैठ जाने पर कैपेसिटी बढ़ जाएगी। तो आप दिन के 50 से 100 टोटल पुशअप्स लगा सकते है। अगर आपको नहीं पता की पुशअप कैसे करना है तो यूट्यूब वीडियो में देख कर सिख सकते है।

(2) स्कॉट एक्सरसाइज

सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में Weight Gain Exercise

  • पतले लोगो के लिए upper body में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है चेस्ट का। उसके बाद lower body में थाई का हिस्सा इम्पोर्टेन्ट होता है। तो लोवर बॉडी में mass gain करने के लिए सकॉट एक्सरसाइज करे। इसमें भी अपने पुरे बॉडी के वेइट को लोवर थाई पर डालने की कोशिश करने है।
  • शुरुआत में स्कॉट करने पर पैरो में इतना ज्यादा दर्द होता है की ठीक से चला भी नहीं जाता। पर इसे भी रोजाना प्रैक्टिस करने पर आसानी से किया जा सकता है। यह दंड बैठक उठक के जैसी एक्सरसाइज है, जिसमे कुल 30 से 60 स्कॉट कर सकते है।
  • स्कॉट करने से पैर के थाई मसल्स को ग्रो होने में सहायता मिलती है और इसे आपका वजन बढ़ता है और बॉडी भी अच्छी दिखती है। स्कॉट करना सिंपल है जो आप स्क्रीनशॉट देख कर समझ सकते है फिर भी अगर आप इसका पूरा टुटोरिअल देखना चाहते है तो यूट्यूब वीडियो में देख सकते है।

(3) पुलअप्स एक्सरसाइज

सिर्फ 3 एक्सरसाइज से वजन बढ़ाये 1 महीने में Weight Gain Exercise

  • 7 से 10 दिन में आप ठीक तरह से पुशअप्स और स्कॉट करना सिख जाओगे। अब अपनी पूरी बॉडी को शेप में रखने के लिए पुलअप्स करना है। ऊपर की इमेज में देख कर समझ सकते है की पुलअप्स किसे कहते है और कैसे करना है।
  • पुलअप्स में अपनी बॉडी के पुरे वेइट को खुद ही उठाना पड़ता है। जिस वजह से रोज आपकी बॉडी पर जोर पड़ता है। रोजाना प्रैक्टिस करने पर आप ज्यादा पुलअप्स कर पाएंगे। बस ये 3 एक्सरसाइज आपने सिख ली तो उसके बाद हर एक्सरसाइज करना आपके लिए आसान रहेगा।

मोटा होने के 7 घरेलु उपाय

वजन बढ़ाने के लिए रोजाना आपको बस इन्ही 3 एक्सरसाइज को 1 महीने तक करना है। 1 महीने में आपको रिजल्ट मिलना शुरू हो जायेगे, इसके बाद आप चाहे तो अपने Workout plan में और भी एक्सरसाइज शामिल कर सकते है। आशा करता हु पूरी जानकारी देने में सफल रहा हु, मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।

DAWAiLAJ
Logo